• Home
  • PDF Notes
  • Videos
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • आर्टिकल

हिंदी साहित्य चैनल

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • PDF NOTES
  • VIDEOS
  • कहानियाँ
  • व्याकरण
  • रीतिकाल
  • हिंदी लेखक
  • कविताएँ
  • Web Stories

Kabir ke Dohe in Hindi – कबीर के प्रचलित दोहे – व्याख्या सहित

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:3rd May, 2022| Comments: 0

Tweet
Share86
Pin
Share
86 Shares

आज के आर्टिकल में हम कबीर के प्रचलित दोहे व्याख्या सहित (Kabir ke dohe in hindi) पढेंगे ,इन्हें आप अच्छे से पढ़ें |

kabir ke dohe

kabir ke dohe
Kabir ke Dohe

सुनिए गुण की बारता, औगुन लीजै नाहिं।
हंस छीर को गहत है, नीर सो त्यागे जाहिं।।

व्याख्या –

कबीर कहते है कि बुद्धिमान पुरुष को गुणों अर्थात् अच्छे विचार, अच्छा आवरण और अच्छे व्यक्तियों की संगति का महत्व समझते हुए उनको ग्रहण करना चाहिए। जो निन्दनीय और अकल्याणकारी विचार है उनसे दूर रहना चाहिए। जैसे हसं दूध और जल के मिश्रण में से दूध को ग्रहण करके जल को त्याग देता है, उसी प्रकार मनुष्य को गुणों को ग्रहण करते हुए अवगुणों को त्याग देना चाहिए।

त्याग तो ऐसा कीजिए, सब कुछ एकहि बार।
सब प्रभु का मेरा नहीं, निहचे किया विचार।।

व्याख्या-

Table of Contents

  • व्याख्या-
  • व्याख्या-
  • व्याख्या-
  • व्याख्या-
  • व्याख्या-
  • Kabir Das ke Dohe
  • व्याख्या-
  • व्याख्या-
  • व्याख्या-
  • व्याख्या-
  • व्याख्या-
  • व्याख्या-
  • व्याख्या-
  • व्याख्या-

कबीर कहते है कि मनुष्य को एक बार दृढ़ निश्चय करके अपना सब कुछ त्याग देना चाहिए। उसकी यह भावना होनी चाहिए कि उसे प्राप्त सारी वस्तुएं और उसका शरीर भी उसका अपना नहीं है। यह सब कुछ ईश्वर है। ईश्वर को सर्वस्व समर्पण करके मोह और अहंकार से मुक्त हो जाना ही आदर्श त्याग है।

जाति न पूछो साधु की, पूछि लीजिए ज्ञान।
मोल करो तलवार का, पङा रहन दो म्यान।।

व्याख्या-

कबीर कहते है कि किसी साधु से उसकी जाति पूछकर उसका मूल्यांकन करना साधुता का अपमान है। साधु की श्रेष्ठता और उसका सम्मान उसके ज्ञान के आधार पर किया जाना चाहिए। ज्ञान की अपेक्षा जाति को महत्व देना ठीक वैसा ही है जैसे तलवार खरीदने वाला म्यान के रूप-रंग के आधार पर तलवार का मूल्य लगाए। ऐसा व्यक्ति मूर्ख ही माना जाएगा। काम तो तलवार की उत्तमता से चलता है। म्यान की सुन्दरता से नहीं।

छोङे जब अभिमान को, सुखी भया सब जीव।
भावै कोई कछु कहै, मेरे हिय निज पीव।।

व्याख्या-

जीव अर्थात् आत्मा को परमात्मा से दूर और विमुख करने वाला अहंकार अर्थात् ’मैं’ का भाव है। कबीर कहते है कि जब उन्होंने अहंकार को त्याग दिया तो उनकी आत्मा को परम सुख प्राप्त हुआ क्योंकि अहंकार दूर होते ही उनका अपने प्रिय परमात्मा से मिलन हो गया। कबीर कहते है कि कोई चाहे कुछ भी कहे परन्तु अब उनके हृदय में उनके प्रियतम परमात्मा निवास कर रहे है ओर वह सब प्रकार से सन्तुष्ट है।

संग कीजै साधु की, कभी न निष्फल होय।
लोहा पारस परस ते, सो भी कंचन होय।।

व्याख्या-

कबीर कहते है कि मनुष्य को सदा अच्छे व्यक्तियों या महापुरुषों की संगति करनी चाहिए। साधु से संगति कभी व्यर्थ नही जाती। उसका सुपरिणाम व्यक्ति को अवश्य प्राप्त होता है। लोहा काला-कुरूप होता है, किन्तु पारस का स्पर्श होने पर वह भी अति सुन्दर सोना बन जाता है। यह सत्संग का ही प्रभाव है।

कागा काको धन हरै, कोयल काको देत।
मीठा शब्द सुनाय के, जग अपनो करि लेत।।

व्याख्या-

कबीर कहते है कि लोग कोयल से बहुत प्यार करते है और कौए से दूर रहना चाहते है, इसका कारण क्या है ? क्या कौआ किसी का धन छीन लेता है। और कोयल किसी को धन दे दिया करती है ? ऐसा कुछ भी नहीं है। यह केवल वाणी का अन्तर है कौए की कर्कश काँव-काँव किसी को अच्छी नहीं लगती परन्तु कोयल अपनी मधुर वाणी से सारे जगत् की प्यारी बनी हुई है।

मारिये आसा सांपनी, जिन डसिया संसार।
ताकी औषध तोष है, ये गुरू मंत्र विचार।।

व्याख्या-

कबीर कहते है कि आशा या इच्छा रखना दुर्बल मानसिकता का लक्षण है। आशा एक सर्पिणी है जिसने सारे संसार को अपने मधुर विष से प्रभावित कर रखा है। यदि सांसारिक मोह से मुक्त होना है और ईश्वर की कृपा पानी है तो इस सांपिन को मार डालो अर्थात् किसी से कुछ भी आशा मत रखो। इस आशा सर्पिणी के विष से रक्षा करने का एक ही गुरू मंत्र है वह है, सन्तोषी स्वभाव का बनना। सन्तोषी व्यक्ति कभी आशाओं का दास नहीं रहता। क्योंकि वह स्थिति में सन्तुष्ट रहा करता है।

सतगुरू की महिमा अनंत, अनंत किया उपगार।
लोचन अनंत उगाङिया, अनंत दिखावणहार।।

व्याख्या-

कबीरदास कहते है कि सच्चे गुरू की महिमा का क्या उल्लेख किया जाए। उनकी महिमा अपार है। वे अपने शिष्यों पर अगणित उपकार कहते है और वह रात-दिन शिष्यों पर अहैतुकी कृपा करते रहते है। गुरू की महान कृपा तो इस बात में है कि वे ज्ञान-नेत्रों को अनन्त दिशाओं में खोल देते है जिससे शिष्य को अनन्त ज्ञान प्रकाश दिखाई देने लगता है। तत्त्वज्ञ शिष्य को फिर रोग-रोग से परम तत्व का साक्षात्कार होने लगता है। गुरू द्वारा प्रदत्त ज्ञान ही वास्तव में आंखें खोले देने वाला होता है।

चौसठि दीवा जोइ करि, चौदइ चंदा मांहि।
तिहिं धरि किसको चानिणौं, जिहि घरि गोविन्द नांहि।।

व्याख्या-

कबीरदास कहते है कि चौदह विद्याओं की चौंसठ कलाओं के ज्ञान रूपी आलोक होने पर भी उसके अन्तःकरण में किसका प्रकाश है, जिसमें गोविन्द का निवास नहीं है। अर्थात् जिसके हृदय में ज्ञान का प्रकाश एवं भक्ति नहीं है, उसमें ईश्वर नहीं है।

सतगुरू सांचा सूरिवां, सबद जु बाह्या एक।
लागत ही भैं मिली गया, पड्या कलेजै छेक।।

व्याख्या-

कबीरदास कहते है कि सतगुरू सच्चा शूरवीर है। जिस प्रकार सच्चा शूरवीर एक ही बाण में काम-तमाम कर देता है, उसी प्रकार गुरू के एक शब्द-ज्ञान रूपी तीर से शिष्य भूमि में मिल गया, अर्थात् उसके भीतर का अहम् समाप्त हो गया। गुरू के एक शब्द का इतना व्यापक प्रभाव है कि साधक के हृदय में इस शब्द रूपी बाण के लगते ही अहंकार तो विलीन हो जाता है और चित्त पर वह शब्द रूपी बाण अपना व्यापक प्रभाव छोङता है जिससे वह विषय-वासना से दूर हो जाता है।

थापणि पाई स्थिति भई, सतगुरू दीन्हीं धीर।
कबीर हीरा बणजिया, मानसरोवर तीर।।

व्याख्या-

कबीर कहते है कि गुरू से स्वरूप प्रतिष्ठा का उपदेश सुनने से साधक अपने स्वरूप में स्थित हो गया। सद्गुरू ने धैर्य बंधाया तो निष्ठा और अधिक परिपक्व हो गई। अब कबीरदास मानसरोवर के तट पर हीरे का व्यापार करने लगा है। आशय यह है कि हीरा परमानन्द का या परम ब्रह्म का ही प्रतीक है। मानसरोवर ब्रह्माण्ड का प्रतीक है। हृदय में ज्ञान की स्थापना होने से कबीर ब्रह्मानन्द में लीन होकर प्रसन्नता की मुद्रा में अपने अन्तःकरण में आनन्द ले रहा है।

Kabir Das ke Dohe

माया दीपक नर पतंग, भ्रमि भ्रमि इवै पंडत।
कहै कबीर गुर ग्यान थैं, एक आध उबरंत।।

व्याख्या-

कबीरदास कहते है कि माया रूपी दीपक के लिए नर पतंगा रूप है। मानव घूम-घूम कर अनेक योनियों में भटकता हुआ अर्थात् अज्ञान में भूला हुआ इसी आग में ऐसे ही जलता है। केवल गुरू के द्वारा प्रदत्त ज्ञान से कोई एक-आध ही इस आग से बच पाता है।

पासा पकङा प्रेम का, सारी किया सरीर।
सतगुरू दावा बताइया, खेले दास कबीर।।

व्याख्या-

कबीर दास कहते है कि मैंने प्रेम के पासे बना लिये है और इस शरीर की गोटी बना ली है। मुझे मेरे सद्गुरू इस खेल की चाल बता रहे है और मैं भक्ति का खेल खेल रहा हूँ। अर्थात् परमात्मा की भक्ति में जीवन रूपी खेल को खेल रहा हूँ।

 कोटि कर्म पल मैं करैं, यहु मन विषिया स्वादि।
सतगुरू सबद न मानई, जनम गवायो बादि।।

व्याख्या-

कबीरदास कहते है कि यह मन विषय-वासना का स्वाद चख लेने से भ्रमित हो जाता है और पल भर में अनेक ऐसे काम कर लेता है। उस दशा में यह गुरू के शब्दों को नहीं मानता है अर्थात् उनके ज्ञानापदेश नहीं सुनता है और अपना जन्म या जीवन व्यर्थ ही गवा देता है।

गुरू बिन माला फेरते, गुरू बिन देते दान।
गुरू बिन सब निष्फल गया, जा पूछो वेद पुरान।।

व्याख्या-

कबीरदास कहते है कि जो लोग गुरू से ज्ञान प्राप्त किये बिना माला जपते है और गुरू के निर्देश के बिना दान देते है, उनका सब कुछ निष्फल चला जाता है। यह बात वेद-पुराणों में भी कही गयी है।

गुरू गुरू में भेद है, गुरू गुरू में भाव।
सोई गुरू नित बन्दिये, जो शब्द बतावें दाव।।

व्याख्या-

कबीरदास कहते है कि सामान्य गुरू एवं ज्ञानी गुरू में अन्तर है। ज्ञानी गुरू में ज्ञान-साधना एवं परम-तत्त्व की साधना भाव अधिक रहता है। इसलिए जो गुरू सांसारिक जीवन में परमात्मा-प्राप्ति का दाँव बतावे, जीवन रूपी खेल की बाजी का ज्ञान दे, उसी गुरू की वन्दना करनी चाहिए।

कोटिन चन्दा ऊगवें, सूरज कोटि हजार।
सतगुरू मिलिया बाहरा, दीसे घोर अंधार।।

व्याख्या-

कबीर कहते है कि चाहे करोङों चन्द्रमा उदित हो जावे और करोङों सूर्य प्रकाशित होवें, परन्तु जब तक सद्गुय नहीं मिल पाता है, तब तक सब ओर घोर अंधकार दिखाई देता है। अर्थात् सद्गुरू द्वारा ज्ञान-चक्षु खोले जाते है, ज्ञान-चक्षु के बिना सर्वत्र अंधेरा दिखाई देता है।

यह तिन विष की बेलरी, गुरू अमृत की खान।
सीस दिये जो गुरू मिलें, तो भी सस्ता जान।।

व्याख्या-

कबीरदास कहते है कि यह शरीर माया-मोह से ग्रस्त रहने से विष की बेल जैसा है और गुरू अमृत की खान के समान कल्याणकारी है। इसलिए सर्वस्व अर्पण करके भी यदि ऐसे सद्गुरू मिल जावें, तो भी इसे सस्ता सौदा समझना चाहिए।

ऐसे तो सतगुरू मिले, जिनसे रहिये लाग।
सबही जग शीतल भया, जब मिटी आपनी आग।।

व्याख्या-

कबीरदास कहते है कि उन्हें ऐेसे सद्गुरू मिले, जिनसे उनका अपनत्व या पूरी तरह लगाव बना रहा। इससे सांसारिक ताप अर्थात् दैहिक, दैविक व भौतिक सन्ताप मिलने से अपने लिए सारा संसार शीतल अर्थात् सुखद बन गया।

गुरू से ज्ञान तो लीजिए, सीस दीजिए दान।
बहुतक भोंदू बह गये, राख जीव अभिमान।।

व्याख्या-

कबीरदास कहते है कि आपना सिर देकर भी, अर्थात् सर्वस्व समर्पण करके भी गुरू से ज्ञान प्राप्त कर लो। गुरू से ज्ञान प्राप्त करने से बहुत सारे मूर्ख तर गये और जीव की चैतन्यता की रक्षा कर सके।

सतनाम के पटतरें, देवे को कछु नाहिं।
क्या ले गुरू संतोषिये, हौंस रही मन माहिं।।

व्याख्या-

शिष्य को गुरू के द्वारा सत्य नाम या परम तत्व रूपी बहुमूल्य वस्तु दी गई है। इससे शिष्य गुरू के प्रति बहुत ही कृतज्ञता अनुभव करता है। वह इसके बदले कोई समतुल्य वस्तु भेंट देना चाहता है, परन्तु उसके मन में यह संकोच रहता है कि गुरू ने तो सत्य-नाम या राम-नाम का ऐसा मंत्र दिया है कि जिससे मोक्ष तक प्राप्त हो सकता है, किन्तु मैं जो भी वस्तु गुरू-दक्षिणा के रूप में दूँगा, वह उसकी तलना में नगण्य ही रहेगा।

वैसे भी गुरू तो सन्तोषी-स्वभाव के है, फिर इस मंत्र के बदले क्या दिया जाए ? शिष्य के मन में यह प्रबल इच्छा बनी रहती है और इससे यह व्यथित हो जाता है।

गुरू समान दाता नहीं, जाचक शिष्य समान।
चार लोक की संपदा, सो गुरू दीन्हीं दान।।

व्याख्या-

कबीर कहते है कि गुरू के समान कोई दाता नहीं है तथा शिष्य के समान कोई याचक नहीं है। शिष्य को योग्य समझकर गुरू ने उसे चारों लोकों की सम्पदा उदारता से दे दी है। अर्थात् योग्य शिष्य को गुय सब कुछ दे देता है।

मन मथुरा दिल द्वारिका काया कासी जांणि।
दसवाँ द्वारा देहुरा तामैं जोति पिछांणि।।

व्याख्या-

कबीर कहते है कि प्रत्येक व्यक्ति का मन मथुरा, हृदय द्वारिका और शरीर काशी है। दस द्वारों वाला देवालय रूपी शरीर मनुष्य के पास रहता है। इसके अन्दर जो परमात्मा की ज्योति है, उसे पहचानना चाहिए और उसी परमात्मा स्वरूप ज्योति की उपासना करनी चाहिए। अतः भगवान् के दर्शनों के लिए तीर्थों एवं देवालयों में भटकना व्यर्थ है।

सातों सबद जु बाजते घरि घरि होते राग।
ते मन्दिर खाली पङे, बेसण लागे काग।।

व्याख्या-

कबीर कहते है कि जिन भवनों एवं महलों में निरन्तर सप्त स्वर में बाजे बजते रहते थे और तरह-तरह के राग हर समय गाये जाते थे, वे भवन एवं महल अब खाली पङे है और अब वहां पर कौए बैठे हुए दिखाई देते है। आशय यह है कि समय सदा एक-सा नहीं रहता है। इसलिए प्रभु भक्ति में निमगन रहकर जीवन संवारना चाहिए, नश्वर संसार से मुक्ति का प्रयास करना चाहिए।

जब मैं था तब हरि नहि अब हि है मैं नांहि।
सब अंधियारा मिटि गया जब दीपक देख्या मांहि।।

व्याख्या-

कबीर स्पष्ट करते है कि जब तक व्यक्ति के मन में अहंकार रहता है और अहंकारवश अपने आप को ही सब कुछ मानता हुआ आचरण करता है, तब ईश्वर की प्राप्ति सम्भव नहीं है। इसके विपरीत जब ईश्वर की प्राप्ति हो जाती है, तब जीव का अहंकार स्वयं की मिट जाता है। यह स्थिति ठीक उसी प्रकार है, जिस प्रकार दीपक के प्रकाशित होते ही घर के भीतर का सब अन्धकार मिट जाता है।

पाँणी ही तैं हिम भया, हिम ह्नै गया बिलाइ।
जा कुछ था सोई भया, अब कछु कह्या न जाइ।।

व्याख्या-

कबीरदास कहते है कि पानी से ही बर्फ बनता है और बर्फ पिघलकर फिर पानी के रूप मे विलीन हो जाती है। इस प्रकार के तत्व अर्थात् पानी पहले था, वहीं बर्फ बनने के बाद फिर उसी मूल रूप में विलीन हो गया है। इस सृष्टि में अलग तत्व कुछ नहीं कहा जा सकता है।
आशय यह है कि परमात्मा से ही जीवात्मा की उत्पति होती हैं। इस उत्पति में माया का सहयोग बना रहता है।

अतः विशुद्ध चैतन्य जीव माया के कारण बद्ध जीव हो जाता है। जीव जब माया से मुक्ति का प्रयास करता है, तो आत्मबोध के कारण वह परमात्मा को अर्थात् अपनी विशुद्ध पूर्व स्थिति को प्राप्त हो जाता है। इस तरह परमात्मा-जीवात्मा में अद्धैतता के अलावा और कुछ नहीं है।

आषङियां झाई पङी पंथ निहारि निहारि।
जीभङिया छाला पड्या राम पुकारि पुकारि।।

व्याख्या-

कबीरदास कहते है कि अपने प्रियतम परमात्मा की प्रतीक्षा करते-करते, उनके आन का मार्ग देखते-देखते आंखों में धुँधलापन छाने लगा है, अर्थात् दृष्टि एकदम मन्द पङ गई है। मेरी जिह्वा पर भी राम को पुकारते-पुकारते छाले पङ गये है। अर्थात् विहर-दशा दयनीय हो गई है, किन्तु अभी तक प्रियतम परमात्मा से मिलन नहीं हो पाया है।

  • kabir ke dohe
  • ⋅kabir das ke dohe
  • kabir dohe
  • ⋅kabir ke dohe in hindi

 

कबीर जीवन परिचय 

कबीर का भाव पक्ष 

Tweet
Share86
Pin
Share
86 Shares
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें

  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register

    My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register

  • First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF

    First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF

  • Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game

    Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Subscribe Us Now On Youtube

Search

सम्पूर्ण हिंदी साहित्य पीडीऍफ़ नोट्स और 5000 वस्तुनिष्ठ प्रश्न मात्र 100रु

सैकंड ग्रेड हिंदी कोर्स जॉइन करें

ट्विटर के नए सीईओ

टेलीग्राम चैनल जॉइन करें

Recent Posts

  • द्वन्द्व समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dwand samas
  • द्विगु समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dvigu Samas
  • NTA UGC NET Hindi Paper 2022 – Download | यूजीसी नेट हिंदी हल प्रश्न पत्र
  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register
  • First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF
  • Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game
  • कर्मधारय समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Karmadharaya Samas
  • Rush Apk Download – Latest Version App, Login, Register
  • AJIO App Download – Latest Version Apk, Login, Register
  • अव्ययीभाव समास – परिभाषा, भेद और उदाहरण || Avyayibhav Samas

Categories

  • All Hindi Sahitya Old Paper
  • App Review
  • General Knowledge
  • Hindi Literature Pdf
  • hindi sahitya question
  • Motivational Stories
  • NET/JRF टेस्ट सीरीज़ पेपर
  • NTA (UGC) NET hindi Study Material
  • Uncategorized
  • आधुनिक काल साहित्य
  • आलोचना
  • उपन्यास
  • कवि लेखक परिचय
  • कविता
  • कहानी लेखन
  • काव्यशास्त्र
  • कृष्णकाव्य धारा
  • छायावाद
  • दलित साहित्य
  • नाटक
  • प्रयोगवाद
  • मनोविज्ञान महत्वपूर्ण
  • रामकाव्य धारा
  • रीतिकाल
  • रीतिकाल प्रश्नोत्तर सीरीज़
  • विलोम शब्द
  • व्याकरण
  • शब्दशक्ति
  • संतकाव्य धारा
  • संधि
  • समास
  • साहित्य पुरस्कार
  • सुफीकाव्य धारा
  • हालावाद
  • हिंदी डायरी
  • हिंदी पाठ प्रश्नोत्तर
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य क्विज प्रश्नोतर
  • हिंदी साहित्य ट्रिक्स
  • हिन्दी एकांकी
  • हिन्दी जीवनियाँ
  • हिन्दी निबन्ध
  • हिन्दी रिपोर्ताज
  • हिन्दी शिक्षण विधियाँ
  • हिन्दी साहित्य आदिकाल

हमारा यूट्यूब चैनल देखें

Best Article

  • बेहतरीन मोटिवेशनल सुविचार
  • बेहतरीन हिंदी कहानियाँ
  • हिंदी वर्णमाला
  • हिंदी वर्णमाला चित्र सहित
  • मैथिलीशरण गुप्त
  • सुमित्रानंदन पन्त
  • महादेवी वर्मा
  • हरिवंशराय बच्चन
  • कबीरदास
  • तुलसीदास

Popular Posts

Net Jrf Hindi december 2019 Modal Test Paper उत्तरमाला सहित
आचार्य रामचंद्र शुक्ल || जीवन परिचय || Hindi Sahitya
तुलसीदास का जीवन परिचय || Tulsidas ka jeevan parichay
रामधारी सिंह दिनकर – Ramdhari Singh Dinkar || हिन्दी साहित्य
Ugc Net hindi answer key june 2019 || हल प्रश्न पत्र जून 2019
Sumitranandan pant || सुमित्रानंदन पंत कृतित्व
Suryakant Tripathi Nirala || सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

Footer

हिंदी व्याकरण

 वर्ण विचार
 संज्ञा
 सर्वनाम
 क्रिया
 वाक्य
 पर्यायवाची
 समास
 प्रत्यय
 संधि
 विशेषण
 विलोम शब्द
 काल
 विराम चिह्न
 उपसर्ग
 अव्यय
 कारक
 वाच्य
 शुद्ध वर्तनी
 रस
 अलंकार
 मुहावरे लोकोक्ति

कवि लेखक परिचय

 जयशंकर प्रसाद
 कबीर
 तुलसीदास
 सुमित्रानंदन पंत
 रामधारी सिंह दिनकर
 बिहारी
 महादेवी वर्मा
 देव
 मीराबाई
 बोधा
 आलम कवि
 धर्मवीर भारती
मतिराम
 रमणिका गुप्ता
 रामवृक्ष बेनीपुरी
 विष्णु प्रभाकर
 मन्नू भंडारी
 गजानन माधव मुक्तिबोध
 सुभद्रा कुमारी चौहान
 राहुल सांकृत्यायन
 कुंवर नारायण

कविता

 पथिक
 छाया मत छूना
 मेघ आए
 चन्द्रगहना से लौटती बेर
 पूजन
 कैदी और कोकिला
 यह दंतुरित मुस्कान
 कविता के बहाने
 बात सीधी थी पर
 कैमरे में बन्द अपाहिज
 भारत माता
 संध्या के बाद
 कार्नेलिया का गीत
 देवसेना का गीत
 भिक्षुक
 आत्मकथ्य
 बादल को घिरते देखा है
 गीत-फरोश
Copyright ©2020 HindiSahity.Com Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us