Hindi sahitya Quiz-13 || भक्तिकाल || हिंदी साहित्य

आज की इस पोस्ट में हिंदी साहित्य (Hindi sahitya Quiz-13) की नि:शुल्क QUIZ-13 दी जा रही है । इसके अंतर्गत भक्तिकाल के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए जा रहे है 

Hindi sahitya Quiz-13

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-13)

1. निम्न में से किसके सम्बन्ध में यह किंवदती है कि जिस कुएं का निर्माण करवा रहे थे उसी में गिरकर उनकी मृत्यु हो गई ?
(अ) कृष्णदास ✔️        (ब) परमानंद दास
(स) गोविन्द दास        (द) नंददास

2. निम्न में से किस रचना में नंददास द्वारा प्रथम पंक्ति में पर्यायवाची है और दूसरी पंक्ति में कवि ने उस शब्द का प्रयोग कर दूती द्वारा राधा के शृंगार का वर्णन किया है ?
(अ) मानमंजरी ✔️    (ब) अनेकार्थ मंजरी
(स) नाम मंजरी       (द) रूप मंजरी

3. नंददास की मृत्यु कहाँ हुई थी ?
(अ) मानसी गंगा के तट पर ✔️       (ब) असि घाट पर
(स) गऊ घाट पर                        (द) पारसौली

4. ’सूर की बङी भारी विशेषता है नवीन प्रसंगो की उद्भावना।
प्रसंगोदभावना करने वाली ऐसी प्रतिभा हम तुलसी में नहीं पाते’ कथन है ?
(अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ✔️      (ब) डाॅ. नगेन्द्र
(स) बाबू गुलाब राय                   (द) शिवकुमार वर्मा

5. निम्न में से किस रचना की कथा ’श्रीमदभागवत’ से गृहीत है ?
(अ) श्याम संगाई   (ब) सुदामाचरित ✔️
(स) रूप मंजरी    (द) विरह मंजरी

हिंदी साहित्य QUIZ के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें …

6. नंददास की किस रचना में केवल काल्पनिक वियोग एवं बारहमासा का वर्णन है ?
(अ) विरह मंजरी ✔️  (ब) रूप मंजरी
(स) नाम मंजरी       (द) सुदामा चरित

7. चतुर्भुजदास का जन्म कहाँ हुआ था ?
(अ) गोवर्धन के समीप जमुनावती ग्राम में ✔️
(ब) आंतरी (भरतपुर में)
(स) चिलोतरा गाँव में
(द) सौरों के रामपुर गांव में

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-13)

8. सुमेलित कीजिए ?
(कवि)        (रचना)
(क) नंददास      1. अनेकार्थ मंजरी
(ख) कृष्णदास   2. जुगलमान चरित्र
(ग) सूरदास      3. साहित्य लहरी
(घ) हरिराय      4. भाव प्रकाश

कूट –
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4 ✔️
(ब) 2 1 4 3
(स) 1 3 2 4
(द) 4 2 1 3

9. ’हित चैरासी’ रचना के रचयिता है ?
(अ) हित हरिवंश गोस्वामी ✔️   (ब) हरिराम व्यास
(स) दामोदर व्यास                (द) हरिदास निरंजनी

10. हितहरिवंश से संबंधित संगत कथन है ?
(अ) इनका जन्म मथुरा से चार मील दूर ’बाद’ गाँव में 1502 ई. में हुआ था।
(ब) इनका विवाह रूकमणी देवी के साथ हुआ।
(स) इन्होंने ’राधावल्लभ सम्प्रदाय’ की स्थापना सन् 1534 ई. में वृंदावन में की थी।
(द) उपर्युक्त सभी ✔️

11. ’हितहरिवंश गोस्वामी ने ’राधावल्लभ सम्प्रदाय की स्थापना कब की थी ?
(अ) सन् 1525 ई.         (ब) सन् 1515 ई.
(स) सन् 1534 ई. ✔️     (द) सन् 1540 ई.

12. निम्न में से कौन ’विशाखसखि’ के अवतार माने जाते है ?
(अ) हितहरिवंश         (ब) दामोदर दास
(स) हरिराम व्यास ✔️  (द) चतुर्भुजदास

13. ध्रुवदास कृत रचनाएँ है ?
(अ) नित्यविलास लीला, जुगलध्यान लीला
(ब) मानलीला
(स) दानलीला, ब्रजलीला
(द) उपर्युक्त सभी ✔️

14. ’निम्बार्काचार्य’ के बचपन का नाम था ?
(अ) विश्वम्भर    (ब) नियमानंद ✔️
(स) निमाई      (द) नरेन्द्र

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-13)

15. किस सम्प्रदाय के आदि उपदेष्टा श्री हंस भगवान माने जाते है ?
(अ) हरिदासी सम्प्रदाय      (ब) राधावल्लभ सम्प्रदाय
(स) निम्बार्क सम्प्रदाय ✔️   (द) चैतन्य सम्प्रदाय

16. ’कुंजकेलि मीठी है विरह भक्ति सीठी ज्यौ आग, व्यास विलास रास रस पीवत मिटै हृदय की दाह ’पंक्तियों के रचयिता है ?
(अ) हरिराम व्यास ✔️   (ब) दामोदर व्यास
(स) चैतन्य महाप्रभु      (द) निम्बार्काचार्य

17. चैतन्य महाप्रभु के गुरू थे ?
(अ) केशव भारती ✔️  (ब) निम्बार्काचार्य
(स) कांचीपूर्ण           (द) वल्लभाचार्य

18. निम्न में से किसे कृष्ण का अवतार माना जाता है?
(अ) माधवाचार्य को       (ब) दत्तात्रेय को ✔️
(स) निम्बाकाचार्य को    (द) चैतन्य महाप्रभु को

19. ’भक्ति रत्नावली’ के रचयिता है ?
(अ) विष्णुस्वामी      (ब) सूरदास मदनमोहन
(स) माध्वाचार्य ✔️    (द) रामसहाय

20. ’धूरि भरे अति सोभित स्याम जू वैसी बनी सिर सुंदरचोरी पद’ पद के रचयिता है ?
(अ) रसखान ✔️  (ब) कृष्णदास
(स) नंददास      (द) परमानंददास

21. वल्लभाचार्य के शिष्य है ?
(अ) कुम्भनदास, सूरदास
(ब) परमानंददास, सूरदास
(स) कृष्णदास, कुम्भनदास
(द) उपर्युक्त सभी ✔️

हिंदी साहित्य भक्तिकाल (QUIZ-13)

22. ’शृंगार रस मण्डन’ के रचयिता है ?
(अ) वल्लभाचार्य     (ब) विट्ठलनाथ ✔️
(स) परमानंददास   (द) कृष्णदास

23. हिन्दी का ’गीत गोविन्द’ किस रचना को माना जाता है ?
(अ) रासपंचाध्यायी ✔️  (ब) शृंगार रस मण्डन
(स) हितचौरासी          (द) नित्य विहार

24. कृष्ण की वंशी का अवतार किसे माना जाता है?
(अ) हित हरिवंश को ✔️
(ब) हरिराम व्यास को
(स) हरिदास निरंजनी को
(द) दामोदर व्यास को

25. रसखान कृत किस रचना में राधाकृष्ण को माली-मालिन रूप में वर्णित किया गया है ?
(अ) अष्टयाम           (ब) सुजान रसखान
(स) प्रेमवाटिका ✔️    (द) दानलीला

यह भी पढ़ें:-

दोस्तो अगर हमारी ये quiz हिंदी मित्रों के लिए फायदेमंद लगे तो शेयर जरूर करें 

किसी भी प्रश्न के उत्तर में अगर गलती लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें ,आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा |

Hindi sahitya Quiz-1

⋅Hindi sahitya Quiz-2

Hindi Sahitya Quiz-3

⋅Hindi sahitya Quiz-4

Hindi Sahitya Quiz-5

⋅Hindi Sahitya Quiz-6

Hindi Sahitya Quiz-7

·Hindi Sahitya Quiz-8

Hindi Sahitya Quiz-9

ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top