• Home
  • PDF Notes
  • Videos
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • आर्टिकल

हिंदी साहित्य चैनल

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • PDF NOTES
  • VIDEOS
  • कहानियाँ
  • व्याकरण
  • रीतिकाल
  • हिंदी लेखक
  • कविताएँ
  • Web Stories

कबीर के काव्य में भावपक्ष – Hindi Sahitya

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:23rd Apr, 2022| Comments: 0

Tweet
Share39
Pin
Share
39 Shares

आज की पोस्ट में हम हिंदी साहित्य के भक्तिकाल में कबीर के काव्य में भावपक्ष(Kabir ke kavy me bhavpaksh) की चर्चा करेंगे ,ताकि आप इसे अच्छे से समझ सकें |

कबीर के काव्य में भावपक्ष

Table of Contents

  • कबीर के काव्य में भावपक्ष
    • भावपक्षीय विशेषताएँ
    • निर्गुणोपासना:
    • ज्ञान का उपदेश:
    • नाम की महत्ता:
      • प्रेम की महत्ता:
      • भक्ति एवं नीति:
      • समाज सुधार की भावना:
      • रहस्य भावना:
      • विविध रस:
      • समन्वय की भावना:
      • गुरु की महिमा:

कबीर निरक्षर थे वे शास्त्रज्ञ विद्वान् नहीं थे, तथापि कविता रचना के लिए बङी-बङी उपाधियों की आवश्यकता न पहले होती थी और न अब होती है। कविता करने की शक्ति तो ईश्वर प्रदत्त होती है। काव्य निर्माण के लिए जिस प्रतिभा की आवश्यकता होती है कबीर में यह प्रभूत मात्रा में विद्यमान थी। काव्य-कला के दृष्टिकोण से कबीर-काव्य में निम्न विशेषताएँ, दृष्टिगोचर होती हैं

भावपक्षीय विशेषताएँ

निर्गुणोपासना:

कबीर निर्गुण एवं निराकर परमात्मा के उपासक थे। यद्यपि परमात्मा के लिए उन्होंने ’राम’ शब्द का प्रयोग किया है तथापि उनके राम दशरथ के पुत्र न होकर निराकार ब्रह्म है; जैसे-
दशरत सुत तिहुँ लोक बखाना।
राम नाम का मरम है आना।
निरगुन राम, निरगुन राम जपहु रे भाई।

ज्ञान का उपदेश:

कबीर ज्ञानमार्गी शाखा के कवि थे। उन्होंने ज्ञान का उपदेश देकर जनता को जागृत किया। उनके अनुसार ज्ञान और योग की साधना से ही उस महान् ब्रह्म का साक्षात्कार सम्भव है। अतः उन्होंने बाह्य आडम्बरों का विरोध करते हुए मन से परमात्मा का ध्यान करने का उपदेश दिया।

नाम की महत्ता:

कबीर ने प्रभु के स्मरण को सर्वाधिक महत्त्व दिया है। उसी के स्मरण में वे अपनी जीवन-लीला समाप्त कर देना चाहते है, उनका विचार है कि मनुष्य को केवल प्रभु नाम की ही चिन्ता होनी चाहिए, अन्य चिन्ताएँ तो व्यर्थ हैं क्योंकि राम के बिना जो कुछ भी दिखाई देता है, वह तो मृत्यु के फन्दे के समान ही है
चिन्ता तो हरि नाँव की, और न चिन्ता दास।
जे कुद चितवै राम बिन, सोइ काल की पास।।

प्रेम की महत्ता:

ज्ञान और नाम स्मरण को प्रधानता देते हुए कबीर ने प्रभु-प्रेम की महत्ता को प्रतिपादित की है। कबीर का विचार है कि परमात्मा की भक्ति में प्रेम सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है, क्यांेकि प्रभु के प्रति जितना गहन एवं अनन्य प्रेम होगा उनका मिलन उतना ही शीघ्र होगा। कबीर की दृष्टि में तो वही पण्डित है, जिसे प्रेम के ढाई अक्षर का ज्ञान हो गया है।
ढाई आखर प्रेम का, पढै सो पण्डित होय।

भक्ति एवं नीति:

कबीर ने प्रभु-भक्ति का सन्देश देने के साथ-साथ नीतिगत तत्वों का भी उद्घाटन किया है। उन्होंने सत्य और अहिंसा को जीवन का आधार तत्त्व मानते हुए सत्य को सबसे बङा तप माना।
साँच बराबर तप नहीं झूठ बराबर पाप।
इसके अतिरिक्त कबीर ने अपने उपदेशों में करुणा, दया, सन्तोष आदि विविध मानवीय भावों को महत्वपूर्ण स्थान दिया है।

समाज सुधार की भावना:

कबीर महान् समाज-सुधारक थे। उनके समकालीन समाज में अनेक अन्धविश्वासों, आडम्बरों, कुरीतियों एवं विविध धर्मों का बोलबाला था। कबीर ने इन सबका विरोध करते हुए समाज को एक नवीन दिशा देने का पूर्ण प्रयास किया। उन्होंने जाति-पाँति के भेदभाव को दूर करते हुए शोषित जनों के उद्धार का प्रयत्न किया तथा हिन्दू-मुस्लिम एकता पर बल दिया। उनका मत था-
जाति पाँति पूछै नहीं कोई।
हरि को भजै सो हरि का होई।।

रहस्य भावना:

कबीर का रहस्यवाद साधनात्मक एवं भावात्मक दोनांे कोटियों का है। साधनात्मक रहस्यवाद में वे हठयोगियों से प्रभावित है। हठयोगी साधन का उल्लेख उन्होंने इस प्रकार किया है
सायर नाही सीप बिन, स्वांति बूँद भी नाहिं।
कबीर मोती नीपजै, सुन्नि सिषर गढ़ माँहि।।
भावात्मक रहस्यवाद पर आधारित रचनाओं में कबीर ने आत्मा-परमात्मा के विविध प्रेम सम्बन्धों का चित्रण किया है तथा विरह अथवा मिलन के अनेक चित्र अंकित किए है। ऐसे स्थलों पर उन्होंने स्वयं को आत्मा और परमपुरुष-परमात्मा को पति-रूप में चित्रित किया है यथा
राम मोरे पिउ, मैं राम की बहुरिया।

विविध रस:

कबीर का काव्य ज्ञान और भक्ति से ओत-प्रोत है, इसीलिए उनके काव्य में शान्त रस की प्रधानता है। आत्मा और परमात्मा के विरह अथवा मिलन के चित्रण के शृंगार के दोनों पक्ष उपलब्ध हैं, किन्तु कबीरदास प्रयुक्त शृंगार रस, शान्त रस का सहयोगी बनकर ही उपस्थित हुआ है।

समन्वय की भावना:

कबीर-काव्य की सबसे बङी विशेषता समन्वय की साधना में है। कबीर ने हिन्दू-मुस्लिम समन्वय पर बल दिया है। इन दोनांे वर्गों के आडम्बरों का विरोध करते हुए उन्होंने दोनों को मिलकर रहने का उपदेश दिया। कबीर ने शंकर के अद्वैतवाद (उपनिषद् एवं आचार्य शंकर के दर्शन में परमात्मा को ही एकमात्र सत्य माना गया है, उसे ही अद्वैतवाद कहते हैं) इस्लाम के एकेश्वरवाद, बौद्धों के अहिंसावाद, वैष्णवों के अवतारवाद और सूफियों के प्रेमभाव में समन्वय स्थापित किया।

गुरु की महिमा:

कबीर ने गुरु को सर्वोपरि माना। उनके अनुसार सदगुरु के महान् उपदेश ही भक्त को परमात्मा के द्वार तक पहुँचा सकते हैं। इसलिए उन्होंने गुरु को परमात्मा से बढ़कर माना है।
उदाहरणार्थ-
बलिहारी गुरु आपणैं, द्यौहाङी के बार।
जिन मानिष तै देवता, करत न लागी बार।।

महत्त्वपूर्ण लिंक :

सूक्ष्म शिक्षण विधि    🔷 पत्र लेखन      🔷कारक 

🔹क्रिया    🔷प्रेमचंद कहानी सम्पूर्ण पीडीऍफ़    🔷प्रयोजना विधि 

🔷 सुमित्रानंदन जीवन परिचय    🔷मनोविज्ञान सिद्धांत

🔹रस के भेद  🔷हिंदी साहित्य पीडीऍफ़  🔷 समास(हिंदी व्याकरण) 

🔷शिक्षण कौशल  🔷लिंग (हिंदी व्याकरण)🔷  हिंदी मुहावरे 

🔹सूर्यकांत त्रिपाठी निराला  🔷कबीर जीवन परिचय  🔷हिंदी व्याकरण पीडीऍफ़    🔷 महादेवी वर्मा

  • साहित्य के शानदार वीडियो यहाँ देखें 
  • Net Jrf मूल कहानियाँ पढ़ें 
Tweet
Share39
Pin
Share
39 Shares
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें

  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register

    My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register

  • First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF

    First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF

  • Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game

    Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Subscribe Us Now On Youtube

Search

सम्पूर्ण हिंदी साहित्य पीडीऍफ़ नोट्स और 5000 वस्तुनिष्ठ प्रश्न मात्र 100रु

सैकंड ग्रेड हिंदी कोर्स जॉइन करें

ट्विटर के नए सीईओ

टेलीग्राम चैनल जॉइन करें

Recent Posts

  • द्वन्द्व समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dwand samas
  • द्विगु समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dvigu Samas
  • NTA UGC NET Hindi Paper 2022 – Download | यूजीसी नेट हिंदी हल प्रश्न पत्र
  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register
  • First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF
  • Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game
  • कर्मधारय समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Karmadharaya Samas
  • Rush Apk Download – Latest Version App, Login, Register
  • AJIO App Download – Latest Version Apk, Login, Register
  • अव्ययीभाव समास – परिभाषा, भेद और उदाहरण || Avyayibhav Samas

Categories

  • All Hindi Sahitya Old Paper
  • App Review
  • General Knowledge
  • Hindi Literature Pdf
  • hindi sahitya question
  • Motivational Stories
  • NET/JRF टेस्ट सीरीज़ पेपर
  • NTA (UGC) NET hindi Study Material
  • Uncategorized
  • आधुनिक काल साहित्य
  • आलोचना
  • उपन्यास
  • कवि लेखक परिचय
  • कविता
  • कहानी लेखन
  • काव्यशास्त्र
  • कृष्णकाव्य धारा
  • छायावाद
  • दलित साहित्य
  • नाटक
  • प्रयोगवाद
  • मनोविज्ञान महत्वपूर्ण
  • रामकाव्य धारा
  • रीतिकाल
  • रीतिकाल प्रश्नोत्तर सीरीज़
  • विलोम शब्द
  • व्याकरण
  • शब्दशक्ति
  • संतकाव्य धारा
  • संधि
  • समास
  • साहित्य पुरस्कार
  • सुफीकाव्य धारा
  • हालावाद
  • हिंदी डायरी
  • हिंदी पाठ प्रश्नोत्तर
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य क्विज प्रश्नोतर
  • हिंदी साहित्य ट्रिक्स
  • हिन्दी एकांकी
  • हिन्दी जीवनियाँ
  • हिन्दी निबन्ध
  • हिन्दी रिपोर्ताज
  • हिन्दी शिक्षण विधियाँ
  • हिन्दी साहित्य आदिकाल

हमारा यूट्यूब चैनल देखें

Best Article

  • बेहतरीन मोटिवेशनल सुविचार
  • बेहतरीन हिंदी कहानियाँ
  • हिंदी वर्णमाला
  • हिंदी वर्णमाला चित्र सहित
  • मैथिलीशरण गुप्त
  • सुमित्रानंदन पन्त
  • महादेवी वर्मा
  • हरिवंशराय बच्चन
  • कबीरदास
  • तुलसीदास

Popular Posts

Net Jrf Hindi december 2019 Modal Test Paper उत्तरमाला सहित
आचार्य रामचंद्र शुक्ल || जीवन परिचय || Hindi Sahitya
तुलसीदास का जीवन परिचय || Tulsidas ka jeevan parichay
रामधारी सिंह दिनकर – Ramdhari Singh Dinkar || हिन्दी साहित्य
Ugc Net hindi answer key june 2019 || हल प्रश्न पत्र जून 2019
Sumitranandan pant || सुमित्रानंदन पंत कृतित्व
Suryakant Tripathi Nirala || सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

Footer

हिंदी व्याकरण

 वर्ण विचार
 संज्ञा
 सर्वनाम
 क्रिया
 वाक्य
 पर्यायवाची
 समास
 प्रत्यय
 संधि
 विशेषण
 विलोम शब्द
 काल
 विराम चिह्न
 उपसर्ग
 अव्यय
 कारक
 वाच्य
 शुद्ध वर्तनी
 रस
 अलंकार
 मुहावरे लोकोक्ति

कवि लेखक परिचय

 जयशंकर प्रसाद
 कबीर
 तुलसीदास
 सुमित्रानंदन पंत
 रामधारी सिंह दिनकर
 बिहारी
 महादेवी वर्मा
 देव
 मीराबाई
 बोधा
 आलम कवि
 धर्मवीर भारती
मतिराम
 रमणिका गुप्ता
 रामवृक्ष बेनीपुरी
 विष्णु प्रभाकर
 मन्नू भंडारी
 गजानन माधव मुक्तिबोध
 सुभद्रा कुमारी चौहान
 राहुल सांकृत्यायन
 कुंवर नारायण

कविता

 पथिक
 छाया मत छूना
 मेघ आए
 चन्द्रगहना से लौटती बेर
 पूजन
 कैदी और कोकिला
 यह दंतुरित मुस्कान
 कविता के बहाने
 बात सीधी थी पर
 कैमरे में बन्द अपाहिज
 भारत माता
 संध्या के बाद
 कार्नेलिया का गीत
 देवसेना का गीत
 भिक्षुक
 आत्मकथ्य
 बादल को घिरते देखा है
 गीत-फरोश
Copyright ©2020 HindiSahity.Com Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us