अंतिम संशोधित (Last Updated): September 6, 2026
हिंदी साहित्य टेस्ट सीरीज़ 7: आदिकाल संपूर्ण महत्वपूर्ण 50 प्रश्न (Hindi Sahitya Quiz 3) with Answers
Table of Contents
यदि आप UGC NET, TGT, PGT, LT ग्रेड या विभिन्न राज्य स्तरीय हिंदी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो हिंदी साहित्य के आदिकाल के इन चुनिंदा प्रश्नों पर पकड़ मजबूत करना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं हिंदी साहित्य एमसीक्यू (Hindi Sahitya MCQ) की विशेष टेस्ट सीरीज, जिसमें क्विज 3 के अति महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ और वन-लाइनर प्रश्न उत्तर सहित शामिल हैं। परीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण इन प्रश्नों का अभ्यास करके आप अपनी तैयारी को परख सकते हैं। यदि आप आदिकाल से लेकर आधुनिक काल तक के संपूर्ण 5000+ हिंदी साहित्य MCQs की पीडीएफ चाहते हैं, तो हमारे मुख्य पिलर आर्टिकल और स्टोर पर विजिट कर सकते हैं।
📌 विशेष लिंक (Master Pillar Article): यदि आप हिंदी साहित्य के सभी कालों के विस्तृत वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का एक ही जगह पर अभ्यास करना चाहते हैं, तो हमारा मुख्य हिंदी साहित्य MCQ मास्टर आर्टिकल जरूर पढ़ें, जहाँ 5000+ प्रश्नों की पूरी श्रृंखला उपलब्ध है।
Hindi Sahitya Quiz 3 (टेस्ट – 3 : आदिकाल सम्पूर्ण)
प्रश्न 1. खीर पकाई जतन से चरखा दिया चला… अमीर खुसरो की यह रचना निम्नलिखित में किसके अन्तर्गत आती हैं?
(अ) पहेली
(ब) ढकोसला ✔️
(स) मुकरी
(द) दोसखुन
प्रश्न 2. ’हिन्दी साहित्य का आदिकाल’ पुस्तक के लेखक हैं?
(अ) राहुल सांस्कृत्यायन
(ब) जार्ज ग्रियर्सन
(स) रामचन्द्र शुक्ल
(द) हजारीप्रसाद द्विवेदी ✔️
प्रश्न 3. ’’सखी पिया को जो न देखूँ…’’ यह पंक्ति किस कवि की हैं?
(अ) नन्ददास
(ब) घनानन्द
(स) अमीर खुसरो ✔️
(द) बिहारी
प्रश्न 4. ’’अररर गोला छूटन लागे, सर-सर तीर रहे सन्नाय…’’ इन पंक्तियों के कवि कौन हैं?
(अ) चन्दबरदाई
(ब) जगनिक ✔️
(स) भूषण
(द) जल्हण
प्रश्न 5. ’’चन्दबरदाई हिन्दी के प्रथम महाकवि माने जाते हैं और इनका ’पृथ्वीराज रासो’ हिन्दी का प्रथम महाकाव्य हैं’’ – यह कथन किसका है?
(अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ब) रामचन्द्र शुक्ल ✔️
(स) लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय
(द) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
प्रश्न 6. निम्नलिखित में किस कवि को ’अभिनव जयदेव’ की उपाधि मिली?
(अ) घनानन्द
(ब) नन्ददास
(स) पुष्पदंत
(द) विद्यापति ✔️
प्रश्न 7. ’’पुस्तक जल्हण हाथ दै चलि गज्जन नृप काज’’ यह पंक्ति किसकी हैं?
(अ) गोरखनाथ
(ब) स्वयंभू
(स) चन्दबरदाई ✔️
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 8. ’देशीनाममाला’ के रचनाकार है –
(अ) धनपाल
(ब) स्वयंभू
(स) हेमचन्द ✔️
(द) दामोदर शर्मा
प्रश्न 9. ’पुरुषपरीक्षा’ के रचनाकार है –
(अ) विद्यापति ✔️
(ब) दामोदरन
(स) विद्याधर
(द) जज्जल
प्रश्न 10. ’जयमंयक जसचन्द्रिका’ के रचनाकार है –
(अ) केदार भट्ट
(ब) धनपाल
(स) मधुकर कवि ✔️
(द) दामोदर शर्मा
प्रश्न 11. रामचन्द्र शुक्ल ने वीरगाथा काल के अन्तर्गत किस साहित्य को ’देशभाषा काव्य’ कहा हैं?
(अ) जैन काव्य
(ब) रासो काव्य ✔️
(स) सिद्ध काव्य
(द) नाथ काव्य
प्रश्न 12. ’’वयः सन्धि’’ में ईश्वर से सन्धि कहाँ… डाॅ. रामकुमार वर्मा का यह कथन किस कवि के सन्दर्भ में हैं?
(अ) अमीर खुसरो
(ब) धनपाल
(स) विद्यापति ✔️
(द) अब्दुल रहमान
प्रश्न 13. अमीर खुसरो की रचना ’खालिकबारी’ है –
(अ) कहानी
(ब) उपन्यास
(स) शब्दकोश ✔️
(द) नाटक
प्रश्न 14. ’’हठयोग की साधना-पद्धति, तीव्र वैराग्य भाव…’’ आदि तीनों तत्त्व किस साधना प्रवृत्ति के सूचक हैं?
(अ) बौद्ध
(ब) नाथ ✔️
(स) जैन
(द) रामचरितमानस
प्रश्न 15. आदिकाल की किस साधना पद्धति से ’कबीर’ प्रभावित थे?
(अ) जैन
(ब) बौद्ध
(स) सिद्ध एवं नाथ ✔️
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 16. जैन धर्म सम्बन्धी रचनाएँ किस भाषा में रची गई?
(अ) संस्कृत
(ब) अपभ्रंश ✔️
(स) पालि
(द) प्राकृत
प्रश्न 17. सरहपाद की प्रसिद्ध रचना थी –
(अ) जयचन्द प्रकाश
(ब) दोहाकोश ✔️
(स) चर्यापद
(द) योगचर्या
प्रश्न 18. आदिकालीन युद्ध वर्णन में किस भाषा का प्रयोग हुआ?
(अ) ब्रज
(ब) खङी बोली
(स) अवधी
(द) डिंगल ✔️
प्रश्न 19. संस्कृत के भवभूति की अपभ्रंश के किस कवि से तुलना की गई?
(अ) स्वयंभू
(ब) पुष्पदंत ✔️
(स) रामसिंह
(द) धनपाल
प्रश्न 20. अमीर खुसरो के गुरु थे –
(अ) कबीर
(ब) हजरत निजामुद्दीन औलिया ✔️
(स) रामानन्द
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 21. स्वयंभू रचित ’रिट्ठणेमि चरिउ’ में किसका वर्णन हैं?
(अ) राम
(ब) कृष्ण ✔️
(स) शिव
(द) ब्रह्मा
प्रश्न 22. ’आसुग’ कवि द्वारा रचित रचना है –
(अ) चन्दनबाला रास
(ब) जीवदया रास
(स) बुद्धिरास
(द) ’अ’ व ’ब’ दोनों ✔️
प्रश्न 23. आदिकालीन ’अब्दुर्रहमान’ का अपभ्रंश में नाम है –
(अ) अद्धहमाण ✔️
(ब) पूर्वमाण
(स) अब्दमाण
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 24. आदिकालीन गीति-परम्परा के आदि कवि हैं –
(अ) चन्दबरदाई
(ब) विद्यापति ✔️
(स) अमीर खुसरो
(द) अब्दुर्रहमान
प्रश्न 25. प्रादेशिक बोलियों के साथ देश भाषा ब्रज के संयोग से बनी अपभ्रंश भाषा का नाम क्या हैं?
(अ) डिंगल
(ब) पिंगल ✔️
(स) भोजपुरी
(द) मैथिली
प्रश्न 26. ’’एक थाल मोती से भरा सबके सिर पर औंधा धरा’’ यह आदिकालीन खङी बोली की पंक्ति किस कवि की हैं?
(अ) भोज
(ब) हेमचन्द
(स) अमीर खुसरो ✔️
(द) अब्दुर्रहमान
प्रश्न 27. ’’मेरे इस कुकवित्त को बुधजन सुनेंगे नहीं…’’- यह पंक्ति किस कवि ने किस रचना के लिए कही?
(अ) अमीर खुसरो – ’खालिकबारी’
(ब) विद्यापति – ’कीर्तिलता’
(स) अब्दुर्रहमान – ’सन्देश रासक’ ✔️
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 28. ’रासो’ नए-नए रोमांस प्रस्तुत करता है और ’सन्देश रासक’ पुरानी प्रीति को निखार देता है’’ उक्त पंक्ति किस आलोचक की हैं?
(अ) डाॅ. हजारी प्रसाद द्विवेदी ✔️
(ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(स) डाॅ. नगेन्द्र
(द) आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
प्रश्न 29. हिन्दी साहित्य के इतिहास का सर्वाधिक विवादास्पद काल माना जाता है –
(अ) आदिकाल ✔️
(ब) भक्तिकाल
(स) रीतिकाल
(द) आधुनिक काल
प्रश्न 30. सहजयान के प्रवर्तक सिद्ध सरप्पा को किस विद्धान ने हिन्दी का प्रथम कवि माना है?
(अ) राहुल सांकृत्यायन ✔️
(ब) शिवसिंह सेंगर
(स) रामचंद्र शुक्ल
(द) रामकुमार वर्मा
प्रश्न 31. सांध्य भाषा जो कि सिद्धों की मुख्य भाषा थी, में लिखा ग्रंथ चर्या पद किसकी रचना है?
(अ) शबरपा ✔️
(ब) सरहपा
(स) लुइपा
(द) कङप्पा
प्रश्न 32. निम्न में से किस सिद्ध का स्थान 84 सिद्धों में सबसे ऊँचा माना जाता है?
(अ) शबरपा
(ब) सरहपा
(स) लुइपा ✔️
(द) कङप्पा
प्रश्न 33. जाॅर्ज ग्रियर्सन के ’’दी माॅडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर आॅफ हिन्दुस्तान’’ का प्रथम हिन्दी अनुवाद निम्न में से किसने किया?
(अ) लक्ष्मीसागर वाष्णेय
(ब) लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय
(स) मौलवी करीमुद्दीन
(द) किशोरीलाल गुप्त ✔️
प्रश्न 34. गणपतिचंद गुप्त के अनुसार निम्न में से किस कृति को हिन्दी साहित्य की प्रथम कृति माना जाता है?
(अ) देवसेन कृत श्रावकाचार ✔️
(ब) उद्योतन सूरी कृत ’’कुबलय माला’’
(स) सारंगधर कृत हमीर रासो
(द) सालिबद्ध सूरी भरतेश्वरी बाहुबली रास
प्रश्न 35. निम्न में से कौनसे ग्रंथ में महोबा के वीर योद्धा आला-ऊदल का वर्णन है?
(अ) बीसलदेव रासो
(ब) पृथ्वीराज रासो
(स) परमाल रासो ✔️
(द) बीसलदेव रासो (पुनरावृत्ति)
प्रश्न 36. निम्न में से किस विद्वान ने सर्वप्रथम पृथ्वीराज रासो की ऐतिहासिकता पर प्रश्न चिन्ह खङा किया?
(अ) कप्तान वर्ट
(ब) जेम्स प्रिसेप
(स) डाॅ. वूलर ✔️
(द) डाॅ. टेसितोरी
प्रश्न 37. पृथ्वीराज रासो की किस कृति को सर्वाधिक प्रमाणित माना जाता है?
(अ) माता प्रसाद द्वारा सम्पादित ✔️
(ब) कर्नल टाॅड द्वारा प्रस्तुत
(स) वृहद रूपान्तर
(द) मध्यम रूपान्तर
प्रश्न 38. नखशिख प्रारम्भ करने वाला वह ग्रंथ जो हिन्दी साहित्य में प्रथम चम्पू काव्य के रूप में जाना जाता है?
(अ) रोङा कृत राउल वेल ✔️
(ब) पीथल कृत वेल किसन रुक्मिणी री
(स) सरहपा कृत दूआ कोष
(द) अमीर खुसरो कृत दो सखुने
प्रश्न 39. निम्न में से किस विद्धान ने हिन्दी साहित्य के आदिकाल को संधि चारण काल कहा?
(अ) राहुल सांकृत्यायन
(ब) शिवसिंह सेंगर
(स) रामचंद्र शुक्ल
(द) रामकुमार वर्मा ✔️
प्रश्न 40. हिन्दी के आरंभिक रूप को अवहटठ किसने कहा?
(अ) भोलानाथ तिवारी
(ब) भोलानाथ पांडेय
(स) भोलाशंकर व्यास ✔️
(द) भुवशंकर मिश्र
प्रश्न 41. ’भविसयत्तकहा’ नामक ग्रंथ के रचनाकार हैं?
(अ) धनपाल ✔️
(ब) पुष्पदंत
(स) जोइन्दु
(द) दामोदर कवि
प्रश्न 42. अपभ्रंश व्याकरण हेमशब्दानुशासन के रचयिता है –
(अ) धनपाल
(ब) विद्याधर
(स) हेमचंद ✔️
(द) शालिभद्र सूरि
प्रश्न 43. ’’नाल्ह रसायण आरंभई, सारदा तूठी ब्रह्मकुमारि।’’ किस रासो ग्रंथ की पंक्तियाँ हैं?
(अ) खुमाण रासो
(ब) परमाल रासो
(स) बीसलदेव रासो ✔️
(द) हम्मीर रासो
प्रश्न 44. किस रासो काव्य में मेघदूत और संदेशरासक परम्परा का विकास मिलता है?
(अ) बीसलदेव रासो ✔️
(ब) खुमाण रासो
(स) हम्मीर रासो
(द) परमाल रासो
प्रश्न 45. हिन्दी साहित्य का प्रथम महाकाव्य माना जाता है –
(अ) पृथ्वीराज रासो ✔️
(ब) परमाल रासो
(स) खुमाण रासो
(द) बीसलदेव रासो
प्रश्न 46. रामचंद्र शुक्ल, डाॅ. वूलर, मुंशी देवीप्रसाद जैसे विद्वानों ने पृथ्वीराज रासो को माना है –
(अ) प्रामाणिक ग्रंथ
(ब) अप्रमाणिक ग्रंथ ✔️
(स) अर्द्ध अप्रामाणिक ग्रंथ
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 47. ’’पृथ्वीराज विजय’’ किसकी रचना है जिसके आधार पर सन् 1875 में डाॅ. वूलर ने पृथ्वीराज रासो को जाली ग्रंथ कहा?
(अ) चन्दबरदाई
(ब) जयानक ✔️
(स) जल्हण
(द) मिश्र बंधु
प्रश्न 48. जयचंद प्रकाश और जयमयंक जसचन्द्रिका का उल्लेख किस कृति में मिलता है?
(अ) रासो साहित्य
(ब) राठौङा री ख्यात ✔️
(स) लोक साहित्य
(द) आदिकालीन साहित्य
प्रश्न 49. ’पृथ्वीराज रासो’ को प्रामाणिक ग्रंथ नहीं मानने वाले विद्वान हैं –
(अ) कर्नल टाॅड
(ब) श्यामसुंदर दास
(स) मिश्रबंधु
(द) मुंशी देवी प्रसाद ✔️
प्रश्न 50. ’तज किराई शुअराई हिन्दी’ नामक हिन्दी साहित्य के इतिहास के लेखक थे –
(अ) लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय
(ब) शिवसिंह सेंगर
(स) मौलवी करीमुद्दीन ✔️
(द) किशोरीलाल गुप्त
निष्कर्ष (Conclusion)
समापन के तौर पर कहा जा सकता है कि हिंदी साहित्य के आदिकाल की इस क्विज 3 के महत्वपूर्ण प्रश्नों का यह अभ्यास आपकी परीक्षा की तैयारी में बेहद मददगार साबित होगा। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण टेस्ट और हिंदी साहित्य MCQ PDF के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें।
🛒 विशेष ऑफर: यदि आप आदिकाल से लेकर आधुनिक काल तक के सभी 5000+ वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) और व्याख्या सहित संपूर्ण नोट्स चाहते हैं, तो हमारे हिंदी साहित्य स्टोर पर विजिट करें!
🔗 हिंदी साहित्य के 10 चर्चित लेखक और कवि
| क्र.सं. | लेखक / कवि का नाम | मुख्य विशेषता / काल | इंटरनल लिंक (URL) |
| 1. | भारतेंदु हरिश्चंद्र | आधुनिक हिंदी गद्य के जनक / भारतेंदु युग | लिंक देखें |
| 2. | महावीर प्रसाद द्विवेदी | द्विवेदी युग के मार्गदर्शक और निबंधकार | लिंक देखें |
| 3. | जयशंकर प्रसाद | छायावाद के प्रमुख स्तंभ और नाटककार | लिंक देखें |
| 4. | सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ | छायावाद के मुक्तछंद के प्रणेता | लिंक देखें |
| 5. | सुमित्रानंदन पंत | प्रकृति के सुकुमार कवि / छायावाद | लिंक देखें |
| 6. | महादेवी वर्मा | आधुनिक मीरा / छायावाद की प्रमुख कवयित्री | लिंक देखें |
| 7. | प्रेमचंद (धनपत राय) | उपन्यास सम्राट / कथा साहित्य के शिखर पुरुष | लिंक देखें |
| 8. | अज्ञेय (सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन) | प्रयोगवाद और नई कविता के प्रवर्तक | लिंक देखें |
| 9. | रामधारी सिंह ‘दिनकर’ | राष्ट्रकवि / ओज और विद्रोह के कवि | लिंक देखें |
| 10. | कृष्णा सोबती | आधुनिक कथा साहित्य और स्त्री-विमर्श की सशक्त हस्ताक्षर | लिंक देखें |


महोदय आप के द्वारा उपलब्ध करवाए गए प्रश्नोत्तर अति महत्वपूर्ण हैं।आप का कार्य प्रशंसनीय है ।हमें सामग्री उपलब्ध करवाने की कृपा करें