• Home
  • PDF Notes
  • Videos
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • आर्टिकल

हिंदी साहित्य चैनल

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • PDF NOTES
  • VIDEOS
  • कहानियाँ
  • व्याकरण
  • रीतिकाल
  • हिंदी लेखक
  • कविताएँ
  • Web Stories

Rajasthan SI Exam Question Paper 2 – 2021 Answer key

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:5th May, 2022| Comments: 0

Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

आज के आर्टिकल में हम RPSC द्वारा आयोजित Rajasthan SI Exam Question Paper 2 को हल सहित दे रहें है ताकि आने वाले अन्य exam में आपको व्याकरण से सम्बंधित अच्छे प्रश्न मिल सके। आप इन प्रश्नों को अच्छे से तैयार कर लेवें।

Rajasthan SI Exam Question Paper 2

1. इनमें से किस शब्द में ’ईन’ प्रत्यय नहीं है ?
(अ) नमकीन (ब) रंगीन
(स) गमगीन✔ (द) शौकीन

2. किस शब्द में ’ल’ प्रत्यय नहीं है ?
(अ) मंजुल (ब) अतल ✔
(स) मांसल (द) श्यामल

3. किस शब्द में ’गार’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है ?
(अ) स्नानागार✔ (ब) यादगार
(स) मददगार (द) रोजगार

4. निम्नलिखित में तत्सम शब्द नहीं है-
(अ) दुर्बल (ब) आदर
(स) त्योहार✔ (द) बिंदु

5. किस विकल्प में सभी शब्द तत्सम है ?
(अ) विवाह, कहानी, नाच
(ब) धैर्य, परख, प्रगट
(स) आग, पत्र, दही
(द) दंड, शिर, शाक ✔

6. इनमें से किस शब्द में कोई उपसर्ग नहीं है ?
(अ) बेकार (ब) बेलदार✔
(स) बेखबर (द) बेगुनाह

7. किस विकल्प में तत्सम और तद्भव दोनों प्रकार के शब्द समाहित है ?
(अ) आंक, काक, आम✔
(ब) आँवला, अमावस, कबूतर
(स) आसरा, पकवान, दही
(द) गाँव, बाघ, बिच्छू

8. निम्नलिखित में देशज शब्द है:
(अ) ओखली (ब) टोटका
(स) टेंटुवा✔ (द) किवाड़

9. किस वाक्य में विदेशी मूल के शब्द नहीं है ?
(अ) इस प्रश्न का उत्तर मुझे मालूम है।
(ब) उसने मुझे आवाज दी।
(स) कार-बस की टक्कर में अनेक लोग घायल हो गए।
(द) वह सदैव सच बोलता है। ✔

10. किस विकल्प में कोई भी शब्द विदेशी मूल का नहीं है ?
(अ) दोस्त, खुशी (ब) अकेला, साहस ✔
(स) देहात, आसान (द) चेहरा, मौसम

11. किस विकल्प के सभी शब्द ’तद्भव’ है ?
(अ) सहज, संजोग, समंदर
(ब) गात, गाहक, गणपति
(स) चाँद, झरना, झुण्ड
(द) छकड़ा, काजल, खेत ✔

12. इनमें विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है:
(अ) प्राथमिकता (ब) सुन्दरता
(स) समता (द) ममता✔

13. इनमें क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है:
(अ) पढ़ाई (ब) दौड़
(स) उतराई (द) खटाई✔

14. गुणवाचक विशेषण से संबंधित वाक्य कौन सा है ?
(अ) बालक पहली कक्षा में पढ़ता है।
(ब) यह पुस्तक मेरी है।
(स) हमें कपटी व्यक्ति से दूर रहना चाहिए।✔
(द) समारोह में अनेक लोग उपस्थित थे।

15. किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है ?
(अ) वह अभी तक सो रहा है।
(ब) बच्चा बहुत देर से रो रहा है।
(स) धावक मैदान में दौड़ रहा है।
(द) वह पतंग उड़ा रहा है। ✔

16. किस विकल्प में सभी संज्ञा शब्द क्रिया शब्दों से निर्मित है ?
(अ) भूल, हँसी✔
(ब) शिक्षा, अच्छाई
(स) मिठास, चुनाव
(द) पूजा, जवानी

17. क्रिया-विशेषण रहित वाक्य है-
(अ) मेरी बात ध्यानपूर्वक सुनो।
(ब) वह अपनी कक्षा का सबसे होशियार विद्यार्थी है।✔
(स) सुबह से वर्षा लगातार हो रही है।
(द) वे अचानक चले गए।

18. किस वाक्य में संबंधसूचक अव्यय का प्रयोग हुआ है ?
(अ) अपराधी ने पुलिस के सामने झूठ बोला।✔
(ब) वह बहुत देर से ज्यों का त्यों खड़ा है।
(स) मेरा गाँव पास में ही है।
(द) मैं वहाँ कदापि नहीं जाऊँगा।

19. विस्मयादिबोधक शब्दों के संबंध में कौन सा कथन सही है ?
(अ) इनमें वचन के अनुसार विकार होता है।
(ब) ये केवल शोक और घृणा का भाव प्रकट करते है।
(स) ये वाक्य-रचना के अनिवार्य घटक है।
(द) ये प्रायः वाक्य के प्रारंभ में आते है।✔

20. किस वाक्य में निपात का प्रयोग नहीं हुआ है ?
(अ) वह कल ही चला जाएगा।
(ब) मैं भी उसके साथ जाऊँगा।
(स) मुझे एक गिलास दूध चाहिए।✔
(द) वह तो आज जाएगा।

21. किस वाक्य में क्रिया अकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है ?
(अ) वह बिना बात ही हँस रही है।✔
(ब) बच्चों ने बहुत सुंदर चित्र बनाए।
(स) माँ पुत्र को समझाती है।
(द) मदारी भालू को नचाता है।

22. किस विकल्प में सभी विशेषण शब्द संज्ञा शब्दों से रचित है ?
(अ) शिक्षित, कमाऊ
(ब) भीतरी, आपसी
(स) पीड़ित, दयनीय ✔
(द) वार्षिक, निचला

23. निम्नलिखित में ’नदी’ का पर्यायवाची नहीं है:
(अ) सरसी✔ (ब) आपगा
(स) पयस्विनी (द) तटिनी

24. किस विकल्प में सभी शब्द ’पेड़’ के पर्यायवाची है ?
(अ) वृक्ष, अरण्य (ब) रसाल, पादप
(स) पुहुप, तरु (द) विटप, द्रुम✔

25. किस विकल्प में परस्पर पर्यायवाची शब्द नहीं है ?
(अ) इच्छा, अभीप्सा (ब) कपोत, पिक✔
(स) रात, यामिनी (द) ऊँट, करभ

26. किस वाक्य में ’निपात’ का प्रयोग हुआ है ?
(अ) वह पटना गया था।
(ब) मुझे आने तो दो।✔
(स) संभवतः वह आएगा।
(द) मैं कल आ सकता हूँ।

27. किस विकल्प में विलोम-शब्द-युग्म नहीं है ?
(अ) ऋजु-वक्र (ब) सघन-विरल
(स) संग्रह-परिग्रह✔ (द) सम्मुख-विमुख

28. निम्नलिखित में विलोम युग्म है:
(अ) सामिष – आमिष (ब) विज्ञ – अभिज्ञ
(स) मूढ़ – विमूढ़ (द) सुकर – दुष्कर✔

29. किस विकल्प में समश्रुत-भिन्नार्थक शब्दों का अर्थ भेद सहीं नहीं है ?
(अ) वृंत-वृंद = समूह-डंठल✔
(ब) शोथ-शोध = सूजन-शुद्धि संस्कार
(स) वसन-व्यसन = कपड़ा-बुरी लत
(द) ऋत-ऋतु = सही/सच्चा-मौसम/वर्ष का एक भाग

30. किस समश्रुत शब्दों का अर्थ भेद सहीं नहीं है ?
(अ) हरण-हरिण = चुराना-मृग
(ब) स्रोत-श्रोत = धारा-कान
(स) चिर-चीर = वस्त्र-दीर्घकाल✔
(द) द्रव-द्रव्य = तरल-पदार्थ

31. ’परिच्छद-परिच्छेद’ शब्दों का सही अर्थ व भेद है-
(अ) आवरण – अनुभाग✔ (ब) काटना – साज-सम्मान
(स) सीमा – नौकर-चाकर (द) अनुभाग – आवरण

32. किस विकल्प के शब्द परस्पर विलोम नहीं है ?
(अ) साम्य-वैषम्य
(ब) सापेक्ष-निरपेक्ष
(स) ऋत-अनृत
(द) श्लाघनीय-प्रशंसनीय ✔

33. ’ऐसा रोग जो छूने मात्र से फैलता हो’- के लिए सार्थक शब्द होगा:
(अ) संक्रामक रोग✔ (ब) चर्म रोग
(स) असाध्य रोग (द) घातक रोग

34. ’ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखने वाला’- वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द हैः
(अ) तपस्वी (ब) सन्यासी
(स) जिज्ञासु✔ (द) पिपासु

35. ’कही हुई बात को फिर-फिर कहना’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है-
(अ) पूर्वग्रह (ब) पिष्टपेषण✔
(स) तार्किक (द) वाचाल

36. निम्नलिखित में से किस वाक्य में ’संप्रदान कारक’ के परसर्ग (विभक्ति चिह्न) का प्रयोग हुआ है ?
(अ) राम के हित लक्ष्मण वन गए थे।✔
(ब) वह घर से बाहर आया।
(स) लड़का अब अपने पाँव से चलता है।
(द) उस जगह एक सभा होने जा रही है।

37. ’जिसका आचरण अच्छा हो’-वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा-
(अ) सद्भावी (ब) सज्जन
(स) साधु (द) सदाचारी✔

38. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द स्त्रीलिंग है ?
(अ) हाथी, बालू, आलू
(ब) भलाई, हलवाई, ईसाई
(स) इमली, चाँदी, लौकी✔
(द) साथी, घी, शक्कर

39. किस विकल्प में कोई भी स्त्रीलिंग नहीं है ?
(अ) नदी, झील, सरोवर
(ब) नींबू, दही, केला✔
(स) प्रतिपदा, मंगलवार, टोपी
(द) पानी, ज्ञानी, नानी

40. कौनसा शब्द सदैव एकवचन में प्रयुक्त होता है ?
(अ) आकाश✔ (ब) बाल
(स) आँसू (द) होश

41. किस वाक्य में ’मध्यमपुरुष’ का प्रयोग नहीं हुआ है ?
(अ) आपको यही उचित लगता है, तो ठीक है।
(ब) यह बात आप ही कह दीजिए।
(स) हम अपने आपको भूल गए।✔
(द) इस विषय में आपकी क्या राय है ?

42. ’हिमालय से अनेक नदियाँ निकलती है।’ इस वाक्य में किस कारक के परसर्ग का प्रयोग हुआ है ?
(अ) संबंध कारक
(ब) अधिकरण कारक
(स) अपादान कारक✔
(द) करण कारक

43. किस विकल्प में ’समश्रुत भिन्नार्थक’ शब्दों के अर्थ सुमेलित है ?
(अ) अश्व-अश्म = घोड़ा-खच्चर
(ब) जलद-जलज = कमल-बादल
(स) सर्वथा-सर्वदा = सब तरह से-सदैव/हमेशा✔
(द) अनिल-अनल = आग-हवा

44. ’निश्चयार्थ वृत्ति’ का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है ?
(अ) हमें सदैव सच बोलना चाहिए।
(ब) बच्चे ने पुस्तक पढ़ ली है।✔
(स) भगवान सबका भला करे।
(द) शायद वह आज आ जाए।

45. ’आवृत्तिमूलक पक्ष’ से संबंधित वाक्य है-
(अ) मोहन अध्यापक है।
(ब) बालक पुस्तक पढ़ रहा है।
(स) बच्ची सो चुकी है।
(द) वह स्कूल जाता है।✔

46. ’कृर्तवाच्य’ से संबंधित वाक्य है-
(अ) चोर पकड़ा गया है।
(ब) यह बात उससे पता चली।
(स) लड़का पढ़ रहा है।✔
(द) किसान द्वारा फसल काट ली गई।

47. किस विकल्प में ’समश्रुत भिन्नार्थक’ शब्दों के अर्थ सुमेलित नहीं है ?
(अ) पथ-पथ्य = मार्ग/रास्ता-बीमार को दिया जाने वाला हितकर भोजन आदि
(ब) जठर-जरठ = ज्येष्ठ/बड़ा-बूढ़ा✔
(स) निर्माण-निर्वाण = रचना-मोक्ष
(द) तर्क-तक्र = बहस-छाछ

48. कौन सा कथन सही नहीं है ?
(अ) प्रेरणार्थक क्रियाएँ सदैव सकर्मक ही होती है।
(ब) ’भाववाच्य’ केवल अकर्मक क्रियाओं में ही होता है।
(स) ’कर्मवाच्य’ अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।✔
(द) ’कर्तृवाच्य’ भी अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।

49. कौनसा कथन गलत है?
(अ) रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन प्रमुख भेद किये जाते हैंः 1. साधारण, 2. मिश्र और 3. संयुक्त वाक्य।
(ब) वाक्य में प्रयुक्त क्रिया को ’उद्देश्य’ और कर्ता को ’विधेय’ कहते है।✔
(स) साधारण वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है।
(द) मिश्रवाक्य में मुख्य उपवाक्य एक ही रहता है, लेकिन आश्रित उपवाक्य एक से अधिक हो सकते है।

50. किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध है ?
(अ) मध्येनजर, चारागाह, तंदुरस्त
(ब) तंदुरुस्त, मद्देनजर, चरागाह✔
(स) चारागाह, तंदुरस्त, मध्येनजर
(द) मद्देनजर, चारागाह, तंदुरस्त

51. किस वाक्य में ’भाववाच्य’ नहीं है ?
(अ) मुझसे सुबह जल्दी नहीं उठा जाता।
(ब) वह प्रतिदिन स्कूल नहीं जाता है। ✔
(स) छोटे बच्चों से सीढ़ियाँ नहीं चढ़ी जातीं।
(द) कमजोरी के कारण लड़के से चला नहीं जाता।

52. इनमें वर्तनी की दृष्टि से कौनसा शब्द शुद्ध नहीं है ?
(अ) मत्स्य (ब) वापस
(स) सृष्टि (द) दृष्टा ✔

53. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द हैः
(अ) बुद्धवार (ब) दम्पती ✔
(स) द्वितिय (द) व्यस्क

54. इनमें विलोम-शब्द-युग्म नहीं है:
(अ) स्थावर-जंगम
(ब) मूक-वाचाल
(स) व्यष्टि-समष्टि
(द) हार-परिहास ✔

55. इनमें विलोम-शब्द-युग्म नहीं है:
(अ) हर्ष-विवाद (ब) स्वकीय-परकीय
(स) वैतनिक-सवैतनिक✔ (द) जड़-चेतन

56. किस विकल्प में सभी शब्द अशुद्ध है ?
(अ) भवनिष्ठ, ध्यातव्य
(ब) भवन्निष्ठ, धातव्य
(स) धातव्य, भवनिष्ठ✔
(द) ध्यातव्य, भवन्निष्ठ

57. संयुक्त वाक्य का उदाहरण है-
(अ) उन्होंने जो कुछ दिया, उसी से मुझे परम संतोष है।
(ब) वह ऐसी बातें कहता है, जिनसे सबको बुरा लगता है।
(स) मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।✔
(द) वहाँ जो कुछ देखने योग्य था, मैंने सब देख लिया।

58. ’मैंने लड़के को पुस्तक पढ़ाई।’
उक्त वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का भेद है-
(अ) अकर्मक (ब) संयुक्त
(स) पूर्वकालिक (द) द्विकर्मक ✔

59. इनमें संयुक्त वाक्य कौन सा है ?
(अ) वह आगे बढ़ गया, लेकिन परिवार पीछे रह गया।✔
(ब) जब बरसात थमी, तब हम लोग बाहर निकले।
(स) मैंने सुना है कि आप अच्छे कवि है।
(द) लाखों लोग कोरोना से काल कवलित हो गए।

60. निम्नलिखित में सरल/साधारण वाक्य है:
(अ) जहाँ अभी रेगिस्तान है, वहाँ किसी समय जंगल था।
(ब) मेरा भाई यहाँ आएगा या मैं ही उसके पास जाऊँगा।
(स) जो जितना मांगता, उसको उतना दिया जाता।
(द) दिन का थका हुआ आदमी रात को खूब सोता है। ✔

61. व्याकरण की दृष्टि से गलत कथन है-
(अ) संज्ञा की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते है।
(ब) संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों का सर्वनाम कहते है।
(स) क्रिया के प्रमुख रूप से दो भेद माने गये है: 1. सकर्मक और 2. अकर्मक।
(द) सर्वनाम और क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द क्रिया-विशेषण कहलाते है। ✔

62. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है:
(अ) मेरी बात ध्यान के साथ सुनो।
(ब) साहित्य और समाज का घनिष्ठ संबंध है।✔
(स) एक लोटा पानी से भरा लाओ।
(द) वह सारी रातभर जागता रहा।

63. कौन सा वाक्य अशुद्ध है ?
(अ) दाल में कुछ गिरा है।
(ब) वह बुरे आदमी नहीं है। ✔
(स) मैंने स्वयं को कितनी बार समझाया।
(द) मुझे उसका काम अच्छा लगता है।

64. व्याकरण की दृष्टि से कौन सा कथन सहीं नहीं है ?
(अ) सार्थक शब्द समूह को वाक्य कहते है।
(ब) वाक्य के दो प्रमुख घटक माने गये है: 1. उद्देश्य और 2. विधेय
(स) किसी भी वाक्य में कर्ता और कर्म का होना आवश्यक होता है।✔
(द) किसी वाक्य में उद्देश्य के विषय में जो कुछ बताया जाता है, उसे विधेय कहते है।

65. कौनसा वाक्य शुद्ध है?
(अ) यह बात जब मैं छोटा था, उस समय की है।
(ब) बकरी को बारीक काटकर घास खिलाओ।
(स) वह पुस्तक जो अलमारी में रखी है, वह बहुत अच्छी है।
(द) मुझे शिक्षाप्रद कहानियों की पुस्तक चाहिए। ✔

66. कौन सा वाक्य शुद्ध नहीं है ?
(अ) बेफालतू बात मत करो।✔
(ब) देश के सभी लोग एकजुट है।
(स) हमें शुद्ध भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
(द) कहानी सुनकर हमें बहुत आनंद आया।

67. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है:
(अ) तेरी बात सुनते-सुनते कान पक गए।
(ब) वे सब कालचक्र के पहिए के नीचे पिस गए।
(स) हमारे देश में अनेक रमणीक स्थल है।✔
(द) यही वे कारण है, जिनके कारण वह परेशान है।

68. ’आदि-आदी’ शब्द-युग्म का सही अर्थ है:
(अ) आदिवासी-आरंभ (ब) आरंभ-अभ्यस्त✔
(स) आरंभ-आदिवासी (द) अभ्यस्त-आरंभ

69. किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है ?
(अ) वह पुत्रवत् प्रजा का पालन करता था।
(ब) हरिश्चंद्र के समीप कोई सत्यवादी नहीं हुआ।
(स) आपकी सौभाग्यवती कन्या का विवाह कब होगा।
(द) अश्वमेध का घोड़ा पकड़ा गया।✔

70. निम्नलिखित में गलत कथन है:
(अ) वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक या विस्मयसूचक चिह्न आने पर पूर्ण विराम नहीं लगाया जाता है।
(ब) जिन वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्दों का अर्थ संबंधवाचक शब्दों जैसा होता है, उनके अंत में प्रश्नवाचक चिह्न लगाया जाता है।✔
(स) विषय विभाजन में क्रमसूचक अंकों या अक्षरों के साथ कोष्ठक का प्रयोग किया जाता है।
(द) अल्पविराम से अधिक और पूर्ण विराम से कम समय तक ठहरने के लिए अर्द्धविराम का प्रयोग किया जाता है।

71. ’माँ नेे बच्चों के झगड़े को…….पड़ोसियों में सिर फटौवल करवा दी।’ उक्त वाक्य में रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा-
(अ) पानी में आग लगाकर
(ब) मीन-मेख निकालकर
(स) घाव पर नमक छिड़ककर
(द) तिल का ताड़ बनाकर✔

72. ’सिर मुँड़ाते ही ओले पड़ना’ मुहावरे का उपयुक्त भावार्थ है-
(अ) आगे होकर परेशानी मोल लेना।
(ब) अचानक बड़ी विपदा का आ जाना।
(स) कार्यारंभ होते ही विघ्न पड़ना।✔
(द) उत्सव के माहौल का गम में बदल जाना।

73. ’गागर में सागर भरना’ का भावार्थ है:
(अ) असंभव कार्य करना।
(ब) समुद्र से छोटे बर्तन में पानी लाना।
(स) बहुत कम शब्दों में महत्त्वपूर्ण बात कहना।✔
(द) छोटे बर्तन में बहुत अधिक पानी भरना।

74. ’कमजोर द्वारा शक्ति प्रदर्शन करना/नष्ट होने के करीब पहुंचना’ भावार्थ से संबंधित लोकोक्ति/मुहावरा है-
(अ) अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना
(ब) अधजल गगरी छलकत जाए
(स) चींटी के पर निकलना✔
(द) मेरी बिल्ली मुझसे ही म्याऊं

75. ’’अत्यधिक परिश्रम से आरंभ किए व्यापार में बहुत कम लाभ होने पर, हताश उद्यमी ने कहा…….।’’ उक्त वाक्य के रिक्त स्थान में प्रयुक्त लोकोक्ति है-
(अ) ओखली में सिर दिया तो मसूलों से क्या डर
(ब) खोदा पहाड़ निकली चुहिया✔
(स) बैठे से बेगार भली
(द) अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत

76. ’एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा’ लोकोक्ति का उपयुक्त भावार्थ है-
(अ) गुणी व्यक्ति ही गुणवान को पहचानता है।
(ब) चालाक का अधिक चालाक से सामाना होना।
(स) सज्जन द्वारा कपट व्यवहार करना।
(द) कुसंग से बुरे का अधिक बुरा हो जाना।✔

77. किस मुहावरे का भावार्थ सही नहीं है ?
(अ) घड़ों पानी पड़ना = बहुत वर्षा होना✔
(ब) सूरज पर थूकना = किसी निर्दोष पर लांछन लगाना
(स) नाक भौं सिकोड़ना = अप्रसन्नता प्रकट करना
(द) थूककर चाटना = कहकर मुकर जाना

78. ’आग बबूला होना’ का भावार्थ है-
(अ) बबूल के पेड़ में आग लगना
(ब) लू के बगूले उठना
(स) अत्यंत क्रोध करना✔
(द) भयंकर आग लगना

79. ’अपने पैरों पर खड़े होना’ भावार्थ है-
(अ) सावधानीपूर्वक चलना
(ब) आत्मनिर्भर होना✔
(स) छोटे बच्चों को चलना सीखना
(द) बिना किसी छड़ी आदि के अपने आप आगे बढ़ना

80. किस विकल्प में हिंदी पारिभाषिक शब्द का सही प्रयोग हुआ है ?
(अ) Appeasement = तुष्टीकरण✔
(ब) Judicious = विधिसम्मत
(स) Arbitrary = उचित
(द) Accountability = लेखा संबंधी

81. किस विकल्प में हिंदी पारिभाषिक शब्द का सही प्रयोग नहीं हुआ है ?
(अ) Assume = ग्रहण करना
(ब) Apparent = प्रकट
(स) Attorney general = महाधिवक्ता✔
(द) Legal Protection = विधिक संरक्षण

82. किस विकल्प में लोकोक्ति का भावार्थ असंगत है ?
(अ) चोर की दाढ़ी में तिनका = अपराधी का निश्शंक होना✔
(ब) नेकी कर दरिया में डाल = भला करके भूल जाना
(स) हाथ कंगन को आरसी क्या = प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं
(द) साँच को आँच नहीं = सच्चा व्यक्ति डरता नहीं

83. Jurisdiction के लिए समकक्ष हिंदी पारिभाषिक शब्द होगा:
(अ) कार्यक्षेत्र (ब) विशिष्ट क्षेत्र
(स) विशेषाधिकार (द) क्षेत्राधिकार✔

84. Approach शब्द का असंगत पारिभाषिक शब्द है:
(अ) पहुँच (ब) उपमार्ग
(स) दृष्टिकोण (द) सिफारिश ✔

85. Authority शब्द का सुसंगत पारिभाषिक शब्द नहीं है:
(अ) प्राधिकार (ब) अधिकारी विद्वान
(स) लेखकीय अधिकार✔ (द) प्राधिकरण

86. किस विकल्प में सुसंगत पारिभाषिक शब्द नहीं है ?
(अ) Trsnsport = आयात-निर्यात✔
(ब) Retrospective = भूतलक्षी
(स) Legible= सुवाच्य
(द) Act = अधिनियम

87. किस विकल्प में गलत पारिभाषिक शब्द है ?
(अ) Juvenile Court = किशोर न्यायालय
(ब) Apprentice = प्रशिक्षण✔
(स) Indemnity= क्षतिपूर्ति
(द) Reimbursement = प्रतिपूर्ति

88. Gross Misconduct के लिए समकक्ष हिन्दी पारिभाषिक शब्द होगा:
(अ) सकल दुव्र्यवहार (ब) घोर कदाचार✔
(स) भारी अपचारिता (द) घोर अशिष्टता

89. किस शब्द की संधि सही नहीं है ?
(अ) तत् + उपरांत = तदोपरांत✔
(ब) षट् + आनन = षडानन
(स) वाक् + ईश = वागीश
(द) सत् + चरित्र = सच्चरित्र

90. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द संधि रहित है ?
(अ) अनुच्छेद (ब) परिणाम
(स) तल्लीन (द) फलस्वरूप ✔

91. किस शब्द का संधि-विच्छेद सही नहीं है ?
(अ) सच्छास्त्र = सत् + शास्त्र
(ब) आद्योपांत = आदि + उपांत✔
(स) परिणत = परि + नत
(द) अनुष्ठान = अनु + स्थान

92. इनमें से कौन सा संधि- शब्द सही नहीं है ?
(अ) रवि + इन्द्र = रविन्द्र✔
(ब) तथा + एव = तथैव
(स) निः + रोग = निरोग
(द) मनः + ताप = मनस्ताप

93. इनमें से कौन सा संधि शब्द गलत है ?
(अ) सत् + जन = सज्जन
(ब) चित् + मय = चिन्मय
(स) सत् + गति = सद्गति
(द) सत् + मार्ग = सद्मार्ग✔

94. निम्नलिखित में से किस शब्द की संधि सही है ?
(अ) स्त्री + उचित = स्त्रीयोचित
(ब) गति + अवरोध = गत्यावरोध
(स) शीत + ऋतु = शीतर्तु✔
(द) राम + ईश = रमेश

95. किस विकल्प में कर्मधारय समास नहीं है ?
(अ) नीलगाय (ब) देहलता
(स) आपबीती✔ (द) लघुकथा

96. इनमें से किस विकल्प में तत्पुरुष समास है ?
(अ) आमरण (ब) कामकाज
(स) मंदबुद्धि (द) तुलसीकृत✔

97. किस विकल्प में द्वंद्व समास नहीं है ?
(अ) परमपिता✔ (ब) मातापिता
(स) हानिलाभ (द) चालचलन

98. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द उपसर्ग रहित है ?
(अ) आसन✔ (ब) आकार
(स) आनंद (द) आरोह

99. किस शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय दोनों प्रयुक्त हुए है ?
(अ) आलंकारिक (ब) सुंदरता
(स) अधिकारी✔ (द) अधुनातन

100. द्वंद्व समास का उदाहरण है-
(अ) प्रत्यक्ष (ब) शीतोष्ण✔
(स) मनचाहा (द) गौशाला

Rajasthan SI Exam Question Paper 2 – 2021

Rajasthan SI Exam Question Paper 1 – 2021

Rajasthan SI Exam Question Paper 3 – 2021

विलोम शब्दवर्ण विचार
संज्ञा सर्वनाम
क्रियाउपसर्ग 
वाक्यपर्यायवाची
समासप्रत्यय
संधिविशेषण
वाच्य तत्पुरुष समास
शुद्ध वर्तनी रस
अलंकारमुहावरे लोकोक्ति
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें

  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register

    My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register

  • First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF

    First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF

  • Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game

    Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Subscribe Us Now On Youtube

Search

सम्पूर्ण हिंदी साहित्य पीडीऍफ़ नोट्स और 5000 वस्तुनिष्ठ प्रश्न मात्र 100रु

सैकंड ग्रेड हिंदी कोर्स जॉइन करें

ट्विटर के नए सीईओ

टेलीग्राम चैनल जॉइन करें

Recent Posts

  • द्वन्द्व समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dwand samas
  • द्विगु समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dvigu Samas
  • NTA UGC NET Hindi Paper 2022 – Download | यूजीसी नेट हिंदी हल प्रश्न पत्र
  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register
  • First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF
  • Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game
  • कर्मधारय समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Karmadharaya Samas
  • Rush Apk Download – Latest Version App, Login, Register
  • AJIO App Download – Latest Version Apk, Login, Register
  • अव्ययीभाव समास – परिभाषा, भेद और उदाहरण || Avyayibhav Samas

Categories

  • All Hindi Sahitya Old Paper
  • App Review
  • General Knowledge
  • Hindi Literature Pdf
  • hindi sahitya question
  • Motivational Stories
  • NET/JRF टेस्ट सीरीज़ पेपर
  • NTA (UGC) NET hindi Study Material
  • Uncategorized
  • आधुनिक काल साहित्य
  • आलोचना
  • उपन्यास
  • कवि लेखक परिचय
  • कविता
  • कहानी लेखन
  • काव्यशास्त्र
  • कृष्णकाव्य धारा
  • छायावाद
  • दलित साहित्य
  • नाटक
  • प्रयोगवाद
  • मनोविज्ञान महत्वपूर्ण
  • रामकाव्य धारा
  • रीतिकाल
  • रीतिकाल प्रश्नोत्तर सीरीज़
  • विलोम शब्द
  • व्याकरण
  • शब्दशक्ति
  • संतकाव्य धारा
  • संधि
  • समास
  • साहित्य पुरस्कार
  • सुफीकाव्य धारा
  • हालावाद
  • हिंदी डायरी
  • हिंदी पाठ प्रश्नोत्तर
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य क्विज प्रश्नोतर
  • हिंदी साहित्य ट्रिक्स
  • हिन्दी एकांकी
  • हिन्दी जीवनियाँ
  • हिन्दी निबन्ध
  • हिन्दी रिपोर्ताज
  • हिन्दी शिक्षण विधियाँ
  • हिन्दी साहित्य आदिकाल

हमारा यूट्यूब चैनल देखें

Best Article

  • बेहतरीन मोटिवेशनल सुविचार
  • बेहतरीन हिंदी कहानियाँ
  • हिंदी वर्णमाला
  • हिंदी वर्णमाला चित्र सहित
  • मैथिलीशरण गुप्त
  • सुमित्रानंदन पन्त
  • महादेवी वर्मा
  • हरिवंशराय बच्चन
  • कबीरदास
  • तुलसीदास

Popular Posts

Net Jrf Hindi december 2019 Modal Test Paper उत्तरमाला सहित
आचार्य रामचंद्र शुक्ल || जीवन परिचय || Hindi Sahitya
तुलसीदास का जीवन परिचय || Tulsidas ka jeevan parichay
रामधारी सिंह दिनकर – Ramdhari Singh Dinkar || हिन्दी साहित्य
Ugc Net hindi answer key june 2019 || हल प्रश्न पत्र जून 2019
Sumitranandan pant || सुमित्रानंदन पंत कृतित्व
Suryakant Tripathi Nirala || सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

Footer

हिंदी व्याकरण

 वर्ण विचार
 संज्ञा
 सर्वनाम
 क्रिया
 वाक्य
 पर्यायवाची
 समास
 प्रत्यय
 संधि
 विशेषण
 विलोम शब्द
 काल
 विराम चिह्न
 उपसर्ग
 अव्यय
 कारक
 वाच्य
 शुद्ध वर्तनी
 रस
 अलंकार
 मुहावरे लोकोक्ति

कवि लेखक परिचय

 जयशंकर प्रसाद
 कबीर
 तुलसीदास
 सुमित्रानंदन पंत
 रामधारी सिंह दिनकर
 बिहारी
 महादेवी वर्मा
 देव
 मीराबाई
 बोधा
 आलम कवि
 धर्मवीर भारती
मतिराम
 रमणिका गुप्ता
 रामवृक्ष बेनीपुरी
 विष्णु प्रभाकर
 मन्नू भंडारी
 गजानन माधव मुक्तिबोध
 सुभद्रा कुमारी चौहान
 राहुल सांकृत्यायन
 कुंवर नारायण

कविता

 पथिक
 छाया मत छूना
 मेघ आए
 चन्द्रगहना से लौटती बेर
 पूजन
 कैदी और कोकिला
 यह दंतुरित मुस्कान
 कविता के बहाने
 बात सीधी थी पर
 कैमरे में बन्द अपाहिज
 भारत माता
 संध्या के बाद
 कार्नेलिया का गीत
 देवसेना का गीत
 भिक्षुक
 आत्मकथ्य
 बादल को घिरते देखा है
 गीत-फरोश
Copyright ©2020 HindiSahity.Com Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us