अंतिम संशोधित (Last Updated): September 6, 2026
हिंदी साहित्य टेस्ट सीरीज़ 2: आदिकाल (सिद्ध, नाथ और जैन साहित्य) महत्वपूर्ण 50 MCQ with Answers
Table of Contents
यदि आप UGC NET, TGT, PGT, LT ग्रेड या विभिन्न राज्य स्तरीय हिंदी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो हिंदी साहित्य के आदिकाल पर पकड़ मजबूत करना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं हिंदी साहित्य एमसीक्यू (Hindi Sahitya MCQ) की विशेष टेस्ट सीरीज, जिसमें आदिकाल के सिद्ध साहित्य, नाथ साहित्य और जैन साहित्य से जुड़े 50 अत्यंत महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Questions with Answers) शामिल हैं। परीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण इन प्रश्नों का अभ्यास करके आप अपनी तैयारी को परख सकते हैं। पोस्ट के अंत में सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए हैं। यदि आप आदिकाल से लेकर आधुनिक काल तक के संपूर्ण 5000+ हिंदी साहित्य MCQs की पीडीएफ चाहते हैं, तो हमारे मुख्य पिलर आर्टिकल और स्टोर पर विजिट कर सकते हैं।
📌 विशेष लिंक (Master Pillar Article): यदि आप हिंदी साहित्य के सभी कालों के विस्तृत वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का एक ही जगह पर अभ्यास करना चाहते हैं, तो हमारा मुख्य हिंदी साहित्य MCQ मास्टर आर्टिकल जरूर पढ़ें, जहाँ 5000+ प्रश्नों की पूरी श्रृंखला उपलब्ध है।
टेस्ट – 2 (आदिकाल पार्ट 2) | पूर्णांक: 100
प्रश्न 1. सिद्धों का सम्बन्ध किससे हैं ?
- (अ) बौद्धमत ✔️
- (ब) नाथपंथ
- (स) जैनमत
- (द) शैवमत
प्रश्न 2. बौद्धमत की महायान शाखा के साधना पक्ष में किस प्रमुख तत्व के प्रवेश से ’वज्रयान’ का उदय हुआ ?
- (अ) मैथुन
- (ब) हठयोग
- (स) मूर्ति पूजा
- (द) तांत्रिक साधना✔️
प्रश्न 3. सिद्धमत में ’पाँच मकार’ कौनसे हैं ?
- (अ) मद्य, मोहिनी, मत्स्य, महाकाल, मुद्रा
- (ब) मद्य, मांस, मत्स्य, मैथुन, मुद्रा ✔️
- (स) मद्य, मांस, मत्स्य, महाकाल, मुद्रा
- (द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 4. सहजयान को वज्रयान की कौनसी अवस्था माना गया हैं ?
- (अ) पूर्व अवस्था
- (ब) मध्य अवस्था
- (स) सिद्धावस्था ✔️
- (द) अपूर्ण अवस्था
प्रश्न 5. ’चर्यापद’ का सम्बन्ध किससे हैं ?
- (अ) सिद्धमत ✔️
- (ब) नाथपंथ
- (स) रासो साहित्य
- (द) जैनमत
प्रश्न 6. डिंगल शैली का प्रयोग किसमें मिलता हैं ?
- (अ) सिद्ध साहित्य
- (ब) जैन साहित्य
- (स) रासो साहित्य ✔️
- (द) लौकिक साहित्य
प्रश्न 7. ’गुह्यसमाज’ या ’श्रीसमाज’ का सम्बन्ध किससे हैं ?
- (अ) सहजयान
- (ब) वज्रयान ✔️
- (स) हीनयान
- (द) महायान
प्रश्न 8. सिद्धों की तांत्रिक साधना में सहयोग स्त्री को क्या कहा जाता था ?
- (अ) डोमिनी
- (ब) भैरवी
- (स) महामुद्रा
- (द) उपर्युक्त सभी ✔️
प्रश्न 9. सिद्धों की बानियों की भाषा को क्या कहा जाता हैं ?
- (अ) सन्ध्या भाषा ✔️
- (ब) खिचङी भाषा
- (स) कूट भाषा
- (द) रहस्य भाषा
प्रश्न 10. सिद्ध साधना में ’डोमिनी’ या ’भैरवी’ का अर्थ हैं ?
- (अ) हठयोग की एक मुद्रा
- (ब) चर्यापद का विशेष गीत
- (स) वामाचार में सहयोगी प्रायः नीच जाति की स्त्री ✔️
- (द) तांत्रिक साधना
प्रश्न 11. निम्नलिखित में सिद्ध साहित्य की कौनसी विशेषता नहीं हैं ?
- (अ) गुरु महिमा✔️
- (ब) नारी का निषेध
- (स) योग साधना
- (द) तन्त्र सिद्धि
प्रश्न 12. गोरखनाथ के गुरु कौन थे ?
- (अ) चैरंगीनाथ
- (ब) आदिनाथ
- (स) मत्स्येन्द्रनाथ✔️
- (द) चर्पटीनाथ
प्रश्न 13. निम्नलिखित में किसका सम्बन्ध नाथपंथ से हैं ?
- (अ) अवधूत सम्प्रदाय
- (ब) बैराग पंथ
- (स) कौलमत
- (द) उपर्युक्त सभी✔️
प्रश्न 14. नाथ साहित्य की कौनसी विशेषताओ ने भक्तिकाल के संत काव्य को प्रभावित किया ?
- (अ) गुरु महिमा
- (ब) मूर्तिपूजा का विरोध
- (स) ’अ’ व ’ब’ दोनांे ✔️
- (द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 15. किस इतिहासकार ने गोरखनाथ को हिन्दी का प्रथम गद्य लेखक माना हैं ?
- (अ) रामचन्द्र शुक्ल
- (ब) मिश्रबन्धु✔️
- (स) जाॅर्ज ग्रियर्सन
- (द) हजारीप्रसाद द्विवेदी
प्रश्न 16. ’बारहपंथी सम्प्रदाय’ के प्रवर्तक कौन हैं ?
- (अ) मत्स्येन्द्रनाथ
- (ब) सरहपा
- (स) कवि रैदास
- (द) गोरखनाथ✔️
प्रश्न 17. कौलमत के प्रवर्तक कौन हैं ?
- (अ) मत्स्येन्द्रनाथ✔️
- (ब) सरहपा
- (स) गोरखनाथ
- (द) शालिभद्र सूरि
प्रश्न 18. सिद्ध साहित्य के संदर्भ में कौनसा कथन असत्य हैं?
- (अ) इसमें हठयोग और तांत्रिक साधना प्रमुख है
- (ब) सिद्धि के लिए स्त्री का भोग आवश्यक माना गया है
- (स) रहस्य भावना की प्रमुखता
- (द) मूर्ति पूजा का विशेष महत्व✔️
प्रश्न 19. हिन्दी साहित्य की किस काव्यधारा पर सिद्ध और नाथ साहित्य का सर्वाधिक प्रभाव दृष्टिगोचर होता हैं ?
- (अ) सूफी काव्य
- (ब) संत काव्य✔️
- (स) राम-कृष्ण काव्य
- (द) रीतिकाव्य
प्रश्न 20. सिद्धों और नाथों में किस बात को लेकर मतभेद था?
- (अ) तीर्थाटन और कर्मकाण्ड का विरोध
- (ब) जाति-पांत का खण्डन
- (स) हठयोग साधना
- (द) साधना में नारी का भोग✔️
प्रश्न 21. कान में बङे-बङे छेद करके उनमें भारी कुण्डल धारण करने वाले ’कनफटा साधु’ किस पंथ/सम्प्रदाय से सम्बन्धित हैं ?
- (अ) औघङ पंथ
- (ब) सूफी सम्प्रदाय
- (स) नाथ सम्प्रदाय ✔️
- (द) सहजिया सम्प्रदाय
प्रश्न 22. ’बैराग पंथ’ किस सम्प्रदाय की शाखा हैं ?
- (अ) नाथ सम्प्रदाय
- (ब) गोरखपंथी सम्प्रदाय ✔️
- (स) जैन सम्प्रदाय
- (द) सिद्ध सम्प्रदाय
प्रश्न 23. ’श्रावकाचार’ रचना का सम्बन्ध किस मत से हैं ?
- (अ) नाथपंथ
- (ब) जैनमत ✔️
- (स) सिद्ध सम्प्रदाय
- (द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 24. ’सरहपा’ सिद्ध कवि की कौनसी रचना हैं ?
- (अ) दोहाकोष ✔️
- (ब) प्राणसंकली
- (स) चर्यापद
- (द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 25. ’गोरखबानी’ का सम्पादन किसने किया हैं ?
- (अ) राहुल सांकृत्यायन
- (ब) हजारीप्रसाद द्विवेदी
- (स) श्यामसुन्दर दास
- (द) पीताम्बरदत्त बङत्थवाल ✔️
प्रश्न 26. ’चर्यापद’ के रचनाकार कौन हैं ?
- (अ) सरहपा
- (ब) शबरपा✔️
- (स) मुनिजिनविजय
- (द) लुइपा
प्रश्न 27. ’भरतेश्वर बाहुबली रास’ के रचनाकार कौन हैं ?
- (अ) जिनदत्त सूरि
- (ब) मंडलिक
- (स) शालिभद्र सूरि ✔️
- (द) माधवचरण दास
प्रश्न 28. सिद्ध साहित्य में अपभ्रंश भाषा का कौनसा रूप मिलता हैं ?
- (अ) अर्द्धमागधी ✔️
- (ब) मागधी
- (स) महाराष्ट्री
- (द) पैशाची
प्रश्न 29. ’रेवंतगिरिरास’ के रचनाकार कौन हैं ?
- (अ) धर्म सूरि
- (ब) विजयसेन सूरि ✔️
- (स) श्री आसगु
- (द) शालिभद्र सूरि
प्रश्न 30. ’उपदेश रसायन’ के लेखक हैं –
- (अ) मुनिजिनविजय
- (ब) स्वयंभू
- (स) जिनदत्त सूरि ✔️
- (द) पुष्पदंत
प्रश्न 31. ’’जहि मन पवन न संचरइ, रवि ससि नाहि पवेस। तहि बट चित्त बिसाम करु, सरहे कहिय उवेस।।’’ यह पंक्ति किस कवि की हैं ?
- (अ) स्वयंभू
- (ब) गोरखनाथ
- (स) सरहपा ✔️
- (द) कबीर
प्रश्न 32. ’’उनकी रचनाओं का जीवन की स्वाभाविक सरणियों, अनुभूतियों और दशाओं से कोई सम्बन्ध नहीं है, वे साम्प्रदायिक शिक्षा मात्र हैं, अतः शुद्ध साहित्य की कोटि में नहीं आ सकती।’’ उपर्युक्त उद्धरण के लेखक कौन हैं ?
- (अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी
- (ब) रामचन्द्र शुक्ल ✔️
- (स) रामकुमार वर्मा
- (द) राहुल सांकृत्यायन
प्रश्न 33. ’’काआ तरुवर पंच निडाल। चंचल चीए पइठो काल।’’ यह किसकी पंक्ति हैं ?
- (अ) सरहपा
- (ब) देवसेन
- (स) लुइपा✔️
- (द) पुष्पदंत
प्रश्न 34. ’’शंकराचार्य के बाद इतना प्रभावशाली और इतना महिमान्वित भारतवर्ष में दूसरा नहीं हुआ,………. भक्ति आन्दोलन के पूर्व सबसे शक्तिशाली धार्मिक आन्दोलन गोरखनाथ का भक्ति मार्ग ही था।’’ इस उद्धरण के लेखक कौन हैं ?
- (अ) रामचन्द्र शुक्ल
- (ब) हजारीप्रसाद द्विवेदी✔️
- (स) रामविलास शर्मा
- (द) जाॅर्ज ग्रियर्सन
प्रश्न 35. ’’आदिकाल’ नाम भ्रामक है, इससे बाबा आदम के जमाने का आभास होता है’’, यह कथन किसका हैं ?
- (अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी
- (ब) रामचन्द्र शुक्ल
- (स) बच्चन सिंह✔️
- (द) नामवर सिंह
प्रश्न 36. तुंबी में तिरलोक समाया त्रिवेणी रिन चंदा। बूझो रे ब्रह्म गियानी अनहद नाद अभंगा।। यह पंक्ति किसकी हैं ?
- (अ) सरहपा
- (ब) कबीर
- (स) स्वयंभू
- (द) गोरखनाथ✔️
प्रश्न 37. सिद्धों का ’महासुखवाद’ क्या हैं ?
- (अ) सम्भोग की चरम परिणति✔️
- (ब) कुण्डलिनी का जागरण
- (स) आत्मसाक्षात्कार की अनुभूति
- (द) आत्मविस्मृति
प्रश्न 38. लोकभाषा में कौन-सी साहित्य लिखा गया ?
- (अ) जैन साहित्य
- (ब) सिद्ध साहित्य✔️
- (स) नाथ साहित्य
- (द) रासो साहित्य
प्रश्न 39. सिद्ध साहित्य का क्षेत्र कौन-सा था ?
- (अ) पूर्वी क्षेत्र✔️
- (ब) पश्चिमी क्षेत्र
- (स) दक्षिणी क्षेत्र
- (द) उत्तरी क्षेत्र
प्रश्न 40. जैन साहित्य किस क्षेत्र में लिखा गया था ?
- (अ) पूर्वी क्षेत्र
- (ब) पश्चिमी क्षेत्र✔️
- (स) उत्तरी क्षेत्र
- (द) दक्षिणी क्षेत्र
प्रश्न 41. ’रास’ ग्रन्थ रूप किस साहित्य का ’लोकप्रिय’ रूप था ?
- (अ) जैन साहित्य✔️
- (ब) बौद्ध साहित्य
- (स) नाथ साहित्य
- (द) लौकिक साहित्य
प्रश्न 42. नाथ-सम्प्रदाय में ’आदिनाथ’ किसे माना गया हैं ?
- (अ) गोरखनाथ
- (ब) मत्स्येन्द्रनाथ
- (स) शिव✔️
- (द) जालन्धर नाथ
प्रश्न 43. ’लुइपा’ के गुरु थे –
- (अ) शबरपा✔️
- (ब) सरहपा
- (स) गोरखनाथ
- (द) मछन्दर नाथ
प्रश्न 44. ’आचार’, ’रास’, ’फाग’, ’चरित’ शैलियाँ मिलती हैं –
- (अ) जैन साहित्य में✔️
- (ब) नाथ साहित्य
- (स) रासो साहित्य
- (द) सिद्ध साहित्य
प्रश्न 45. ’नेमिनाथ रास’ नाम 58 छंदों में रचना की है –
- (अ) जिनदत्तसूरि
- (ब) जयचन्द
- (स) सुमतिगाणि✔️
- (द) विजयसेन
प्रश्न 46. नारी निन्दा किस सम्प्रदाय में मिलती है ?
- (अ) नाथ पन्थ ✔️
- (ब) जैन सम्प्रदाय
- (स) सिद्ध सम्प्रदाय
- (द) किसी में नहीं
प्रश्न 47. इनमें से नाथ सम्प्रदाय में क्या नहीं हैं ?
- (अ) गुरु महिमा
- (ब) नारी निन्दा
- (स) इन्द्रिय निग्रह
- (द) गृहस्थों का आदर✔️
प्रश्न 48. राहुल सांकृत्यायन द्वारा सम्पादित ’दोहाकोश’ में किस कवि की रचनाएँ सम्पादित की गई है –
- (अ) सरहपा✔️
- (ब) लुइपा
- (स) गोरखनाथ
- (द) जालन्धरनाथ
प्रश्न 49. आदिकाल में चरित काव्य सर्वाधिक किस साहित्य में रचे गए –
- (अ) जैन साहित्य✔️
- (ब) रासो साहित्य
- (स) नाथ साहित्य
- (द) सिद्ध साहित्य
प्रश्न 50. चरितकाव्य किस छंद में अधिक लिखे गये –
- (अ) दोहा-चैपाई✔️
- (ब) कवित्त
- (स) पद
- (द) पद्धरि
निष्कर्ष (Conclusion)
समापन के तौर पर कहा जा सकता है कि हिंदी साहित्य के आदिकाल के अंतर्गत रचे गए सिद्ध, नाथ और जैन साहित्य का यह 50 प्रश्नों का टेस्ट (Hindi Sahitya MCQ Test) आपकी परीक्षा की तैयारी में बेहद मददगार साबित होगा। इस प्रकार के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का निरंतर अभ्यास करने से रीकॉल पावर मजबूत होती है। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण टेस्ट और हिंदी साहित्य MCQ PDF के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें।


Bahut accha matar upladabh kra rhe hai aap net/jrf ke liye
बहुत बढ़िया सर
44✅
जी धन्यवाद