हिंदी साहित्य टेस्ट सीरीज़ 6: आदिकाल महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी Quiz 16 with Answers

अंतिम संशोधित (Last Updated): September 6, 2026

हिंदी साहित्य टेस्ट सीरीज़ 6: आदिकाल महत्वपूर्ण 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Hindi Sahitya Quiz 16) with Answers

यदि आप UGC NET, TGT, PGT, LT ग्रेड या विभिन्न राज्य स्तरीय हिंदी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो हिंदी साहित्य के आदिकाल के इन चुनिंदा प्रश्नों पर पकड़ मजबूत करना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं हिंदी साहित्य एमसीक्यू (Hindi Sahitya MCQ) की विशेष टेस्ट सीरीज, जिसमें क्विज 16 के अति महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ और वन-लाइनर प्रश्न उत्तर सहित शामिल हैं। परीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण इन प्रश्नों का अभ्यास करके आप अपनी तैयारी को परख सकते हैं। यदि आप आदिकाल से लेकर आधुनिक काल तक के संपूर्ण 5000+ हिंदी साहित्य MCQs की पीडीएफ चाहते हैं, तो हमारे मुख्य पिलर आर्टिकल और स्टोर पर विजिट कर सकते हैं।

📌 विशेष लिंक (Master Pillar Article): यदि आप हिंदी साहित्य के सभी कालों के विस्तृत वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का एक ही जगह पर अभ्यास करना चाहते हैं, तो हमारा मुख्य हिंदी साहित्य MCQ मास्टर आर्टिकल जरूर पढ़ें, जहाँ 5000+ प्रश्नों की पूरी श्रृंखला उपलब्ध है।

Hindi Sahitya Quiz 16 (आदिकाल – प्रश्नोत्तर)

  • प्रश्न 1. निम्न में से असंगत युग्म कौन सा है?

    • (अ) अब्दुल रहमान – संदेशरासक

    • (ब) जोइन्दु – परमात्मप्रकाश

    • (स) धनपाल – जसहरिचरिउ ✔️ (सही मिलन: धनपाल – भविष्यत कहा, जसहरिचरिउ पुष्पदंत की रचना है)

    • (द) रामसिंह – पाहुङ दोहा

  • प्रश्न 2. ’दसवीं से चैदहवीं शताब्दी का काल जिसे हिन्दी का आदिकाल कहते है…’ यह कथन किसका है?

    • (अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी ✔️

    • (ब) डाॅ. नगेन्द्र

    • (स) रामचन्द्र शुक्ल

    • (द) रामविलास शर्मा

  • प्रश्न 3. ’गंगा जउना माझेरे बहर नाइ…’ पंक्तियों के रचयिता कौन हैं?

    • (अ) लुइपा

    • (ब) डोम्बिपा ✔️

    • (स) कण्हपा

    • (द) कुक्कुरिपा

  • प्रश्न 4. ’भक्तिवाद पर सिद्धों का प्रभाव है…’ उपर्युक्त कथन किसका है?

    • (अ) डाॅ. नगेन्द्र

    • (ब) रामचन्द्र शुक्ल

    • (स) बच्चन सिंह

    • (द) हजारी प्रसाद द्विवेदी ✔️

  • प्रश्न 5. ’बोलाई बाहुबली बलवन्त…’ पंक्तियों के रचयिता कौन हैं?

    • (अ) सोमप्रभ सूरि

    • (ब) शालिभद्र सूरि ✔️

    • (स) मेरूतुंग

    • (द) जिनधर्म सूरि

  • प्रश्न 6. ’इक सेति पटा, इक नील पटा…’ पंक्ति के रचयिता कौन हैं?

    • (अ) चैरंगीनाथ

    • (ब) चर्पटनाथ ✔️

    • (स) गोरखनाथ

    • (द) चूणकरणनाथ

  • प्रश्न 7. ’संदेसा पिन साहिबा…’ पंक्ति किस रचना से उद्घृत है?

    • (अ) हम्मीर रासो

    • (ब) खुमाण रासो ✔️

    • (स) बीसलदेव रासो

    • (द) परमाल रासो

  • प्रश्न 8. अब्दुर्रहमान कृत ’संदेशरासो’ में कुल कितने छन्द हैं?

    • (अ) 216 छन्द ✔️

    • (ब) 42 छन्द

    • (स) 125 छन्द

    • (द) 113 छन्द

  • प्रश्न 9. निम्न में से किस कृति में विद्याधर, शाड़्गर्धर, जज्जल एवं बब्बर आदि कवियों की रचनाओं का संग्रह है?

    • (अ) खालिंकबारी

    • (ब) राउलवेल

    • (स) प्राकृत पैंगलम ✔️

    • (द) उक्ति व्यक्ति प्रकरण

  • प्रश्न 10. ’नाथ सम्प्रदाय ने परवर्ती संतो के लिए…’ उपर्युक्त कथन किसका है?

    • (अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

    • (ब) डाॅ. नगेन्द्र

    • (स) रामस्वरूप चतुर्वेदी

    • (द) डाॅ. हजारी प्रसाद द्विवेदी ✔️

  • प्रश्न 11. शुक्लानुसार ’हेमचन्द’ के व्याकरण ग्रंथ ’सिद्ध हेमचन्द शब्दानुशासन’ में किन भाषाओं का समावेश है?

    • (अ) संस्कृत, पाली, अपभ्रंश

    • (ब) संस्कृत, अवहट्, अपभ्रंश

    • (स) संस्कृत, प्राकृत, अपभ्रंश ✔️

    • (द) पाली, अपभ्रंश, अवहट्

  • प्रश्न 12. ’’अपभ्रंश पुरानी हिंदी है इसका साहित्य हिन्दी साहित्य में सम्मिलित किया जाना चाहिए’’ कथन है-

    • (अ) आचार्य शुक्ल, धीरेन्द्र वर्मा, वासुदेव सिंह

    • (ब) गुलेरी, धीरेन्द्र वर्मा, आचार्य शुक्ल

    • (स) आचार्य शुक्ल, गुलेरी, राहुल सांकृत्यायन ✔️

    • (द) गुलेरी, धीरेन्द्र वर्मा, राहुल सांकृत्यायन

  • प्रश्न 13. ’’देशभाषा में लिखी प्रथम रचना विद्यापति की पदावली है…’’ यह कथन किसका है?

    • (अ) डाॅ. बच्चन सिंह ✔️

    • (ब) डाॅ. नगेन्द्र

    • (स) आचार्य शुक्ल

    • (द) डाॅ. गणपति चन्द्र गुप्त

  • प्रश्न 14. ’’विद्यापति का प्रेम न तो रोमांटिको की तरह वायवीय है…’’ यह कौन मानते हैं?

    • (अ) डाॅ. नगेन्द्र

    • (ब) हरप्रसाद शास्त्री

    • (स) आचार्य शुक्ल

    • (द) डाॅ. बच्चन सिंह ✔️

  • प्रश्न 15. ’अपभ्रंश के वाल्मीकि’ किस जैन कवि के लिए कहा गया है?

    • (अ) धनपाल

    • (ब) स्वयंभू ✔️

    • (स) हेमचन्द्र

    • (द) पुष्पदन्त

  • प्रश्न 16. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल व रामकुमार वर्मा के अनुसार गोरखनाथ का समय क्या था?

    • (अ) 9वीं शती

    • (ब) 10वीं शती

    • (स) 13वीं शती ✔️

    • (द) 14वीं शती

  • प्रश्न 17. ’’अंजन माहि निंरजन भेट्या तिल मुख भेट्या तेल’’ पंक्ति किसमें वर्णित है?

    • (अ) गोरखवाणी ✔️

    • (ब) दोहाकोश

    • (स) राउलवेल

    • (द) पृथ्वीराज रासो

  • प्रश्न 18. खुमाण रासो की प्रामाणिक प्रति कहाँ संग्रहित की गई है?

    • (अ) पुणे संग्रहालय ✔️

    • (ब) जयपुर संग्रहालय

    • (स) दिल्ली संग्रहालय

    • (द) कोई नहीं

  • प्रश्न 19. ’कयमास वध’ प्रसंग किस रासो ग्रंथ के अंतर्गत आता है?

    • (अ) परमाल रासो

    • (ब) बीसलदेव रासो

    • (स) हम्मीर रासो

    • (द) पृथ्वीराज रासो ✔️

  • प्रश्न 20. पृथ्वीराज रासो रचना को शुक-शुकी संवाद के रूप में किसने माना है?

    • (अ) चन्दबरदाई

    • (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी ✔️

    • (स) आचार्य शुक्ल

    • (द) महावीर प्रसाद द्विवेदी

  • प्रश्न 21. बीसलदेव रासो को वीरगीत के रूप में सबसे पुरानी पुस्तक किसने माना है?

    • (अ) आचार्य शुक्ल ✔️

    • (ब) रामकुमार वर्मा

    • (स) नरपति नाल्ह

    • (द) इनमें से कोई नहीं

  • प्रश्न 22. ’’बारह सौ बहोन्तरा महारी…’’ पंक्तियाँ किस रचना से ली गई है?

    • (अ) परमाल रासो

    • (ब) बीसलदेव रासो ✔️

    • (स) हम्मीर रासो

    • (द) विजयपाल रासो

  • प्रश्न 23. किसके अनुसार विद्यापति पदावली की रचना स्वान्तः सुखाय के लिए हुई?

    • (अ) रामचन्द्र शुक्ल

    • (ब) डाॅ. नगेन्द्र

    • (स) बच्चन सिंह ✔️

    • (द) जार्ज ग्रियर्सन

  • प्रश्न 24. विद्यापति को ’’श्रृंगार रस के सिद्ध वाक् कवि’’ किसने कहा?

    • (अ) रामचन्द्र शुक्ल

    • (ब) बच्चन सिंह

    • (स) हजारीप्रसाद द्विवेदी ✔️

    • (द) रामकुमार वर्मा

  • प्रश्न 25. ’’विद्यापति पदावली को आध्यात्मिक कहना खजुराहो के मंदिरों को आध्यात्मिक कहना है।’’ कथन है?

    • (अ) रामचन्द्र शुक्ल

    • (ब) श्याम सुन्दर दास

    • (स) बच्चन सिंह ✔️

    • (द) रामवृक्ष बेनीपुरी

  • प्रश्न 26. मोहनलाल विष्णुलाल पाण्डया ने पृथ्वीराज रासो की प्रामाणिकता सिद्ध करने के लिए किस संवत की कल्पना की?

    • (अ) विक्रमी संवत्

    • (ब) हिजरी संवत्

    • (स) शंक संवत्

    • (द) आनंद संवत् ✔️

  • प्रश्न 27. ’विद्यापति को कृष्ण भक्तों की परम्परा में नही समझना चाहिए’ यह किसने लिखा है?

    • (अ) श्यामसुन्दर दास

    • (ब) निराला

    • (स) बच्चन सिंह

    • (द) रामचन्द्र शुक्ल ✔️

  • प्रश्न 28. ’कीर्तिलता’ की रचना कितने पल्लवों में हुई?

    • (अ) तीन पल्लवों

    • (ब) चार पल्लवों ✔️

    • (स) पाँच पल्लवों

    • (द) आठ पल्लवों

  • प्रश्न 29. सिद्धों की रचनाओं का एक संग्रह पहले हरप्रसाद शास्त्री ने 1916 में बंगला अक्षरों में ’बौद्ध गान ओ दोहा’ के नाम से निकाला था। यह कथन है?

    • (अ) डाॅ. नगेन्द्र

    • (ब) डाॅ. बच्चन सिंह

    • (स) आचार्य शुक्ल ✔️

    • (द) डाॅ. रामकुमार वर्मा

  • प्रश्न 30. शारंगधर की ’हम्मीर रासो’ रचना पर अपभ्रंश की रचनाओं की परम्परा का समापन कौन मानते है?

    • (अ) बच्चन सिंह

    • (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी

    • (स) डाॅ. नगेन्द्र

    • (द) आचार्य शुक्ल ✔️

  • प्रश्न 31. नाथ पथियों की भाषा को ’सधुक्कङी’ किसने कहा है?

    • (अ) आचार्य शुक्ल ने ✔️

    • (ब) डाॅ. नामवर सिंह

    • (स) डाॅ. नगेन्द्र ने

    • (द) रामकुमार वर्मा ने

  • प्रश्न 32. डाॅ. नगेन्द्र के अनुसार किस इतिहासकार ने अपने इतिहास ग्रंथ में अपभ्रंश साहित्य को हिन्दी साहित्य से अलग मानकर उसे पूर्व पीठिका के रूप में प्रस्तुत किया है?

    • (अ) गणपतिचन्द्र गुप्त

    • (ब) डाॅ. धीरेन्द्र वर्मा

    • (स) डाॅ. नगेन्द्र

    • (द) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ✔️

  • प्रश्न 33. सुनीति कुमार चटर्जी ने ’उक्ति व्यक्ति प्रकरण’ की भाषा को क्या कहा है?

    • (अ) प्राचीन कोसली ✔️

    • (ब) नवीन कोसली

    • (स) ब्रज

    • (द) उपर्युक्त सभी

  • प्रश्न 34. अपभ्रंश को ’पुरानी हिन्दी’ नहीं मानने वाले इतिहासकार थे?

    • (अ) चन्द्रधर वर्मा गुलेरी

    • (ब) आचार्य शुक्ल

    • (स) राहुल सांकृत्यायन

    • (द) हजारी प्रसाद द्विवेदी ✔️

  • प्रश्न 35. हिन्दी का संतकाव्य पूर्ववती सिद्धों व नाथपंथियों के साहित्य का सहज विकसित रूप है’’ कथन किनका है?

    • (अ) हरप्रसाद द्विवेदी

    • (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी ✔️

    • (स) गुलेरी जी

    • (द) शुक्ल जी

  • प्रश्न 36. ’’हिन्दू समाज में नीचे से नीचे समझी जाने वाली जाति भी अपने से नीची एक ओर जाति ढूढँ लेती है’’ कथन है?

    • (अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी ✔️

    • (ब) रामकुमार वर्मा

    • (स) बच्चन सिंह

    • (द) रामवृक्ष बेनीपुरी

  • प्रश्न 37. परमाल रासो को अर्द्धप्रामाणिक किसने माना?

    • (अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी ✔️

    • (ब) दलपति विजय

    • (स) रामविलास शर्मा

    • (द) शिव सिंह सेगर

  • प्रश्न 38. ’’हजारी प्रसाद द्विवेदी अपभ्रंश को हिन्दी से अलग रखना चाहते थे…’’ कथन है?

    • (अ) डाॅ. नगेन्द्र ✔️

    • (ब) डाॅ. बच्चन सिंह

    • (स) आचार्य शुक्ल

    • (द) रामविलास शर्मा

  • प्रश्न 39. आदिकाल को अत्यधिक विरोधों और व्याघातों का युग किसने कहा है?

    • (अ) रामकुमार वर्मा

    • (ब) रामचंद्र शुक्ल

    • (स) हजारीप्रसाद द्विवेदी ✔️

    • (द) मिश्रबंधुओं

  • प्रश्न 40. ‘अभिमानमेरू’ किसे कहा गया है?

    • (अ) स्वयंभू

    • (ब) पुष्पदंत ✔️

    • (स) देवसेन

    • (द) मेरूतुंग

  • प्रश्न 41. नखशिख वर्णन की श्रृंगार परंपरा का आरंभ किससे माना जाता है?

    • (अ) प्राकृत पैंगलम्

    • (ब) राउरवेलि ✔️

    • (स) ढोला मारू रा दूहा

    • (द) पउमचरिउ

  • प्रश्न 42. आचार्य शुक्ल ने हिन्दी का आविर्भाव कब से माना है?

    • (अ) प्राकृत से

    • (ब) संस्कृत से

    • (स) प्राकृत की अंतिम अपभ्रंश अवस्था से ✔️

    • (द) पालि से

  • प्रश्न 43. चर्यापद क्या है?

    • (अ) बौद्धों का एक ग्रंथ

    • (ब) सिद्धों की आचार संहिता

    • (स) नाथों की आचार संहिता

    • (द) बौद्धों द्वारा तांत्रिक चर्या के समय गाए जाने वाले पद ✔️

  • प्रश्न 44. ’उपदेश रसायन रास’ के रचयिता कौन हैं?

    • (अ) ज्योतिरीश्वर ठाकुर

    • (ब) अमीर खुसरो

    • (स) जिनदत्त सूरि ✔️

    • (द) शालिभद्र सूरि

  • प्रश्न 45. ’पुण्ड’ या ’पुष्य’ को हिन्दी का प्रथम कवि किसने माना है?

    • (अ) आचार्य शुक्ल

    • (ब) ग्रियर्सन

    • (स) आचार्य द्विवेदी

    • (द) शिवसिंह सेंगर ✔️

  • प्रश्न 46. अपभ्रंश साहित्य के वाल्मिकी किस कवि को माना जाता है?

    • (अ) पुष्पदंत

    • (ब) स्वयंभू ✔️

    • (स) जैनाचार्य हेमचंद्र

    • (द) मेरुतुंग

  • प्रश्न 47. उक्ति-व्यक्ति-प्रकरण किस प्रकार की रचना है?

    • (अ) श्रृंगार ग्रंथ

    • (ब) व्याकरण ग्रंथ ✔️

    • (स) शब्दकोष

    • (द) वीरकाव्य

  • प्रश्न 48. ढोला-मारू रा दूहा के दोहों को हेमचंद्र तथा बिहारी के दोहों के बीच की कड़ी किसने माना है?

    • (अ) श्यामसुन्दर दास

    • (ब) डाॅ. रामकुमार वर्मा

    • (स) हजारीप्रसाद द्विवेदी ✔️

    • (द) जार्ज ग्रियर्सन

  • प्रश्न 49. महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने किस रासो ग्रंथ के पदों को जज्जल नामक किसी कवि की रचना घोषित किया है?

    • (अ) बीसलदेव रासो

    • (ब) हम्मीर रासो ✔️

    • (स) पृथ्वीराज रासो

    • (द) खुमाण रासो

  • प्रश्न 50. डाॅ. गणपतिचन्द्र गुप्त ने हिन्दी का पहला कवि किसे माना है?

    • (अ) स्वयंभू को

    • (ब) जिनधर्मसूरि को

    • (स) शालिभद्रसूरि को ✔️

    • (द) पुष्पदंत को

निष्कर्ष (Conclusion)

समापन के तौर पर कहा जा सकता है कि हिंदी साहित्य के आदिकाल की इस क्विज 16 के महत्वपूर्ण प्रश्नों का यह अभ्यास आपकी परीक्षा की तैयारी में बेहद मददगार साबित होगा। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण टेस्ट और हिंदी साहित्य MCQ PDF के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें।

🛒 विशेष ऑफर: यदि आप आदिकाल से लेकर आधुनिक काल तक के सभी 5000+ वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) और व्याख्या सहित संपूर्ण नोट्स चाहते हैं, तो हमारे हिंदी साहित्य स्टोर पर विजिट करें!

🔗 हिंदी साहित्य के 10 चर्चित लेखक और कवि

क्र.सं.लेखक / कवि का नाममुख्य विशेषता / कालइंटरनल लिंक (URL)
1.भारतेंदु हरिश्चंद्रआधुनिक हिंदी गद्य के जनक / भारतेंदु युगलिंक देखें
2.महावीर प्रसाद द्विवेदीद्विवेदी युग के मार्गदर्शक और निबंधकारलिंक देखें
3.जयशंकर प्रसादछायावाद के प्रमुख स्तंभ और नाटककारलिंक देखें
4.सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’छायावाद के मुक्तछंद के प्रणेतालिंक देखें
5.सुमित्रानंदन पंतप्रकृति के सुकुमार कवि / छायावादलिंक देखें
6.महादेवी वर्माआधुनिक मीरा / छायावाद की प्रमुख कवयित्रीलिंक देखें
7.प्रेमचंद (धनपत राय)उपन्यास सम्राट / कथा साहित्य के शिखर पुरुषलिंक देखें
8.अज्ञेय (सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन)प्रयोगवाद और नई कविता के प्रवर्तकलिंक देखें
9.रामधारी सिंह ‘दिनकर’राष्ट्रकवि / ओज और विद्रोह के कविलिंक देखें
10.कृष्णा सोबतीआधुनिक कथा साहित्य और स्त्री-विमर्श की सशक्त हस्ताक्षरलिंक देखें

 

1 thought on “हिंदी साहित्य टेस्ट सीरीज़ 6: आदिकाल महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी Quiz 16 with Answers”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top