• Home
  • PDF Notes
  • Videos
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • आर्टिकल

हिंदी साहित्य चैनल

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • PDF NOTES
  • VIDEOS
  • कहानियाँ
  • व्याकरण
  • रीतिकाल
  • हिंदी लेखक
  • कविताएँ

Rajasthan SI Exam Question Paper 1 – 2021 Answer key

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:2nd May, 2022| Comments: 0

आज के आर्टिकल में हम RPSC द्वारा आयोजित Rajasthan SI Exam Question Paper 1 को हल सहित दे रहें है ताकि आने वाले अन्य exam में आपको व्याकरण से सम्बंधित अच्छे प्रश्न मिल सके। आप इन प्रश्नों को अच्छे से तैयार कर लेवें।

Rajasthan SI Exam Question Paper 1

1. किस शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय दोनों प्रयुक्त हुए है ?
(अ) विद्वता (ब) कुसुमित
(स) आर्थिक (द) आधिपत्य ✔

2. किस शब्द में दो प्रत्ययों का प्रयोग हुआ है ?
(अ) मानवता✔ (ब) विवशता
(स) सुन्दरता (द) मित्रता

3. ’ईय’ प्रत्यय से रहित शब्द है-
(अ) राष्ट्रीय (ब) भवदीय
(स) माननीय ✔ (द) भारतीय

4. किस शब्द में ’दान’ प्रत्यय प्रयुक्त नहीं हुआ है-
(अ) इत्रदान (ब) रक्तदान✔
(स) खानदान (द) कलमदान

5. किस शब्द में ’प्र’ उपसर्ग प्रयुक्त नहीं हुआ है ?
(अ) प्रकृति (ब) प्रत्यूष ✔
(स) प्रज्वलित (द) प्रख्यात

6. किस विकल्प में सभी शब्द तत्सम है ?
(अ) छिद्र, सौ
(ब) सच, ग्राम
(स) आधा, काम
(द) मस्तक, श्वास ✔

7. निम्नलिखित में तद्भव शब्द है-
(अ) माँ ✔ (ब) मुख्य
(स) मनुष्य (द) वानर

8. कौन सा शब्द तद्भव नहीं है ?
(अ) भंडार (ब) कुक्कुर ✔
(स) घर (द) कंगन

9. निम्नलिखित में देशज शब्द है:
(अ) नुक्कड़ (ब) लंगोट
(स) मखौल✔ (द) चमगादड़

10. किस विकल्प में सभी विदेशी मूल के है ?
(अ) मसाला, नमक✔
(ब) आज, चेहरा
(स) कबूतर, आसरा
(द) लालच, कमरा

11. निम्नलिखित में तत्सम शब्द है-
(अ) संजोग (ब) महीना
(स) पड़ोसी (द) कुटुंब ✔

12. किस वाक्य में व्यक्तिवाचक संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा के रूप में प्रयुक्त हुई है ?
(अ) हमें बुराइयों से दूर रहना चाहिए
(ब) भाषा की भिन्नताओं के बावजूद देशवासी अभिन्न है।
(स) लौह पुरुष के दृढ़ संकल्प ने देश को एक सूत्र में बाँधा
(द) देश को नटवरलालों ने तरह-तरह से ठगा है। ✔

13. अनिश्चयवाचक सर्वनाम से युक्त वाक्य है:
(अ) वह मेरी पुस्तक है
(ब) वह कुछ खा रहा है ✔
(स) कौन जा रहा है
(द) जो पढ़ेगा सो पास हो जाएगा

14. किस वाक्य में पुरुषवाचक सर्वनाम नहीं है-
(अ) सामान कौन लाएगा✔
(ब) आप यहाँ बैठिए
(स) उसमें धैर्य की कमी है
(द) एक स्कूल जा रहे है

15. विशेषण की उत्तमावस्था का प्रयोग किस वाक्य में किया गया है ?
(अ) यह बहुत सुंदर चित्र है
(ब) मेरा घर उसके घर से छोटा है
(स) उसे सर्वाधिक अंक प्राप्त हुए ✔
(द) मोहन की अपेक्षा सोहन होशियार है।

16. सर्वनाम में निर्मित भाववाचक संज्ञा कौन सी है ?
(अ) कायरता (ब) ईष्र्या
(स) अहंकार✔ (द) औचित्य

17. प्ररेणार्थक क्रिया का प्रयोग किस वाक्य में किया गया है ?
(अ) तुम्हें देर तक नहीं सोना चाहिए
(ब) अध्यापक छात्र से कहानी लिखवाता है✔
(स) हमें सदैव सत्य बोलना चाहिए
(द) उसने मेरे लिए सामान खरीदा

18. किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है ?
(अ) माँ बच्चे को सुलाती है✔
(ब) चीता तेज दौड़ता है
(स) वह बहुत समय से सो रहा है
(द) शोरगुल से बच्चा जाग गया

19. क्रियाविशेषण रहित वाक्य है-
(अ) वह अचानक चला गया
(ब) मेरी बात ध्यान से सुनो
(स) नौकर मालिक से खुश रहता है✔
(द) वह प्रायः यहाँ आया करते थे

20. संबंधसूचक अव्यय का प्रयोग किस वाक्य में नहीं हुआ है ?
(अ) वह मेरे घर के पीछे रहता है
(ब) हमारे शहर के आसपास बहुत हरियाली है
(स) माँ के बिना घर सूना-सूना लगता है
(द) यह काम पहले करना चाहिए था✔

21. किस वाक्य में सार्वनामिक विशेषण प्रयुक्त हुआ है ?
(अ) वे कल जा रहे है
(ब) आप तो महान है
(स) कोई आदमी आया था✔
(द) वह पुस्तक पढ़ रहा है

22. किस वाक्य में निपात का प्रयोग नहीं हुआ है ?
(अ) शहर भर में यह बात फैल गई
(ब) वह तो घर पर नहीं है
(स) मैं भी आपके साथ चलूंगा
(द) मैं घर जा रहा हूँ ताकि आराम कर सकूं।✔

23. निम्नलिखित में ’पवन’ का पर्यायवाची नहीं है:
(अ) वात (ब) मारुति✔
(स) अनिल (द) समीर

24. किस विकल्प में सभी शब्द ’घर’ के पर्यायवाची है ?
(अ) निकेत, निलय ✔
(ब) सदन, साकेत
(स) आलय, निकुंज
(द) गृह, भवन

25. किस विकल्प में परस्पर पर्यायवाची शब्द नहीं है ?
(अ) समुद्र, उदधि
(ब) चपला, बिजली
(स) चंद्रमा, शशांक
(द) भास्कर, निशाकर✔

26. विस्मयबोधक अव्ययों के संबंध में कौन सा तथ्य सही नहीं है ?
(अ) ये वक्ता के हर्ष, शोक आदि मनोभावों को व्यक्त करते है
(ब) इनके आगे विस्मयबोधक चिह्न लगाया जाता है
(स) एक ही विस्मयबोधक शब्द से सभी मनोभावों को सूचित किया जा सकता है✔
(द) ये वाक्य में स्वतंत्र होते है

27. किस विकल्प में परस्पर विलोम शब्द नहीं है ?
(अ) निषिद्ध – विहित
(ब) मसृण – रूक्ष
(स) श्रांत – क्लांत✔
(द) वैमनस्य – सौमनस्य

28. ’इति-ईति’ का सही अर्थ भेद है-
(अ) पूर्णता- इच्छा
(ब) पीड़ा-समापन
(स) प्रारंभ-विश्वास
(द) समाप्ति-दुःख✔

29. किन समश्रुत भिन्नार्थक शब्दों का अर्थ भेद सुसंगत नहीं है-
(अ) आसन-आसन्न = समीपस्थ-बैठने की विधि✔
(ब) पट-पटु = वस्त्र-निपुण
(स) पुष्ट-पृष्ठ = पूछा हुआ-पीठ
(द) गौड़-गौण = ब्राह्मणों की एक जाति-जो प्रधान न हो

30. किस विकल्प में समश्रुत भिन्नार्थक शब्दों का अर्थ भेद सुसंगत है ?
(अ) कोर-कौर = ग्रास-किनारा
(ब) निश्चल-निश्छल = सीधा-स्थिर
(स) सुधि-सुधी = विद्वान-चेतना
(द) परुष-पुरुष = कठोर-नर✔

31. ’भ्रांत’ का विलोम शब्द है-
(अ) विभ्रांत (ब) निभ्र्रांत✔
(स) संभ्रांत (द) उद्भ्रांत

32. ’जिसको वश में करना कठिन हो’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द कौन सा है ?
(अ) दुस्तर (ब) दुर्वह
(स) दुर्दांत✔ (द) दुरूह

33. किस विकल्प में वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द सार्थक नहीं है ?
(अ) जो आप से आप उत्पन्न हुआ हो – सहजात✔
(ब) जिसकी विवेक बुद्धि स्थिर हो – स्थितप्रज्ञ
(स) समय पर जिसकी बुद्धि ठीक कार्य करे – प्रत्युत्पन्नमति
(द) जो रोका हुआ न हो – अनिरुद्ध

34. ’दीर्घसूत्री’ शब्द किस वाक्यांश के लिए सार्थक है ?
(अ) बहुत परिश्रम करने वाला
(ब) बहुत सोच-विचार करने वाला
(स) हर एक काम में जरूरत से ज्यादा देर लगाने वाला✔
(द) जल्दी निर्णय लेने वाला

35. ’मुक्ति पाने का इच्छुक’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है-
(अ) जिजीविषा (ब) मुमुक्षु✔
(स) तितिक्षा (द) मुमूर्षु

36. कौन सा शब्द अशुद्ध है ?
(अ) श्रृंखला (ब) भत्र्सना
(स) पुनर्निर्माण (द) आद्रता✔

37. किस विकल्प में कोई भी शब्द शुद्ध नहीं है ?
(अ) आनुषंगिक, पदौन्नति
(ब) अध्यात्मिक, रात्री✔
(स) हितेषी, सर्वोपरि
(द) अतिथि, उर्जावान

38. निम्नलिखित शब्दों की शुद्धता पर विचार कीजिए:
क. आद्योपांत
ख. पश्चात्तप
ग. सहधर्मणी
घ. उच्छवास
किस विकल्प में उक्त में सभी शब्द शुद्ध है ?
(अ) क और ख✔ (ब) ख और ग
(स) ग और घ (द) क और घ

39. किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध है ?
(अ) अभ्यारण्य, निरवलंब
(ब) पर्यवसान, विपन्नवस्था
(स) तदुपरांत, प्रत्यावर्तन✔
(द) दुरावस्था, पुनरावलोकन

40. निम्नलिखित में शुद्ध शब्द है:
(अ) अट्टहास✔ (ब) धनाड्य
(स) इकठ्ठा (द) मुटभेड़

41. कौन सा शब्द अशुद्ध है ?
(अ) उत्तरोतर✔ (ब) बेहतर
(स) विवाहेतर (द) इतरेतर

42. किस वाक्य में संप्रदान कारक का परसर्ग (विभक्ति चिह्न) प्रयुक्त हुआ है ?
(अ) माँ ने बच्चे को बुलाया
(ब) मालिक ने सेवक को धन दिया✔
(स) मोहन ने सोहन को पीटा
(द) न्यायालय ने अपराधी को दंडित किया

43. निम्नलिखित में से किस वाक्य में ’से’ उपसर्ग अपादान कारक के लिए प्रयुक्त नहीं हुआ है ?
(अ) नदियाँ पहाड़ों से निकलती है
(ब) आकाश से पानी बरसा
(स) वह विद्यालय से आ रहा है
(द) लड़के ने हाथ से फल तोड़ा✔

44. किस विकल्प में सभी शब्द स्त्रीलिंग है ?
(अ) चमक, आहट✔
(ब) बात, खेत
(स) चालचलन, मिठास
(द) भूख, नाच

45. निम्नलिखित में अशुद्ध शब्द है:
(अ) अंत्याक्षरी (ब) आल्हाद✔
(स) किंवदंती (द) ज्योत्स्ना

46. निम्नलिखित में बहुवचन के लिए प्रयुक्त होने वाला शब्द कौन सा है ?
(अ) प्रेम (ब) लोग✔
(स) घी (द) पानी

47. एकवचन में प्रयुक्त होने वाला शब्द है-
(अ) हस्ताक्षर (ब) दर्शन
(स) प्राण (द) भीड़✔

48. किस वाक्य में मध्यम पुरुष का प्रयोग हुआ है ?
(अ) अपने से बड़ों का आदर करना चाहिए
(ब) ऐसे समय में आप साथ न दोगे तो और कौन देगा✔
(स) यह कार्य मैं आप ही कर लूंगा
(द) आप भला तो जग भला

49. अपूर्ण वर्तमान काल का उदाहरण है-
(अ) प्रातः काल ठंडी हवा चलती है
(ब) मैंने यह पुस्तक पढ़ी है
(स) रेलगाड़ी तेजी से आ रही है ✔
(द) वह आता तो हम खेलने जाते।

50. कौन सा शब्द पुंलिंग है ?
(अ) रोटी (ब) टोपी
(स) मोती✔ (द) नदी

51. ’अगर वर्षा हुई तो वह नहीं आएगा’ इस वाक्य में कौन सी ’वृत्ति’ है ?
(अ) संकेतार्थ✔ (ब) निश्चयार्थ
(स) संभावनार्थ (द) इच्छार्थ

52. ’छात्र पढ़ रहे है।’ यह वाक्य किस ’पक्ष’ से संबंधित है ?
(अ) नित्यताबोधक (ब) सातत्यबोधक ✔
(स) आवृत्तिमूलक (द) पूर्णकालिक

53. ’कर्मवाच्य’ से संबंधित वाक्य है-
(अ) वह पुस्तक पढ़ रहा है
(ब) सैनिक दिनरात सीमाओं की रक्षा करते है
(स) बच्चा सो चुका है
(द) आपका कार्य कर दिया है ✔

54. किस वाक्य में ’भाववाच्य’ का प्रयोग हुआ है ?
(अ) पुलिस से अपराधी नहीं पकड़े गए।
(ब) लड़के से कविता नहीं लिखी गई।
(स) बुढ़ापे में ठीक से चला नहीं आता✔
(द) उससे पुस्तक नहीं पढ़ी गई।

55. ’वह चला होगा।’ यह वाक्य किस काल से संबंधित है ?
(अ) सामान्य भूत (ब) संभाव्य भविष्यत्
(स) संदिग्ध वर्तमान (द) संदिग्ध भूत ✔

56. निम्नलिखित में ’सरल वाक्य’ कौन सा है ?
(अ) उसके पास जो कुछ था, सब नष्ट हो गया।
(ब) जो गरजते है, वे बरसते नहीं
(स) उसने खाना खाय और सो गया
(द) गंगा हिमालय से निकलती है। ✔

57. ’संयुक्त वाक्य’ का उदाहरण है-
(अ) जहाँ खेत थे, वहाँ शहर बस गया।
(ब) बस छूट जाने के कारण मैं बस गाँव नहीं गया।
(स) मैं अस्वस्थ था, इसलिए मन लगाकर नहीं पढ़ सका।✔
(द) वह धन के अभिमान में अकड़कर चलता है।

58. ’क्रियाविश्लेषण उपवाक्य’ का उदाहरण है-
(अ) जो लोग साहसी होते है, वे सफल होते है
(ब) यदि तुम चलते तो, मैं भी अवश्य चलता। ✔
(स) वह धनवान है, परंतु बहुत दुखी है
(द) वह ईमानदार है, इसलिए सबका विश्ंवस्त है।

59. निम्नलिखित में ’संज्ञा उपवाक्य’ कौन सा है ?
(अ) पड़ोसी ने कहा कि मुझे दवाई की जरूरत नहीं।✔
(ब) साधारण होते हुए भी वह बहुत व्यवहारकुशल है
(स) जैसा तुमने कहा, उसने वैसा ही किया।
(द) साँझ होते ही पक्षी घोंसलों में लौट आते है।

60. ’बीमार व्यक्ति खाना धीरे-धीरे खाता है।’ इस वाक्य का ’उद्देश्य’ है-
(अ) बीमार व्यक्ति✔ (ब) खाना
(स) धीरे-धीरे (द) खाता है

61. निम्नलिखित में ’संदेहार्थक’ वाक्य कौनसा है ?
(अ) वह नही आया इसलिए हम नहीं गए
(ब) जो काम तुम्हें दिया गया है, उसे देखो
(स) आज शाम को शायद वर्षा हो✔
(द) वह जहाँ रहे, सुख से रहे।

62. निम्नलिखित में अशुद्ध वाक्य है:
(अ) यह कैसे संभव हो सकता है ? ✔
(ब) शायद वह उर्तीण हो जाए।
(स) किसी और से सलाह लीजिए।
(द) संप्रमाण उत्तर दीजिए।

63. कौनसा वाक्य शुद्ध है?
(अ) वह घर को जा रहा है।
(ब) उसे रस्सी बांधकर ले गए।
(स) संसद में कानून व्यवस्था पर बहस हुई।✔
(द) यह दवा रोग को समूल से नष्ट करती है

64. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है:
(अ) दोनों भाई परस्पर आपस में लड़ पड़े।
(ब) मैंने यह घड़ी मात्र सौ रूपए में खरीदी। ✔
(स) वहाँ बहुत से लोग बेहाल दशा में पड़े थेे।
(द) वह क्रोध में भरकर बोला।

65. ’यदि परिश्रम किया होता, तो सफलता अवश्य मिलती।’ ’वाक्य प्रकार’ की दृष्टि से उक्त वाक्य है-
(अ) इच्छार्थक (ब) विधानार्थक
(स) आज्ञार्थक (द) संकेतार्थक ✔

66. निम्नलिखित में कौन सा वाक्य शुद्ध है ?
(अ) दरअसल वह आया ही नहीं।✔
(ब) प्रायः बच्चे ऐसी शरारतें अकसर करते है।
(स) यह मूर्ति संगमरमर पत्थर से निर्मित है।
(द) वह सबके सामने खुलेआम गाली देता रहा।

67. निम्नलिखित में अशुद्ध वाक्य है:
(अ) हम सबकी स्थितियाँ एक जैसी हैं।
(ब) वह प्रतिदिन मुझसे मिलने आता था।
(स) सर्वत्र मानकीकरण करना होना चाहिए।✔
(द) उन्होंने मेरी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं।

68. किस वाक्य में विराम चिह्नों का प्रयोग सही है ?
(अ) तुम कहाँ गए थे, कैसे आए और क्या चाहते हो ? ✔
(ब) नहीं मैं, यह नहीं कर सकता
(स) रोको, मत जाने, दो।
(द) जो, दंगा कर रहे थे गिरफ्तार, कर लिए गए।

69. किस वाक्य में सही विराम चिह्न प्रयुक्त नहीं हुए है ?
(अ) गाँधी जी ने कहा, ’’सत्य ही ईश्वर है।’’
(ब) छिः! कैसी दुर्गंध आ रही है ? ✔
(स) सूर्यकांत त्रिपाठी ’निराला’ की ’जूही की कली’ एक प्रसिद्ध रचना है।
(द) दिशाएँ चार होती हैं- पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण।

70. कौन सा वाक्य अशुद्ध है ?
(अ) मैं, तुम, और वह खेलेंगे।
(ब) आप मुझपर भरोसा कर सकते है।
(स) वे आत्मसम्मान की रक्षा करना चाहते है।
(द) आप और मैंने मिलकर उसकी सहायता की। ✔

71. ’सोने में सुगंध होना’ मुहावरे का उपयुक्त भावार्थ है-
(अ) किसी बहुत बढ़िया चीज में और अधिक विशेषता होना।✔
(ब) असंभव लगने वाले काम का सहजता से हो जाना।
(स) सोने की गुणवत्ता बढ़ जाना।
(द) मनोवांछित सफलता अर्जित करना।

72. ’अधिकार या अवसर पाकर मनमाना अंधेर करना’, भावार्थ व्यक्त करने वाला मुहावरा है-
(अ) आँखें में धूल झोंकना
(ब) हवाई किले बनाना
(स) हाथ कंगन को आरसी क्या
(द) चाम के दाम चलाना✔

73. ’अब तक पिता की कमाई पर ऐश करते रहे, जब खुद कमाना पड़ेगा तो……..।’
उक्त वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए किस मुहावरे का प्रयोग उचित रहेगा ?
(अ) हाथ पर हाथ रखकर बैठना
(ब) दाने-दाने को मोहताज होना
(स) आटे-दाल का भाव पता चलना✔
(द) हाथ धोकर पीछे पड़ जाना

74. विराम चिह्नों के प्रयोग से संबंधित कौन सा विवरण सही नहीं है ?
(अ) किसी के महत्वपूर्ण वचन उद्धृत करने के लिए अवतरण चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
(ब) किसी संज्ञा को संक्षेप में लिखने के लिए लाघव/संक्षेपक चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
(स) द्वंद्व समास के पदों के मध्य प्रायः योजक चिह्न लगाया जाता है।
(द) लिखने में जब कोई शब्द छूट जाता है, तब उसके स्थान पर कोष्ठक चिह्न का प्रयोग किया जाता है। ✔

75. ’न रहेगा बाँस, न बजेगी बाँसुरी’ लोकोक्ति का भावार्थ है-
(अ) किसी को उसी की चाल से हराना
(ब) आश्रयदाता पर ही रोब जमाना
(स) समस्या को जड़ से मिटाना✔
(द) विपक्षी से बढ़कर कौशल दिखाना

76. ’घर के योग्य व्यक्ति की उपेक्षा कर अन्य को सम्मान देना’ भावार्थ से संबंधित लोकोक्ति है-
(अ) धोबी का कुत्ता, घर का न घाट का
(ब) घर का जोगी जोगणा, आन गाँव का सिद्ध ✔
(स) बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद
(द) घर की मुर्गी दाल बराबर

77. किस लोकोक्ति का भावार्थ सही नहीं है ?
(अ) गुड़ खाए, गुलगुलों से परहेज – बनावटी परहेज
(ब) ओस चाटे प्यास नहीं बुझती – कृपण व्यक्ति सबकुछ होते हुए भी भूखा ही रहता है✔
(स) कौओं के कोसे ढोर नहीं मरते – बुरे आदमी की बद्दुआ से कुछ नहीं होता
(द) हाथी का बोझ हाथी ही उठाता है – बड़ा काम बड़े ही कर सकते है

78. किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही नहीं है ?
(अ) छाती पर साँप लोटना – घोर ईष्र्या होना
(ब) अपना-सा मुँह लेकर रह जाना – लज्जित होकर रह जाना
(स) उड़ती चिड़िया पहचानना – अत्यंत कठिन कार्य करना✔
(द) कान पर जूँ न रेंगना – तनिक भी असर न पड़ना

79. ‘Cognizable offence’ का सही पारिभाषिक है-
(अ) संज्ञेय अपराध✔ (ब) क्षमायोग्य अपराध
(स) अक्षेम्य अपराध (द) जघन्य अपराध

80. किस विकल्प में हिंदी पारिभाषिक रूप सही नहीं है ?
(अ) Good faith = सद्भाव
(ब) Punitive = दंडात्मक
(स) Bad conduct  = दुव्र्यवहार✔
(द) Attachment = कुर्की

81. किस विकल्प में हिंदी पारिभाषिक रूप सहीं है ?
(अ) Minutes = सद्भाव
(ब) Sub judice = दंडात्मक✔
(स) Vigilance = दुव्र्यवहार
(द) Moral obligation  = कुर्की

82. ‘Supersede’ का हिंदी पारिभाषिक है:
(अ) अतिक्रमण करना
(ब) अधिग्रहण करना
(स) अधिगमन करना
(द) अधिक्रमण करना✔

83. ’बुरी संगत का फल बुरा ही होता है’- इस आशय के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है-
(अ) चोर की दाढ़ी में तिनका
(ब) कोयले की दलाली में हाथ काले ✔
(स) चोर चोरी से जाए हेराफेरी से न जाए
(द) खून फिर चढ़कर बोलता है

84. निम्नलिखित में असंगत हिंदी पारिभाषिक है:
(अ) Perjury = सद्भाव ✔
(ब) Wilful = दंडात्मक
(स) Personnel = दुव्र्यवहार
(द) Deponent = कुर्की

85. कौनसा शब्द ‘Award’ का हिंदी समकक्ष नहीं है ?
(अ) पंचाट (ब) अधिनिर्णय
(स) ग्रहण करना ✔ (द) पुरस्कार

86. ‘Temperamental’ का सही पारिभाषिक है-
(अ) स्थितप्रज्ञ (ब) तुनकमिजाज✔
(स) भुलक्कड़ (द) खुशमिजाज

87. ‘Record’ का सही पारिभाषिक नहीं है-
(अ) अभिलेख (ब) कीर्तिमान
(स) दर्ज करना (द) सूचित करना✔

88. निम्नलिखित में ‘Return’ का हिंदी पारिभाषिक नहीं है:
(अ) पुनरीक्षण✔ (ब) निर्वाचित करना
(स) प्रतिफल (द) विवरणी

89. किस शब्द की संधि सही नहीं है ?
(अ) सत् + मति = सन्मति
(ब) षट् + वदन = षडवदन✔
(स) तृष् + ना = तृष्णा
(द) स्व + छंद = स्वच्छंद

90. ’अभीष्ट’ का सही संधि विच्छेद है:
(अ) अभि + इष्ट ✔ (ब) अभि + ईष्ट
(स) अभी + इष्ट (द) अभी + ईष्ट

91. संधि विच्छेद की दृष्टि से कौन सा विकल्प सही नहीं है ?
(अ) मतैक्य = मत + ऐक्य
(ब) ऊहापोह = ऊह + अपोह
(स) अन्वीक्षण = अनु + ईक्षण
(द) विवादास्पद = विवाद + अस्पद✔

92. निम्नलिखित में गलत संधि विच्छेद है:
(अ) निषेध = नि + सेध
(ब) पद्धति = पद् + हति
(स) जगदीश = जगत + ईश✔
(द) प्रतिष्ठा = प्रति + स्था

93. किस शब्द का संधि विच्छेद सही है ?
(अ) सदाचार = सदा + आचार
(ब) पित्राज्ञा = पित्र + आज्ञा
(स) स्वल्प = स्व + अल्प
(द) चिदाभास = चित् + आभास✔

94. किस शब्द की संधि सही है ?
(अ) गुरु + उपदेश = गुरुपदेश
(ब) उपरि + उक्त = उपरोक्त
(स) मही + इंद्र = महींद्र✔
(द) मातृ + इच्छा = मातृच्छा

95. किस विकल्प के सभी शब्द संप्रदान तत्पुरुष समास के उदाहरण है ?
(अ) रसोईघर, देशभक्ति✔
(ब) गुरुभाई, आशातीत
(स) राहखर्च, देश निकाला
(द) पदच्युत, रोकड़बही

96. किस शब्द में द्वंद्व समास नहीं है ?
(अ) बोलचाल (ब) तैंतालीस
(स) भलामानस ✔ (द) लेनदेन

97. ’चंद्रमौलि’ शब्द में कौनसा समास है ?
(अ) तत्पुरुष (ब) अव्ययीभाव
(स) द्वंद्व (द) बहव्रीहि✔

98. एकाधिक उपसर्गों से निर्मित शब्द है:
(अ) व्यवहार✔ (ब) आलोचना
(स) परियोजना (द) अधिनायक

99. निम्नलिखित में कौनसा शब्द उपसर्ग रहित है ?
(अ) आस्था (ब) आहत
(स) आस्तिक✔ (द) आपदा

100. ’यावज्जीवन’ सामासिक पद में कौन सा समास है ?
(अ) तत्पुरुष (ब) अव्ययीभाव✔
(स) कर्मधारय (द) द्वंद्व

Rajasthan SI Exam Question Paper 2 – 2021

Rajasthan SI Exam Question Paper 1 – 2021

Rajasthan SI Exam Question Paper 3 – 2021

विलोम शब्दवर्ण विचार
संज्ञा सर्वनाम
क्रियाउपसर्ग 
वाक्यपर्यायवाची
समासप्रत्यय
संधिविशेषण
वाच्य तत्पुरुष समास
शुद्ध वर्तनी रस
अलंकारमुहावरे लोकोक्ति

 

Share this:

  • Tweet
  • Telegram
  • WhatsApp
  • Email
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें

  • भिक्षुक-कविता || सूर्यकांत त्रिपाठी निराला || व्याख्या सहित

    भिक्षुक-कविता || सूर्यकांत त्रिपाठी निराला || व्याख्या सहित

  • Gujarat State Eligibility Test Hindi paper || GSET|| Old Question Papers

    Gujarat State Eligibility Test Hindi paper || GSET|| Old Question Papers

  • भीष्म साहनी के महत्वपूर्ण उपन्यास ट्रिक  || हिंदी साहित्य  || hindi sahitya

    भीष्म साहनी के महत्वपूर्ण उपन्यास ट्रिक || हिंदी साहित्य || hindi sahitya

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Search

5000 हिंदी साहित्य वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Up Election Result 2022 

सैकंड ग्रेड हिंदी कोर्स जॉइन करें

अनलिमिटेड पैसा कमाएं

ट्विटर के नए सीईओ

टेलीग्राम चैनल जॉइन करें

Recent Posts

  • HPPSC LT GRADE HINDI SOLVED PAPER 2020
  • Muktibodh – गजानन माधव मुक्तिबोध || हिंदी साहित्य
  • Hindi sahitya Quiz-39 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य
  • भिक्षुक-कविता || सूर्यकांत त्रिपाठी निराला || व्याख्या सहित
  • Gujarat State Eligibility Test Hindi paper || GSET|| Old Question Papers
  • भीष्म साहनी के महत्वपूर्ण उपन्यास ट्रिक || हिंदी साहित्य || hindi sahitya
  • कृष्णा सोबती जीवन परिचय – Krishna Sobti life introduction
  • Vidyanivaas Mishr || विद्यानिवास मिश्र जीवन परिचय
  • मुहावरे और लोकोक्ति में अंतर || हिंदी व्याकरण
  • Hindi Bhasha – हिंदी भाषा विकास से जुड़ें महत्त्वपूर्ण प्रश्न जरुर पढ़ें

Categories

  • All Hindi Sahitya Old Paper
  • General Knowledge
  • Hindi Literature Pdf
  • hindi sahitya question
  • Motivational Stories
  • NET/JRF टेस्ट सीरीज़ पेपर
  • NTA (UGC) NET hindi Study Material
  • Uncategorized
  • आधुनिक काल साहित्य
  • आलोचना
  • उपन्यास
  • कवि लेखक परिचय
  • कविता
  • कहानी लेखन
  • काव्यशास्त्र
  • कृष्णकाव्य धारा
  • छायावाद
  • दलित साहित्य
  • नाटक
  • प्रयोगवाद
  • मनोविज्ञान महत्वपूर्ण
  • रामकाव्य धारा
  • रीतिकाल
  • रीतिकाल प्रश्नोत्तर सीरीज़
  • व्याकरण
  • शब्दशक्ति
  • संतकाव्य धारा
  • साहित्य पुरस्कार
  • सुफीकाव्य धारा
  • हालावाद
  • हिंदी डायरी
  • हिंदी पाठ प्रश्नोत्तर
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य क्विज प्रश्नोतर
  • हिंदी साहित्य ट्रिक्स
  • हिन्दी एकांकी
  • हिन्दी जीवनियाँ
  • हिन्दी निबन्ध
  • हिन्दी रिपोर्ताज
  • हिन्दी शिक्षण विधियाँ
  • हिन्दी साहित्य आदिकाल

हमारा यूट्यूब चैनल देखें

Best Article

  • बेहतरीन मोटिवेशनल सुविचार
  • बेहतरीन हिंदी कहानियाँ
  • हिंदी वर्णमाला
  • हिंदी वर्णमाला चित्र सहित
  • मैथिलीशरण गुप्त
  • सुमित्रानंदन पन्त
  • महादेवी वर्मा
  • हरिवंशराय बच्चन
  • कबीरदास
  • तुलसीदास

Popular Posts

Net Jrf Hindi december 2019 Modal Test Paper उत्तरमाला सहित
आचार्य रामचंद्र शुक्ल || जीवन परिचय || Hindi Sahitya
तुलसीदास का जीवन परिचय || Tulsidas ka jeevan parichay
रामधारी सिंह दिनकर – Ramdhari Singh Dinkar || हिन्दी साहित्य
Ugc Net hindi answer key june 2019 || हल प्रश्न पत्र जून 2019
Sumitranandan pant || सुमित्रानंदन पंत कृतित्व
Suryakant Tripathi Nirala || सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

Footer

हिंदी व्याकरण

 वर्ण विचार
 संज्ञा
 सर्वनाम
 क्रिया
 वाक्य
 पर्यायवाची
 समास
 प्रत्यय
 संधि
 विशेषण
 विलोम शब्द
 काल
 विराम चिह्न
 उपसर्ग
 अव्यय
 कारक
 वाच्य
 शुद्ध वर्तनी
 रस
 अलंकार
 मुहावरे लोकोक्ति

कवि लेखक परिचय

 जयशंकर प्रसाद
 कबीर
 तुलसीदास
 सुमित्रानंदन पंत
 रामधारी सिंह दिनकर
 बिहारी
 महादेवी वर्मा
 देव
 मीराबाई
 बोधा
 आलम कवि
 धर्मवीर भारती
मतिराम
 रमणिका गुप्ता
 रामवृक्ष बेनीपुरी
 विष्णु प्रभाकर
 मन्नू भंडारी
 गजानन माधव मुक्तिबोध
 सुभद्रा कुमारी चौहान
 राहुल सांकृत्यायन
 कुंवर नारायण

कविता

 पथिक
 छाया मत छूना
 मेघ आए
 चन्द्रगहना से लौटती बेर
 पूजन
 कैदी और कोकिला
 यह दंतुरित मुस्कान
 कविता के बहाने
 बात सीधी थी पर
 कैमरे में बन्द अपाहिज
 भारत माता
 संध्या के बाद
 कार्नेलिया का गीत
 देवसेना का गीत
 भिक्षुक
 आत्मकथ्य
 बादल को घिरते देखा है
 गीत-फरोश
Copyright ©2020 HindiSahity.Com Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us
loading Cancel
Post was not sent - check your email addresses!
Email check failed, please try again
Sorry, your blog cannot share posts by email.