1. 'जहाँ लक्ष्मी कैद है' कहानी के लेखक कौन हैं?
राजेन्द्र यादव।
2. 'जहाँ लक्ष्मी कैद है' कहानी संग्रह कब प्रकाशित हुआ था?
सन् 1957 ई. में।
3. 'गोविन्द बाबू बड़ी देर तक पढ़ाई हो रही हैं, आजकल' - इस कथन का भाव क्या है?
व्यंग्य।
4. 'उसकी ठीक उम्र तो किसी को पता नहीं लेकिन अन्दाज से 25-26 से क्या कम होगी' - चौकीदार के इस कथन में कौनसा भाव है?
घृणा।
5. लाला रूपाराम की पुत्री का नाम क्या है?
लक्ष्मी।
6. लक्ष्मी किस रोग की शिकार हो जाती है?
हिस्टिरिया।
7. कहानी में चौकीदार का वास्तविक नाम क्या था?
दिलावर।
8. मिस्त्री सलीम के अलावा रिक्शों की बाकी टूट-फूट कौन सही करता था?
मिस्त्री अली अहमद।
9. 'लाला मुहाला जो कंजूस होगा वो रहीस तो होगा ही' - यह कथन किसका है?
मिस्त्री सलीम का।
10. 'जहाँ लक्ष्मी कैद है' कहानी में 'चण्डी' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?
लक्ष्मी के लिए।
11. लाला रूपाराम के सितारे कब फिरे?
पुत्री (लक्ष्मी) के जन्म पर।
12. गोविन्द का नाम कहाँ आ गया था?
कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर।
13. 'उसकी शादी होनी थी कि सारा खेल उजड़ गया' - यहाँ किसकी ओर संकेत है?
गौरी की ओर।
14. कहानी में रोचूराम की बेटी का नाम क्या है?
गौरी।
15. लाला रूपाराम का मुख्य व्यापार क्या था?
चक्की का व्यापार।
16. रूपाराम के सबसे छोटे लड़के का नाम क्या था?
रामस्वरूप।
17. रूपाराम को कौन सी बीमारी थी?
साँस की बीमारी।
18. 'आज चण्डी चेत रही है' - यह कथन किसका है?
चौकीदार दिलावर सिंह का।
19. 'साले सड़कर हलुआ तो हो गये है, पर बदलेगा नहीं' - यह कथन किसका है?
मिस्त्री अली अहमद का।
20. 'जी हाँ उसी की बदौलत तो सारा खेल है वह तो इस भण्डारे की चाबी है' - यह कथन किसका है?
चौकीदार दिलावर का।
21. कहानी में लक्ष्मी के भाई रामस्वरूप की आयु कितनी थी?
9 वर्ष।
22. लक्ष्मी पर जिन का साया सुनकर गोविन्द को अपने गाँव की किस औरत का ध्यान आया?
विधवा तारा।
23. लाला रूपाराम के भाई का क्या नाम था?
रोचूराम।
24. राजेन्द्र यादव का उपन्यास 'प्रेत बोलते हैं' किस नये नाम से प्रकाशित हुआ?
‘सारा आकाश’।
25. राजेन्द्र यादव ने अपनी पत्नी मन्नू भण्डारी के साथ कौन सा उपन्यास लिखा था?
‘एक इंच मुस्कान’।
26. सलीम क्या कार्य करता था?
रिक्शों में पंचर लगाने का।
27. 'मैं तुम्हें प्राणों से अधिक प्यार करती हूँ, मुझे यहाँ से भगा ले चलो...' - यह पत्र किसने किसको दिया था?
लक्ष्मी ने गोविन्द को।
28. राजेन्द्र यादव का जन्म कब और कहाँ हुआ?
1929 ई., आगरा (उत्तरप्रदेश)।
29. 'लक्ष्मी का विवाह करते ही उसकी सारी श्री और संपदा भी उसका साथ छोड़कर चली जाएगी' - यह संकीर्ण मानसिकता किसकी थी?
लाला रूपाराम की।
30. लक्ष्मी के बारे में गोविन्द को जानकारी कौन देता है?
चौकीदार दिलावर सिंह।
31. 'उसने सुनकर उसकी (गोविन्द) आत्मा खाक हो जाती है' - रेखांकित शब्द का तात्पर्य क्या है?
मुंशीजी (खिताब)।
32. राजेन्द्र यादव के कहानी संग्रह कौन-कौन से हैं?
देवताओं की मूर्तियाँ, खेल खिलौने, जहाँ लक्ष्मी कैद है, अभिमन्यु की आत्महत्या, छोटे-छोटे ताजमहल आदि।
33. 'जहाँ लक्ष्मी कैद है' कहानी में 'अधिकारी आदमी' द्वारा द्रव्य निकालने का क्या अर्थ है?
धन।
34. 'सचमुच बाबूजी कभी सोचता हूँ कि भगा ले चलूँ' - यह कथन किसका है?
चौकीदार दिलावर का।
35. 'लक्ष्मी' कहानी के अनुसार लक्ष्मी की आयु का अनुमान क्या है?
लगभग 25-26 वर्ष।
36. राजेन्द्र यादव के प्रमुख उपन्यास कौन से हैं?
प्रेत बोलते हैं, उखड़े हुए लोग, शह और मात, कुलटा, अनदेखे, अनजाने पुल।
37. नीली स्याही से अंकित पत्रिका में कितनी पंक्तियाँ थी?
तीन।
38. लक्ष्मी द्वारा रेखांकित अंतिम पंक्ति क्या थी?
मैं फाँसी लगाकर जान दे दूँगी।
39. 'उसके गालों पर आँसूओं की लकीरें सूख गई हैं...' - ये पंक्तियाँ किसके लिए प्रयुक्त हैं?
लक्ष्मी के लिए।
40. कहानी में 'चण्डी' शब्द का प्रयोग किसके व्यवहार के लिए हुआ?
लक्ष्मी के हिंसक/क्रोधी व्यवहार के लिए।