अंतिम संशोधित (Last Updated): September 6, 2026
हिंदी साहित्य टेस्ट सीरीज़ 8: आदिकाल पार्ट 1 महत्वपूर्ण 50 प्रश्न (Hindi Sahitya Quiz 1) with Answers
Table of Contents
यदि आप UGC NET, TGT, PGT, LT ग्रेड या विभिन्न राज्य स्तरीय हिंदी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो हिंदी साहित्य के आदिकाल के इन चुनिंदा प्रश्नों पर पकड़ मजबूत करना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं हिंदी साहित्य एमसीक्यू (Hindi Sahitya MCQ) की विशेष टेस्ट सीरीज, जिसमें क्विज 1 के अति महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ और वन-लाइनर प्रश्न उत्तर सहित शामिल हैं। परीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण इन प्रश्नों का अभ्यास करके आप अपनी तैयारी को परख सकते हैं। यदि आप आदिकाल से लेकर आधुनिक काल तक के संपूर्ण 5000+ हिंदी साहित्य MCQs की पीडीएफ चाहते हैं, तो हमारे मुख्य पिलर आर्टिकल और स्टोर पर विजिट कर सकते हैं।
📌 विशेष लिंक (Master Pillar Article): यदि आप हिंदी साहित्य के सभी कालों के विस्तृत वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का एक ही जगह पर अभ्यास करना चाहते हैं, तो हमारा मुख्य हिंदी साहित्य MCQ मास्टर आर्टिकल जरूर पढ़ें, जहाँ 5000+ प्रश्नों की पूरी श्रृंखला उपलब्ध है।
Hindi Sahitya Quiz 1 (टेस्ट – 1 : आदिकाल पार्ट 1)
प्रश्न 1. प्राकृत प्रथम के नाम से कौनसी भाषा जानी जाती है?
(अ) प्राकृत
(ब) पालि ✔️
(स) अपभ्रंश
(द) संस्कृत
प्रश्न 2. पश्चिमी हिंदी का विकास किस अपभ्रंश से हुआ है?
(अ) शौरसेनी ✔️
(ब) गुर्जरा अपभ्रंश
(स) मागधी
(द) अर्द्धमागधी
प्रश्न 3. पूर्वी हिन्दी की बोली कौनसी नहीं है?
(अ) अवधी
(ब) बघेली
(स) छत्तीसगढ़ी
(द) बांगरू ✔️
प्रश्न 4. मेरठ, दिल्ली, सहारनपुर आदि क्षेत्रों में बोली जाने वाली वह बोली कौनसी है जो कौरवी के नाम से जानी जाती है?
(अ) अवधी
(ब) ब्रज
(स) खङी बोली ✔️
(द) कन्नौजी
प्रश्न 5. पूर्वी हिन्दी का विकास निम्न में से किस अपभ्रंश की देन है?
(अ) मागधी
(ब) अर्द्धमागधी ✔️
(स) महाराष्ट्र
(द) गुर्जरा
प्रश्न 6. हिन्दी भाषा का प्रारंभ कब से माना जाता है?
(अ) 1000 ई. से ✔️
(ब) ईसा की छठी शताब्दी पूर्व
(स) वैदिक युग से
(द) हङप्पा काल से
प्रश्न 7. भोजपुरी का विकास किस अपभ्रंश से हुआ है?
(अ) शौरसेनी
(ब) मागधी ✔️
(स) अर्द्धमागधी
(द) ब्राचङ
प्रश्न 8. हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन की परम्परा का सूत्रपात किसने किया?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल
(ब) जार्ज ग्रियर्सन
(स) गार्सा-द-तासी ✔️
(द) तेसीटोरी
प्रश्न 9. निम्न में से कौनसा सुमेलित नहीं है?
(अ) राजस्थानी भाषा और साहित्य – मोतीलाल मेनारिया
(ब) हिन्दी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास – डाॅ. गणपति चन्द्र गुप्त
(स) हिन्दी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास – सर जार्ज ग्रियर्सन ✔️ (यह असंगत है)
(द) शिवसिंह सरोज – शिवसिंह सेंगर
प्रश्न 10. इनमें से असत्य कथन कौन सा हैं?
(अ) शुक्ल जी का इतिहास ग्रन्थ सन् 1929 ई. में प्रकाशित हुआ
(ब) गार्सा-द-तासी हिन्दी साहित्य के इतिहास के प्रथम लेखक है
(स) शिवसिंह सरोज में लगभग 1000 कवियों का विवरण है
(द) हिन्दी साहित्य का आदिकाल डाॅ. नगेन्द्र की रचना है ✔️ (यह असंगत है, यह हजारीप्रसाद द्विवेदी की रचना है)
प्रश्न 11. उस इतिहास ग्रन्थ का नाम बताइए जिसमें लगभग 5000 कवियों का विवरण संकलित है?
(अ) मिश्रबन्धु विनोद ✔️
(ब) शिवसिंह सरोज
(स) हिन्दी साहित्य की भूमिका
(द) हिन्दी साहित्य का इतिहास
प्रश्न 12. हिन्दी वीर काव्य के रचयिता कौन हैं?
(अ) रामनरेश त्रिपाठी
(ब) आचार्य चतुरसेन
(स) टीकम सिंह ✔️
(द) रामविलास शर्मा
प्रश्न 13. शुक्ल जी ने आधुनिक काल का नाम क्या रखा है?
(अ) वर्तमान काल
(ब) आधुनिक काल
(स) गद्यकाल ✔️
(द) जागरण सुधार काल
प्रश्न 14. पूर्व मध्यकाल के लिए शुक्ल जी ने क्या नाम दिया है?
(अ) भक्तिकाल ✔️
(ब) पूर्व माध्यमिक काल
(स) रीतिकाल
(द) कोई नहीं
प्रश्न 15. किस इतिहास लेखक ने हिन्दी साहित्य का प्रारम्भ 1050 वि. से स्वीकार किया है?
(अ) हजारी प्रसाद
(ब) रामचन्द्र शुक्ल ✔️
(स) डाॅ. नगेन्द्र
(द) मिश्रबन्धु
प्रश्न 16. डाॅ. रामकुमार वर्मा के काल विभाजन में हिन्दी साहित्य का प्रारम्भ कब से माना गया है?
(अ) 700 वि.
(ब) 750 वि. ✔️
(स) 1000 वि.
(द) 1050 वि.
प्रश्न 17. जाॅर्ज ग्रियर्सन की रचना का हिन्दी में अनुवाद किसने किया?
(अ) किशोरीलाल गुप्त ✔️
(ब) रामचन्द्र शुक्ल
(स) राहुल सांकृत्यायन
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 18. ’’प्रत्येक देश का साहित्य वहाँ की जनता की चित्तवृत्ति का संचित प्रतिबिम्ब होता है।’’ यह कथन किसका है?
(अ) मिश्रबन्धु
(ब) डाॅ. धीरेन्द्र वर्मा
(स) रामचन्द्र शुक्ल ✔️
(द) श्यामसुन्दर दास
प्रश्न 19. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ’आदिकाल’ का काल निर्धारित किया है –
(अ) 1050 ई. – 1375 ई. तक
(ब) 993 ई. – 1318 ई. तक ✔️
(स) 850 ई. – 1100 ई. तक
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 20. आदिकाल को ’सन्धिकाल’ नाम किसने दिया?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल
(ब) रामकुमार वर्मा ✔️
(स) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(द) डाॅ. नगेन्द्र
प्रश्न 21. रासो ग्रन्थकारों में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रवृत्ति नहीं थी?
(अ) आश्रयदाताओं की अतिशयोक्तिपूर्ण प्रशंसा
(ब) डिंगल-पिंगल भाषा
(स) जैन-बौद्ध धर्म से सम्बन्धित रचनाएँ ✔️
(द) वीर एवं शृंगार रस का प्रयोग
प्रश्न 22. आदिकाल के साहित्य में कौन-सी प्रवृत्ति नहीं पाई जाती?
(अ) शृंगार
(ब) भक्ति
(स) प्रकृति वर्णन
(द) राष्ट्रीय भावना ✔️
प्रश्न 23. ’कयमास वध’ किस आदिकालीन रचना का अंश है?
(अ) हम्मीररासो
(ब) परमालरासो
(स) पृथ्वीराजरासो ✔️
(द) खुमाणमलरासो
प्रश्न 24. ’पृथ्वीराजरासो’ में कितने प्रकार के छन्दों का प्रयोग हुआ?
(अ) पचास
(ब) चालीस
(स) अङसठ ✔️
(द) सत्तर
प्रश्न 25. ’हिंदी साहित्य का इतिहास दर्शन’ नामक ग्रंथ के लेखक हैं?
(अ) विजयेन्द्र स्नातक
(ब) डाॅ. नलिन विलोचन शर्मा ✔️
(स) डाॅ. नामवर सिंह
(द) डाॅ. विनय मोहन
प्रश्न 26. शिवसिंह सेंगर द्वारा रचित हिन्दी साहित्य का इतिहास ’शिवसिंह सरोज’ किस वर्ष में प्रकाशित हुआ?
(अ) सन् 1850 ई.
(ब) सन् 1873 ई.
(स) सन् 1863 ई.
(द) सन् 1883 ई. ✔️
प्रश्न 27. निम्नलिखित इतिहास-ग्रंथों में से किसे सही अर्थों में हिन्दी साहित्य का पहला इतिहास कहा जाएगा?
(अ) शिवसिंह सरोज
(ब) दो सौ चैरासी वैष्णवन की वार्ता
(स) भक्तमाल
(द) द माॅर्डन वर्नाक्यूलर लिटरेचर आॅफ हिन्दुस्तान ✔️
प्रश्न 28. ’हिन्दी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’ किसने लिखा है?
(अ) राहुल सांस्कृत्यायन
(ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(स) मिश्रबन्धु
(द) डाॅ. रामकुमार वर्मा ✔️
प्रश्न 29. ’हिन्दी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास’ किसके द्वारा रचित है?
(अ) डाॅ. श्यामसुन्दर दास
(ब) डाॅ. नामवर सिंह
(स) डाॅ. नगेन्द्र
(द) डाॅ. गणपति चन्द्र गुप्त ✔️
प्रश्न 30. हिन्दी साहित्य के आदिकाल को ’प्रारंभिक काल’ मानने वाले विद्वान थे –
(अ) राहुल सांकृत्यायन
(ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) रांगेय राघव
(द) मिश्रबन्धु ✔️
प्रश्न 31. पृथ्वीराज रासो के विषय में कौनसी धारणा अधिक उपयुक्त है?
(अ) प्रामाणिक
(ब) अप्रामाणिक
(स) अर्द्ध प्रामाणिक ✔️
(द) जाली ग्रंथ
प्रश्न 32. बीसलदेव रासो का प्रधान रस क्या है?
(अ) वीर रस
(ब) शान्त रस
(स) शृंगार रस ✔️
(द) करुण रस
प्रश्न 33. पृथ्वीराज रासो में सर्वाधिक विवादित पक्ष है –
(अ) भाषिक संरचना
(ब) ऐतिहासिकता ✔️
(स) चरित्रांकन
(द) प्रबंधात्मकता
प्रश्न 34. निम्नलिखित में से ’बीसलदेव रासो’ के रचयिता कौन हैं?
(अ) जगनिक
(ब) चन्दबरदाई
(स) नरपति नाल्ह ✔️
(द) भट्ट केदार
प्रश्न 35. ऐसे रासो ग्रंथ के रचनाकार का नाम बताइए जिसकी रचना अजमेर के शासक से सम्बन्धित है?
(अ) दलपति विजय
(ब) नरपति नाल्ह ✔️ (नरपति नाल्ह कृत बीसलदेव रासो अजमेर के राजा विग्रहराज चतुर्थ से संबंधित है)
(स) नल्ल सिंह
(द) मधुकर भट्ट
प्रश्न 36. आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी रासो शब्द की व्युत्पत्ति किस शब्द से मानते हैं?
(अ) रसायण
(ब) रासक ✔️
(स) रास
(द) रसिक
प्रश्न 37. खुमाण रासो की प्रामाणिक प्रति कहाँ संग्रहीत की गई है?
(अ) पुणे संग्रहालय ✔️
(ब) मथुरा संग्रहालय
(स) जयपुर संग्रहालय
(द) ग्वालियर संग्रहालय
प्रश्न 38. ’बीसलदेव रासो’ मूलतः एक काव्य है –
(अ) स्मृतिकाव्य
(ब) शोकगीत
(स) गीतिकाव्य
(द) गेय काव्य ✔️
प्रश्न 39. कौन-सा रासो ग्रंथ केवल सूचना-रूप में उपलब्ध है, उसका कोई पुस्तकाकार रूप आज तक अनुपलब्ध है?
(अ) हम्मीर रासो ✔️
(ब) बीसलदेव रासो
(स) भरतेश्वर बाहुबली रास
(द) परमाल रासो
प्रश्न 40. आल्ह और ऊदल नाम के दो वीर सरदारों की वीरतापूर्ण लड़ाइयों और युद्धों का अत्यंत प्रभावशाली वर्णन निम्नलिखित में से किसमें है?
(अ) पृथ्वीराज रासो
(ब) खुमाण रासो
(स) विजयपाल रासो
(द) परमाल रासो ✔️
प्रश्न 41. ’पृथ्वीराज रासो’ को सर्वथा अप्रामाणिक मानने वाले विद्वान हैं –
(अ) मिश्रबन्धु
(ब) कर्नल टाॅड
(स) हीराचंद ओझा
(द) आचार्य शुक्ल ✔️
प्रश्न 42. ’’मनहंु कला ससभान कला सोलह सौ बन्निय’’ किस रासो ग्रंथ की पंक्ति हैं?
(अ) बीसलदेव रासो
(ब) पृथ्वीराज रासो ✔️
(स) खुमाण रासो
(द) परमाल रासो
प्रश्न 43. ’पृथ्वीराज रासो’ को शुक-शुकी संवाद के रूप में रचित मानने वाले आलोचक है –
(अ) आचार्य शुक्ल
(ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी ✔️
(स) धीरेन्द्र वर्मा
(द) रामकुमार वर्मा
प्रश्न 44. आदिकाल को अत्यधिक विरोधी और व्याघातों का युग किसने कहा?
(अ) रामकुमार वर्मा
(ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी ✔️
(स) अज्ञेय
(द) आचार्य शुक्ल
प्रश्न 45. बीसलदेव रासो का काव्य रूप क्या हैं?
(अ) प्रबन्धकाव्य
(ब) खण्डकाव्य
(स) गीतिकाव्य
(द) मुक्तक काव्य ✔️
प्रश्न 46. निम्नलिखित में कौनसी रचना वीरगाथात्मक नहीं है?
(अ) खुमान रासो
(ब) जयमयंकजसचन्द्रिका
(स) बीसलदेव रासो ✔️ (यह श्रृंगार रस प्रधान रचना है)
(द) पृथ्वीराज रासो
प्रश्न 47. आदिकाल का अधिकतम साहित्य किस प्रान्त से प्राप्त हुआ?
(अ) राजस्थान ✔️
(ब) बंगाल
(स) उत्तरप्रदेश
(द) दक्षिण भारत
प्रश्न 48. निम्नलिखित में से कौनसा विषम संयोजन है?
(अ) छत्तीसगढ़ी – पूर्वी हिन्दी
(ब) मगही – बिहारी हिन्दी
(स) मालवी – राजस्थानी हिन्दी
(द) बघेली – पश्चिमी हिन्दी ✔️ (बघेली पूर्वी हिंदी के अंतर्गत आती है)
प्रश्न 49. ’बैसवाङी’ किस प्रमुख बोली के निकट हैं?
(अ) छत्तीसगढ़ी
(ब) अवधी ✔️
(स) ब्रज
(द) कन्नौजी
प्रश्न 50. निम्नलिखित में राजस्थानी हिन्दी की कौन-सी बोली नहीं है?
(अ) मारवाङी
(ब) जयपुरी
(स) मेवाती
(द) बुन्देली ✔️ (बुन्देली पश्चिमी हिंदी के अंतर्गत आती है)
निष्कर्ष (Conclusion)
समापन के तौर पर कहा जा सकता है कि हिंदी साहित्य के आदिकाल की इस प्रथम क्विज के महत्वपूर्ण प्रश्नों का यह अभ्यास आपकी परीक्षा की तैयारी में बेहद मददगार साबित होगा। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण टेस्ट और हिंदी साहित्य MCQ PDF के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें।
🛒 विशेष ऑफर: यदि आप आदिकाल से लेकर आधुनिक काल तक के सभी 5000+ वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) और व्याख्या सहित संपूर्ण नोट्स चाहते हैं, तो हमारे हिंदी साहित्य स्टोर पर विजिट करें!
🔗 हिंदी साहित्य के 10 चर्चित लेखक और कवि
| क्र.सं. | लेखक / कवि का नाम | मुख्य विशेषता / काल | इंटरनल लिंक (URL) |
| 1. | भारतेंदु हरिश्चंद्र | आधुनिक हिंदी गद्य के जनक / भारतेंदु युग | लिंक देखें |
| 2. | महावीर प्रसाद द्विवेदी | द्विवेदी युग के मार्गदर्शक और निबंधकार | लिंक देखें |
| 3. | जयशंकर प्रसाद | छायावाद के प्रमुख स्तंभ और नाटककार | लिंक देखें |
| 4. | सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ | छायावाद के मुक्तछंद के प्रणेता | लिंक देखें |
| 5. | सुमित्रानंदन पंत | प्रकृति के सुकुमार कवि / छायावाद | लिंक देखें |
| 6. | महादेवी वर्मा | आधुनिक मीरा / छायावाद की प्रमुख कवयित्री | लिंक देखें |
| 7. | प्रेमचंद (धनपत राय) | उपन्यास सम्राट / कथा साहित्य के शिखर पुरुष | लिंक देखें |
| 8. | अज्ञेय (सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन) | प्रयोगवाद और नई कविता के प्रवर्तक | लिंक देखें |
| 9. | रामधारी सिंह ‘दिनकर’ | राष्ट्रकवि / ओज और विद्रोह के कवि | लिंक देखें |
| 10. | कृष्णा सोबती | आधुनिक कथा साहित्य और स्त्री-विमर्श की सशक्त हस्ताक्षर | लिंक देखें |


43✅
Thankx sir
God bless you
जी धन्यवाद