अंतिम संशोधित (Last Updated): August 27, 2026
शिक्षा मनोविज्ञान: अधिगम (Learning) महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी और अभ्यास सेट
Table of Contents
शिक्षा मनोविज्ञान (Educational Psychology) के अंतर्गत ‘अधिगम’ (Learning) एक अत्यंत महत्वपूर्ण और केंद्रीय विषय है। REET, CTET, UPTET, DSSSB, RPSC और अन्य सभी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में अधिगम के सिद्धांत, अधिगम वक्र और अधिगम स्थानांतरण से जुड़े प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं।
नीचे शिक्षा मनोविज्ञान के अधिगम से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) की एक उपयोगी सूची दी गई है, जो आपकी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करने में मदद करेगी:
📝 अधिगम वस्तुनिष्ठ प्रश्न और उत्तर (Learning MCQs)
1. किसी भी ऐसी क्रिया जो व्यक्ति के विकास में सहायक होती हैं, उसे सीखने की संज्ञा दी जा सकती हैं, अधिगम की यह परिभाषा प्रस्तुत की हैं –
(A) गेट्स
(B) क्रो एवं क्रो
(C) वुडवर्थ (सही उत्तर ⇒ C)
(D) क्रॉनव्रेक
2. थॉर्नडाइक ने नैमित्तिक अनुबंधन को किस प्रकार का सीखना कहा हैं –
(A) समस्या समाधान द्वारा
(B) प्रयास एवं त्रुटि द्वारा
(C) उपर्युक्त दोनों के द्वारा (सही उत्तर ⇒ C)
(D) उद्दीपन अनुक्रिया द्वारा
3. घर में दीपावली की सफाई के बाद जूते रखने की आलमारी का स्थान बदल दिया जाता हैं, फिर भी व्यक्ति पूर्व स्थान पर ही जाकर जूते खोलता हैं l” इस स्थिति में अधिगम सिद्धान्त लागू होगा –
(A) शास्त्रीय अनुबंधन (सही उत्तर ⇒ A)
(B) सक्रिय अनुबंधन
(C) उद्दीपन अनुक्रिया
(D) क्षेत्र सिद्धान्त
4. केजी अथवा प्रथम कक्षा में पढ़ने वाले विधार्थियों को कक्षा में जब उनके माता-पिता शाला में छोड़ने आते हैं, तब वे कक्षा में जाने को बिल्कुल तैयार नहीं होते हैं l प्राय: वे धक्का देकर कक्षा में बैठाते हैं l इस परिस्थिति में थॉर्नडाइक के किस मुख्य नियम का अभाव हैं –
(A) अभ्यास का नियम
(B) प्रभाव का नियम
(C) तत्परता का नियम (सही उत्तर ⇒ C)
(D) उपयोग का नियम
5. अविश्वास, भय व मानसिक तनाव से मुक्त करवाने में कौनसा सिद्धान्त उपयोगी हैं –
(A) प्रयास व त्रुटि
(B) सूझ या अन्त:दृष्टि
(C) क्रिया प्रसूत अनुबंधन
(D) शास्त्रीय अनुबंधन (सही उत्तर ⇒ D)
6. पूर्ण से अंश शिक्षण सूत्र का निर्माता सिद्धांत हैं –
(A) क्षेत्र सिद्धांत
(B) सक्रिय अनुबंधन
(C) समग्राकृतिवाद (सही उत्तर ⇒ C)
(D) उपर्युक्त सभी
7. विधार्थी को न तो पुरस्कार देना चाहिये और न ही किसी प्रकार का पुनर्बलन l यह मत प्रतिपादित किया –
(A) मैस्लों ने (सही उत्तर ⇒ A)
(B) टॉलमैन ने
(C) कॉर्ल रॉजर्स ने
(D) थॉर्नडाइक ने
8. “अधिगम वातावरण व व्यक्ति दोनों का प्रतिफल हैं” यह धारणा किस मनोवैज्ञानिक ने प्रतिपादित की –
(A) टॉलमैन ने
(B) कुर्ट लेविन ने (सही उत्तर ⇒ B)
(C) कार्ल मार्क्स ने
(D) सी.एल हल ने
9. जब पूर्व में सीखा गया ज्ञान नवीन कार्य हेतु न तो सहायता करता हैं और न ही बाधा पहुँचाता हैं तो यह स्थानान्तरण कहलाता हैं –
(A) सकारात्मक
(B) नकारात्मक
(C) शून्य स्थानान्तरण (सही उत्तर ⇒ C)
(D) उपर्युक्त सभी
10. संस्कृत भाषा सीखने के बाद उर्दू या फारसी भाषा सीखना किस प्रकार का स्थानान्तरण हैं –
(A) सकारात्मक
(B) नकारात्मक (सही उत्तर ⇒ B)
(C) शून्य
(D) A व B दोनों
11. अंग्रेजी की-बोर्ड पर टाइपिंग सीखने के बाद उसी पर हिन्दी टाइपिंग सीखना किस प्रकार का स्थानान्तरण हैं –
(A) शून्य स्थानान्तरण
(B) सकारात्मक स्थानान्तरण
(C) नकारात्मक स्थानान्तरण (सही उत्तर ⇒ C)
(D) उपर्युक्त सभी
12. शरीर के दाहिनें भाग में सीखा गया ज्ञान बायें भाग में स्थानान्तरित हो जाना कहलाता हैं –
(A) क्षैतिज स्थानान्तरण
(B) क्रमिक स्थानान्तरण
(C) द्विपक्षीय स्थानान्तरण (सही उत्तर ⇒ C)
(D) उर्ध्वाकार स्थानान्तरण
13. कक्षा में सीखा गया ज्ञान दैनिक जीवन में प्रयोग में लाना यह अधिगम का स्थानान्तरण हैं –
(A) एकपक्षीय (सही उत्तर ⇒ A)
(B) द्विपक्षीय
(C) क्रमिक
(D) उर्धवाकार
14. जेम्स ब्रूनर ने संज्ञानात्मक अधिगम की कितनी अवस्थायें प्रतिपादित की –
(A) दो
(B) तीन (सही उत्तर ⇒ B)
(C) चार
(D) पाँच
15. पूर्व अधिगम एवं नये अधिगम की अन्त:क्रिया के माध्यम से प्रत्येक छात्र के द्वारा ज्ञान की संरचना के महत्व पर बल देने वाला सिद्धान्त कौनसा हैं –
(A) व्यवहारवाद
(B) संज्ञानवाद
(C) निर्मितवाद (सही उत्तर ⇒ C)
(D) उपर्युक्त सभी
16. कौन-सा सिद्धान्त मानता हैं कि ज्ञान पहले से ही छात्र की मानसिक संरचना में विधमान हैं –
(A) व्यवहारवाद
(B) संज्ञानवाद
(C) निर्मितवाद (सही उत्तर ⇒ C)
(D) उपर्युक्त सभी
17. कल्पना करना, प्रेम करना, घृणा करना किस अनुक्षेत्र से सम्बन्धित हैं –
(A) ज्ञानात्मक
(B) भावात्मक (सही उत्तर ⇒ B)
(C) क्रियात्मक
(D) उपर्युक्त सभी
18. जोड़ने का ज्ञान गुणा करने में सहायक होना l किस प्रकार का स्थानान्तरण हैं –
(A) क्षैतिज
(B) क्रमिक (सही उत्तर ⇒ B)
(C) एकपक्षीय
(D) उर्धवाकार
19. अधिगम की गति अधिक होने पर बनता हैं –
(A) ऋणात्मक वक्र
(B) धनात्मक वक्र (सही उत्तर ⇒ B)
(C) उपर्युक्त दोनों
(D) समानान्तर वक्र
20. अधिगम में उन्नति व अवनति के साथ कभी अधिगम पूर्णतया रूक जाता हैं, इसे कहते हैं –
(A) अधिगम पठार (सही उत्तर ⇒ A)
(B) अधिगम बाधा
(C) अधिगम प्रयास
(D) अधिगम वक्र
📝 अधिगम वस्तुनिष्ठ प्रश्न और उत्तर (Learning MCQs)
प्रश्न 1: ‘अधिगम के व्यवहार सिद्धान्त’ के प्रतिपादक है-?
(अ) कुर्ट लेविन
(ब) बाण्डुरा
(स) जीन पियाजे
(द) क्लार्क हल (सही उत्तर ⇒ द)
प्रश्न 2: अधिगम की सफलता का मुख्य आधार माना जाता है-?
(अ) दण्ड व आरोप
(ब) पुरूस्कार व प्रंशसा
(स) लक्ष्य प्राप्ति की उत्कृष्ट इच्छा (सही उत्तर ⇒ स)
(द) अधिकारी बनने की इच्छा
प्रश्न 3: बालक शरीर के अंगो का संचालन करना सीखता है किस प्रकार के अधिगम के माध्यम से-?
(अ) गत्यात्मक (सही उत्तर ⇒ अ)
(ब) समस्या समाधान
(स) शाब्दिक
(द) उन्नतोधर
प्रश्न 4: एक बालिका को साईकिल चलाना आता है, वह स्कूटी खरीदती है,तो आसानी से स्कूटी चलाना सीख जाती है,यहा अधिगम का कौनसा स्थानान्तरण है-?
(अ) पाशिर्वक
(ब) नकारात्मक
(स) शून्य
(द) सकारात्मक (सही उत्तर ⇒ द)
प्रश्न 5: विष्णु को पढाई करते समय नींद भगाने के लिए चाय पीता है,परन्तु चाय पीकर गहरी नींद मे सो जाता है,यहा अधिगम का स्थानान्तरण है-?
(अ) पाशिर्वक
(ब) शून्य
(स) सकारात्मक
(द) नकारात्मक (सही उत्तर ⇒ द)
प्रश्न 6: क्रियात्मक अनुबन्धन का सिद्धान्त किसकी देन माना जाता है-?
(अ) थार्नडाइक की
(ब) स्किनर की (सही उत्तर ⇒ ब)
(स) पाॅवलाॅव की
(द) उपयुक्त सभी
प्रश्न 7: ‘गेस्टाल्ट’ का अर्थ है-?
(अ) व्यवहार के रूप मे
(ब) परिवर्तन के रूप मे
(स) मशीनो के रूप मे
(द) समग्र के रूप मे (सही उत्तर ⇒ द)
प्रश्न 8: “सीखना विकास की प्रक्रिया है”-यह परिभाषा है-?
(अ) क्रो तथा क्रो ने
(ब) वुडवर्थ ने (सही उत्तर ⇒ ब)
(स) गिलफोर्ड ने
(द) स्किनर ने
प्रश्न 9: रीना कक्षा 2 की छात्रा है,उसे अध्यापिका ने डण्डे से पीटा अगले दिन वह अध्यापिका के हाथ मे डण्डा देखकर रोना प्रारम्भ कर देती है,अधिगम का अंतरण है-?
(अ) उध्वर्र
(ब) नकारात्मक
(स) सकारात्मक
(द) द्वि-पाशिर्वक (सही उत्तर ⇒ द)
प्रश्न 10: कक्षा-7 का रोहन प्रारम्भिक पाठो को तो तीव्र गति से सीखता है परन्तु धीरे धीरे उसके सीखने की गति कम हो जाती है,एक समय ऐसा आता है कि कितने भी प्रयास करने पर भी वह अधिक नही सीख पाता है,यह प्रक्रिया है-?
(अ) प्रत्यक्षण
(ब) मानसिकता
(स) अधिगम पठार (सही उत्तर ⇒ स)
(द) अधिगम अवरोध
प्रश्न 11: पूजा 2nd ग्रेड की तैयारी कर रही है,उसी दौरान उसके REET का परिणाम आ जाता है तथा वह असफल हो जाती है,वह दुःखी होकर तैयारी बंद कर देती है,क्लार्क हल के अनुसार उसे आवश्यकता है-?
(अ) सफलता
(ब) अभिप्रेरणा
(स) पुनर्बलन (सही उत्तर ⇒ स)
(द) भोजन
प्रश्न 12: विद्यार्थियो को अगले कार्य के लिए तैयार करने हेतु प्रथम परिस्थिति मे प्रदान किया पुनर्बलन अभिप्रेरणा का कार्य करता है,यह अधिगम का सिद्धान्त है-?
(अ) व्यवस्थित व्यवहार
(ब) समीपता
(स) क्रिया प्रसूत अनुबंध (सही उत्तर ⇒ स)
(द) उद्दीपन परिवर्तन
प्रश्न 13: एक विकलांग बालक अत्यधिक परिश्रम करके कक्षा मे प्रथम आने का प्रयास करता है ! इसे किस प्रतिरक्षक प्रणाली मे रखेंगें-?
(अ) पुष्टिकरण
(ब) प्रक्षेपण
(स) प्रतिगमन
(द) क्षतिपूर्ति (सही उत्तर ⇒ द)
प्रश्न 14: बुरी आदतो को छुड़ाने तथा अच्छी आदतों का निर्माण करने के लिए अधिगम का कौनसा सिद्धान्त उपयोगी है -?
(अ) समीपता का सिद्धान्त
(ब) उद्दीपन परिवर्तन
(स) क्रिया-प्रसूत अनुबंध
(द) अनुकूलित अनुक्रिया (सही उत्तर ⇒ द)
प्रश्न 15: चंचल प्रायः जल्दी उठने के लिए सुबह 04 बजे का अलार्म भरती है और अलार्म बजने पर वह उठ जाती है,3-4 दिन बाद वह अलार्म बजने से पहले ही उसकी नींद खुल जाती है,यहाॅ अधिगम का कौनसा सिद्धान्त है -?
(अ) उद्दीपन
(ब) शास्त्रिय अनुबंधन (सही उत्तर ⇒ ब)
(स) व्यवस्थित व्यवहार
(द) अंतः दृष्टि
प्रश्न 16: इमली का नाम लेने हे मुहँ मे पानी आ जाने के कारण को निम्नलिखित मे से कौन-से सिद्धान्त से जानेंगें-?
(अ) समग्राकृति
(ब) उद्दीपक प्रतिक्रिया (सही उत्तर ⇒ ब)
(स) संबंध प्रतिक्रिया
(द) सक्रिय अनुबंध
प्रश्न 17: “अनुभव एवं प्रशिक्षण द्वारा व्यवहार परिवर्तन को अधिगम कहते है”-यह परिभाषा है-?
(अ) गिलफोर्ड ने (सही उत्तर ⇒ अ)
(ब) स्किनर ने
(स) वुडवर्थ ने
(द) गेट्स ने
प्रश्न 18: निम्नलिखित मे से कौनसा कथन सीखने के बारे मे सही है-?
(अ) बच्चो द्वारा की गयी त्रुटियाँ यह संकेत करती है कि किसी तरह का सीखना नही हुआ !
(ब) सीखना उस वातावरण मे प्रभावी होता है, जो सवेंगात्मक कारकों से प्रभावित होता है (सही उत्तर ⇒ ब)
(स) सीखने के किसी चरण पर सीखना संवेगात्मक कारको को प्रभाव नही होता
(द) सीखना मूल रूप से मानसिक क्रिया है
प्रश्न 19: “अनुभव द्वारा व्यवहार मे परिवर्तन होना ही अधिगम है”-अधिगम की यह परिभाषा किसने दी है-?
(अ) बर्नहास्टर्र
(ब) गेट्स व अन्य (सही उत्तर ⇒ ब)
(स) ई ए पील
(द) स्किनर
प्रश्न 20: राजेश बीमारी के कारण एक महीने तक विद्यालय नही गया ! जब वह विद्यालय गया तो उसे भाग के लंबे सवालो को करना नही आया !! कई बार के निराशात्मक अनुभवो मे असफलता हाथ लगी !! लंबे भाग के सवालो को देखते ही वह चिन्तित हो जाता है !! शास्त्रीय अनुबंधन सिद्धान्त के मुताबिक संवेगात्मक स्वाभाविक उत्तेजक है-?
(अ) असफलता को लेकर चितां
(ब) असफलता/भग्नाशा (सही उत्तर ⇒ ब)
(स) लंबे भाग के सवाल
(द) लंबे भाग के कारण
📌 निष्कर्ष (Conclusion)
शिक्षा मनोविज्ञान में ‘अधिगम’ और उसके विभिन्न पक्षों (जैसे अधिगम के नियम, स्थानांतरण के प्रकार, और संज्ञानात्मक विकास) की समझ शिक्षण प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन बहुविकल्पीय प्रश्नों के अभ्यास से न केवल परीक्षार्थियों की वैचारिक स्पष्टता बढ़ती है, बल्कि वे शिक्षक पात्रता परीक्षाओं (जैसे REET, CTET) में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाते हैं।
ये भी जरुर पढ़ें :
