• Home
  • PDF Notes
  • Videos
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • आर्टिकल

हिंदी साहित्य चैनल

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • PDF NOTES
  • VIDEOS
  • कहानियाँ
  • व्याकरण
  • रीतिकाल
  • हिंदी लेखक
  • कविताएँ
  • Web Stories

निबंध के महत्त्वपूर्ण तथ्य || हिंदी निबंध || हिंदी साहित्य

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:17th Apr, 2022| Comments: 0

दोस्तो आज की पोस्ट में आपके लिए महत्त्वपूर्ण तथ्य संकलित किए गए है  जो निबंध के महत्त्वपूर्ण तथ्य या निबंधकारों के बारे में मत है ,अगर अच्छा लगे तो शेयर जरुर करें

निबंध के महत्त्वपूर्ण तथ्य 

Table of Contents

  • निबंध के महत्त्वपूर्ण तथ्य 
    • 2. निबन्धों के महत्त्वपूर्ण तथ्य –
    • निबंध की अन्य पोस्ट भी पढ़ें 
    • निबंध के मत 
    • निबंध की अन्य पोस्ट भी पढ़ें 
    • निबंध की अन्य पोस्ट भी पढ़ें 

1. निबंध एवं निबंधकारों के विषय में विविध मत
⇒ हिंदी का स्टील – बालकृष्ण भट्ट – रामचंद्र शुक्ल
⇔ हिंदी निबंध का एडीसन- प्रतापनारायण मिश्र – रामंचद्र शुक्ल

⇒ प्रेमघन गद्य-रचना को एक कला के रूप में ग्रहण करने वाले कलम की कारीगरी समझने वाले लेखक थे -रामचंद्र शुक्ल
⇔ कविता में उनका (भारतेन्दु) संस्कार है, गद्य में विचार – रामस्वरूप चतुर्वेदी
⇒ महावीर प्रसाद द्विवेदी के निबंध बातों का संग्रह है – रामचंद्र शुक्ल

⇔ अच्छी हिंदी बस एक व्यक्ति लिखता है बालमुकुन्द गुप्त – महावीर प्रसाद द्विवेदी
⇒ गोविन्द नारायण मिश्र का गद्य-विधान सायास अनुप्रास में गुँथे शब्द गुच्छों का अटाला’ है। – रामचंद्र शुक्ल
⇔ निबंध व्यक्ति की स्वाधीनता की उपज है – हजारी प्रसाद द्विवेदी

⇒ बेचन शर्मा ’उग्र’ के ललित निबंध, निबंध न होकर जोशीले भाषण हैं – गोपाल राय
⇔ हिंदी के प्रारंभिक निबंध गद्य-प्रबंध हैं – रामचंद्र शुक्ल

⇒ पं. गोविन्द नारायण मिश्र के भाषण तथा ’कवि और चित्रकार’ नामक लेख से इनकी लेखन-शैली का पता लगता है। गद्य के संबंध में इनकी धारणा प्राचीनों के गद्यकाव्य-सी थी। लिखते समय बाण और दण्डी इनके ध्यान में रहा करते थे।
⇔ ललित निबंध वस्तुतः आत्मनिबंध हैं – रमेशचंद्र शाह

2. निबन्धों के महत्त्वपूर्ण तथ्य –

⇒ हिंदी के प्रथम निबंध के रूप में राजा भोज का सपना (1839 ई.) का उल्लेख मिलता है।
⇔ सदासुखलाल के ’सुरासुरनिर्णय’ के आधार पर इन्हें हिंदी का प्रथम निबंधकार माना जाता है।
⇒ रामचंद्र शुक्ल ने बालकृष्ण भट्ट और प्रतापनारायण मिश्र को हिंदी का स्टील और एडीसन कहा है।

⇔ बालकृष्ण भट्ट भारतेन्दु-युग के सर्वाधिक समर्थ निबंधकार थे, जिन्होंने सामयिक समस्याओं, मनोभावों तथा साहित्य-संबंधी विषयों पर निबंध लिखा। प्रेमघन ने भी सामयिक समस्याओं पर निबंध लिखा। कई आलोचकों ने इन्हें हिन्दी का प्रथम निबंधकार माना है। हिंदी में मनोविकार संबंधी निबंध का सूत्रपात बालकृष्ण भट्ट से हुआ।

⇒ ब्राह्मण के संपादक प्रतापनारायण मिश्र के निबंध परिमाण की दृष्टि से बालकृष्ण भट्ट से कम हैं किन्तु विषय-चयन एवं रचनात्मकता की दृष्टि से भट्ट से ज्यादा श्रेष्ठ है। प्रतापनारायण-ग्रंथावली में इनके कुल 191 निबंध है।

निबंध की अन्य पोस्ट भी पढ़ें 

⇔ प्रतापनारायण मिश्र के निबंधों में हास्य, व्यंग्य, चुहलबाजी, चुटकी, आक्षेप, हार्दिकता का अद्भुत पुट विद्यमान है। प्रतापनारायण मिश्र के निबंध फक्कङपन एवं हास-परिहास से परिपूर्ण है।

⇒ आनंद कादंबिनी और नागरी नीरद के संपादक प्रेमघन अपनी आलंकारिक एवं कलात्मक गद्यशैली के लिए विख्यात है। शुक्ल जी के शब्दों में वे गद्य-रचना को एक कला के रूप में ग्रहण करने वाले, कलम की कारीगरी समझने वाले लेखक थे। भारतेन्दु-युग के प्रमुख सामाजिक निबंधकार ’प्रेमघन’ के निबंध आनंद कादम्बिनी में प्रकाशित है।

⇔ बालमुकुन्द गुप्त भारतेन्दु और द्विवेदी युग के बीच की महत्त्वपूर्ण कङी है, जिनके पत्रात्मक-शैली के निबंधों में व्यंग्य की मार है। शिवशंभु के चिट्ठे ’भारतमित्र’ में 1904-05 ई. में प्रकाशित हुए थे, जो लार्ड कर्जन को लेकर लिखे गये थे।
⇒ चंद्रधर शर्मा ’गुलेरी’ ने इतिहास, संस्कृति, पुरातत्त्व, भाषा इत्यादि पर गवेषणात्मक निबंध लिखे हैं।

⇔ द्विवेदी-युग के निबंध गंभीर एवं साहित्यिक है। इस युग में भाषा इत्यादि पर गवेषणात्मक निबंध भी लिखे गये है।
⇒ शिवपूजन सहाय भाषा के जादूगर कहे जाते है। उनका ’कुछ’ निबंध-संग्रह हिंदी निबंध-संग्रह हिंदी निबंध-साहित्य जगत् में अत्यन्त प्रसिद्ध है।

⇔ द्विवेदीयुगीन भौगोलिक निबंधकारों में महावीर प्रसाद द्विवेदी (नेपाल), संतराम (चारकंद), गोपालराम गहमरी (चीन देश का विवरण) इत्यादि उल्लेखनीय है।

⇒ बालमुकुन्द गुप्त ने महावीर प्रसाद द्विवेदी के निबंध ’भाषा और व्याकरण’ में ’अनस्थिरता’ शब्द को लेकर उनकी हँसी-ठिठोली ’आत्माराम की टें टें’ नाम से की थी जिसके उत्तर में द्विवेदी जी ने ’सरगौ नरक ठेकाना नाहिं’ शीर्षक निबंध ’कल्लू अल्हइत’ शीर्षक से लिखा था।

 

निबंध के मत 

⇔ नारायण चतुर्वेदी ने विनोद शर्मा के छद्म नाम से निबंध लिखा था।
⇒ अज्ञेय ने ’कुट्ठीचातन’ नाम से ’सबरंग और कुछ राग’ शीर्षक से निबंध संग्रह लिखा था।

⇔ विद्यानिवास मिश्र ’भ्रमरानंद’ उपनाम से सरस्वती के संपादक नारायण चतुर्वेदी को पत्र लिखा करते थे, जिनमें चीनी-आक्रमण, अंग्रेजी भाषा के प्रभुत्व एवं सामयिक समस्याओं  पर चर्चा किया करते थे।

निबंध की अन्य पोस्ट भी पढ़ें 

⇒ विवेकी राय की गणना ललित निबंधकारों में हजारी प्रसाद द्विवेदी, विद्यानिवास मिश्र और कुबेरनाथ राय की श्रेणी में की जाती है। मनबोध मास्टर की डायरी और बैतलवा डाल पर इनके बहुचर्चित निबंध संग्रह हैं तथा सोनामाटी प्रसिद्ध उपन्यास।

⇔ वियोगी हरि का वास्तविक नाम हरिप्रसाद द्विवेदी है, जिनके निबंध भाव प्रधान है। इन्होंने गद्य-गीत ज्यादा लिखे है।
⇔ भारतेन्दु-युग के बहुचर्चित निबंधों में कालिदास की सभा (बालकृष्ण भट्ट), स्वर्ग की विचार सभा (भारतेन्दु), यमलोक की यात्रा (स्वप्न-शैली में राधाचरण गोस्वामी द्वारा रचित), भारतखंड की समृद्धि (लाला श्रीनिवास ) इत्यादि है।

⇒ गोविंद नारायण मिश्र कृत ’विभक्ति-विचार’ में हिंदी की विभक्तियों को शुद्ध बताकर उनके प्रयोग की विधि पर प्रकाश डाला गया है। इनके सामयिक एवं साहित्यिक लेख सारसुधानिधि पत्र में प्रकाशित होते थे। प्राकृत विचार, कवि और चित्रकार इनकी अन्य रचनाएँ है। रामचंद्र शुक्ल ने इनके गद्य-विधान को सायास अनुप्रास में गुथे शब्द-गुच्छों का अटाला कहा है।

निबंध की अन्य पोस्ट भी पढ़ें 

⇔ ’ठेले पर हिमालय’ धर्मवीर भारती की बहुप्रशसित कृति है, जिसमें गद्य की अनेक विधाओं (यात्रा वृत्तांत, संस्मरण, व्यंग्य रूपक, केरीकेचर, शब्दचित्र, श्रद्धांजलि) इत्यादि की रचनाएँ संगृहीत है।

⇒ महादेवी की शृंखला की कङियाँ में स्त्री-विमर्श, क्षणदा में यात्रा-वृत्तांत के अतिरिक्त विविध पक्ष हैं।

⇔ ’संस्कृति के चार अध्याय’ दिनकर की 1959 ई. में साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत रचना है
⇒ कुबेरनाथ का ’कजरीवन में राजहंस’ एक मशहूर निबंधात्मक कृति है, जो रिपोर्ताज-शैली में रचित है।

⇔ ललित निबंधकार विद्यानिवास मिश्र की अज्ञेय की जीवनी पर आधारित ’भाई’ शीर्षक से संस्मरणात्मक निबंध खूब चर्चित रहा है। इनका प्रथम निबंध-संग्रह ’छितवन की छांह’ है। ’भ्रमरानंद’ उपन्यास से श्रीनारायण चतुर्वेदी को लिखे गये इनके पत्र मशहूर है।

निबंध की अन्य पोस्ट भी पढ़ें 

net/jrf हिंदी नए सिलेबस के अनुसार मूल पीडीऍफ़ व् महत्वपूर्ण नोट्स 

रस का अर्थ व रस के भेद जानें 

साहित्य के शानदार वीडियो यहाँ देखें 

Hindi sahitya Pdf

Tweet
Share73
Pin
Share
73 Shares
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें

  • वर्ण किसे कहते है –  Varn Kise Kahate Hain

    वर्ण किसे कहते है – Varn Kise Kahate Hain

  • उपन्यास के अंग – तत्व || हिंदी साहित्य

    उपन्यास के अंग – तत्व || हिंदी साहित्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Search

5000 हिंदी साहित्य वस्तुनिष्ठ प्रश्न

सैकंड ग्रेड हिंदी कोर्स जॉइन करें

ट्विटर के नए सीईओ

टेलीग्राम चैनल जॉइन करें

Recent Posts

  • Application in Hindi – प्रार्थना पत्र कैसे लिखें
  • बिहारी रत्नाकर – जगन्नाथदास रत्नाकर || व्याख्या सहित || पद 1 से 25 तक
  • समुच्चयबोधक अव्यय – परिभाषा,अर्थ ,उदाहरण || Samuchaya Bodhak
  • सूफ़ीकाव्य महत्वपूर्ण तथ्य – हिंदी साहित्य
  • वर्ण किसे कहते है – Varn Kise Kahate Hain
  • उपन्यास के अंग – तत्व || हिंदी साहित्य
  • हिंदी ट्रिक 1
  • आइए जाने वेद क्या है
  • सिंधु घाटी सभ्यता सार
  • विराम चिह्न क्या है – Viram chinh in Hindi || हिंदी व्याकरण

Categories

  • All Hindi Sahitya Old Paper
  • General Knowledge
  • Hindi Literature Pdf
  • hindi sahitya question
  • Motivational Stories
  • NET/JRF टेस्ट सीरीज़ पेपर
  • NTA (UGC) NET hindi Study Material
  • Uncategorized
  • आधुनिक काल साहित्य
  • आलोचना
  • उपन्यास
  • कवि लेखक परिचय
  • कविता
  • कहानी लेखन
  • काव्यशास्त्र
  • कृष्णकाव्य धारा
  • छायावाद
  • दलित साहित्य
  • नाटक
  • प्रयोगवाद
  • मनोविज्ञान महत्वपूर्ण
  • रामकाव्य धारा
  • रीतिकाल
  • रीतिकाल प्रश्नोत्तर सीरीज़
  • विलोम शब्द
  • व्याकरण
  • शब्दशक्ति
  • संतकाव्य धारा
  • संधि
  • समास
  • साहित्य पुरस्कार
  • सुफीकाव्य धारा
  • हालावाद
  • हिंदी डायरी
  • हिंदी पाठ प्रश्नोत्तर
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य क्विज प्रश्नोतर
  • हिंदी साहित्य ट्रिक्स
  • हिन्दी एकांकी
  • हिन्दी जीवनियाँ
  • हिन्दी निबन्ध
  • हिन्दी रिपोर्ताज
  • हिन्दी शिक्षण विधियाँ
  • हिन्दी साहित्य आदिकाल

हमारा यूट्यूब चैनल देखें

Best Article

  • बेहतरीन मोटिवेशनल सुविचार
  • बेहतरीन हिंदी कहानियाँ
  • हिंदी वर्णमाला
  • हिंदी वर्णमाला चित्र सहित
  • मैथिलीशरण गुप्त
  • सुमित्रानंदन पन्त
  • महादेवी वर्मा
  • हरिवंशराय बच्चन
  • कबीरदास
  • तुलसीदास

Popular Posts

Net Jrf Hindi december 2019 Modal Test Paper उत्तरमाला सहित
आचार्य रामचंद्र शुक्ल || जीवन परिचय || Hindi Sahitya
तुलसीदास का जीवन परिचय || Tulsidas ka jeevan parichay
रामधारी सिंह दिनकर – Ramdhari Singh Dinkar || हिन्दी साहित्य
Ugc Net hindi answer key june 2019 || हल प्रश्न पत्र जून 2019
Sumitranandan pant || सुमित्रानंदन पंत कृतित्व
Suryakant Tripathi Nirala || सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

Footer

हिंदी व्याकरण

 वर्ण विचार
 संज्ञा
 सर्वनाम
 क्रिया
 वाक्य
 पर्यायवाची
 समास
 प्रत्यय
 संधि
 विशेषण
 विलोम शब्द
 काल
 विराम चिह्न
 उपसर्ग
 अव्यय
 कारक
 वाच्य
 शुद्ध वर्तनी
 रस
 अलंकार
 मुहावरे लोकोक्ति

कवि लेखक परिचय

 जयशंकर प्रसाद
 कबीर
 तुलसीदास
 सुमित्रानंदन पंत
 रामधारी सिंह दिनकर
 बिहारी
 महादेवी वर्मा
 देव
 मीराबाई
 बोधा
 आलम कवि
 धर्मवीर भारती
मतिराम
 रमणिका गुप्ता
 रामवृक्ष बेनीपुरी
 विष्णु प्रभाकर
 मन्नू भंडारी
 गजानन माधव मुक्तिबोध
 सुभद्रा कुमारी चौहान
 राहुल सांकृत्यायन
 कुंवर नारायण

कविता

 पथिक
 छाया मत छूना
 मेघ आए
 चन्द्रगहना से लौटती बेर
 पूजन
 कैदी और कोकिला
 यह दंतुरित मुस्कान
 कविता के बहाने
 बात सीधी थी पर
 कैमरे में बन्द अपाहिज
 भारत माता
 संध्या के बाद
 कार्नेलिया का गीत
 देवसेना का गीत
 भिक्षुक
 आत्मकथ्य
 बादल को घिरते देखा है
 गीत-फरोश
Copyright ©2020 HindiSahity.Com Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us