• Home
  • PDF Notes
  • Videos
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • आर्टिकल

हिंदी साहित्य चैनल

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • PDF NOTES
  • VIDEOS
  • कहानियाँ
  • व्याकरण
  • रीतिकाल
  • हिंदी लेखक
  • कविताएँ
  • Web Stories

सुरेन्द्र वर्मा के नाटकों की विषयवस्तु

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:27th May, 2020| Comments: 0

Tweet
Share45
Pin
Share
45 Shares

आज पोस्ट में सुरेन्द्र वर्मा के नाटकों की विषयवस्तु के बारे में जानेंगे। जो परीक्षा की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है।

1.सेतुबंध (1972 ई.)

Table of Contents

  • 1.सेतुबंध (1972 ई.)
    • 2 . द्रोपदी (1972 ई.)
    • 3. सूर्य की अंतिम किरण से सूर्य की पहली किरण तक (1975 ई.)
    • 4. आठवां सर्ग (1976 ई.)
    • 5. छोटे सैयद बड़े सैयद (1982 ई.)
    • 6. एक-दूनी एक (1987 ई.)
    • 7. शकुंतला की अंगूठी (1990 ई.)

 

इस नाटक में प्रभावती जब अपनी मां से यह कहती है, “भावना के बिना शारीरिक संभोग बलात्कार होता है और मैं उसी का परिणाम हूं।” पद और प्रतिष्ठा पाने के लिए वह दर्शन विभाग के अध्यक्ष तुंगभद्र के समक्ष स्वयं को समर्पित करती है, उसकी दमित वासना का शिकार होती है लेकिन अपना अ‍भीष्ट पाने के बाद वह इस ‘बूढ़े प्रेमी ’ से मुक्ति चाहती है क्योंकि इस संबंध में अब उसे अतृप्ति, अकेलेपन व घुटन का अनुभव होने लगा है।

वह अपने शिष्य मल्लिनाग की ओर आकर्षित होती है। तुंगभद्र, लवंगलता व मल्लिनाग शोध कर्म से जुड़ी तीन पीढ़ियों के प्रतिनिधि हैं जिनके बीच परस्पर स्वार्थपूर्ण यौन संबंध रहा है। यह नाटक सेक्स के विकृत मूल्यों के विरुद्ध खड़ा है। ‘सेतुबंध’ (1972 ई.) नाटक नायक चन्द्रगुप्त की महत्त्वाकांक्षाओं का बिम्ब है। नाटक में कालिदास और प्रभावती के गुरु-शिष्या सम्बंध होने के बावजूद प्रेम सम्बन्धों की बात की गई है। कालिदास का अपनी शिष्या के प्रति प्रेम भाव भारतीय मूल्यों का विखंडन है।


2 . द्रोपदी (1972 ई.)

 

इस नाटक में विवाहेतर जीवन की विसंगतियों से उत्पन्न त्रासदी है। सुरेखा के पति मनमोहन का व्यक्तित्व खंडित है। इसके कुत्सित रूपों का प्रतिबिम्ब उसके दोनों बच्चों (अलका, अनिल) के जीवन में पूर्णत: लक्षित होता है। अलका, राजेश,अनिल और वर्मा यौन कुंठाओं से ग्रस्त हैं। ‘द्रौपदी’ नाटक आधुनिक जीवन की आपाधापी, तनाव, संघर्ष, मन की टूटन, पारिवारिक विघटन, कुंठा आदि का वर्णन करता ही है।

साथ ही इसमें उत्तर आधुनिक जीवन की बहुलता, आंतरिक संघर्ष से विक्षिप्त व्यक्तित्व, परिवर्तित रिश्ते और सम्बंध, नवीन प्रेम सम्बंध, यौनाचार, पैसे और पावर के प्रभाव आदि का वर्णन है। भाई-बहिन, माता-पुत्री, पिता-पुत्री सम्बंधों का नया रूप है। मनमोहन, सुरेखा। पैसा, सत्ता, पावर, जिस्मानी सम्बंध यही रिश्ते हैं, जो उत्तर आधुनिक युग की देन हैं। इसी के लिए इस नाटक के पात्र भागते हैं।

3. सूर्य की अंतिम किरण से सूर्य की पहली किरण तक (1975 ई.)


सुरेन्‍द्र वर्मा अपने नाटक ‘सूर्य की अंतिम किरण से सूर्य की पहली किरण तक’ (1975 ई.) में शीलवती के माध्यम से कहते हैं, “मर्यादा !… धर्म !… वैवाहिक संबंध । …सब मिथ्या । …सब पुस्तकीय… लेकिन मुझे पुस्तक नहीं जीना अब। …मुझे जीवन जीना है।” ‘सूर्य की अन्तिम किरण से सूर्य की पहली किरण तक’ स्त्री-पुरुष सम्बंधों की उत्तर-आधुनिक व्यंजना है। यौन को उत्तर आधुनिक युग में एक ‘वस्तु’ माना गया है।

शीलवती जो पहले पराये पुरुष से शारीरिक सम्बंध बनाने में हिचकती है, वही बाद में प्रगल्भ होकर यौन सुख को महिमा मंडित करती है, “कितने मूर्ख हैं आप! महामूर्ख! मूर्खों के सम्राट शयन कक्ष की यह समझ है आपको? नारीत्व की सार्थकता मातृत्व में नहीं है, महामात्य! है केवल पुरुष के संयोग के इस सुख में।” इस नाटक की भाषा और वर्णन में उत्तर आधुनिक प्रोर्नोग्राफी के संकेत मिलते हैं, “मैं उसे अपनी बाहों में लेता। उसकी कजरारी आँखें, उसके लाल होंठ, होंठों के फड़कते हुए कोने, चुम्बनों की अटूट कड़ियाँ, मैं काँपती उँगलियों से उसके वक्ष से अंशुक हटाता, मैं उत्तेजित साँसों के साथ उसका नीवी बंधन खोलता, उसका युवा शरीर, उसका नग्न शरीर, मैं अपने होठों से उसके उभारों को चूमता।”


4. आठवां सर्ग (1976 ई.)

इसका नायक कालिदास अनेक प्रकार की धार्मिक रूढ़िग्रस्तता और राजनैतिक द्वाबों से ग्रस्त है। नाटककार ने कालिदास के काव्य ‘कुमारसंभव ’ के आठवें सर्ग में शिव और पार्वती की प्रेम क्रीड़ाओं को साधारण पति-पत्नी के प्रेम-प्रसंगों के रूप में देखा और उसका वर्णन किया है। लेकिन धर्माध्यक्षों के द्वारा उसकी अश्लीलता पर आपत्ति की गई । यथा, “जगतपिता महादेव और जगतजननी पार्वती के भोग विलास का ऐसा उद्याम, ऐसा स्वच्छन्द, ऐसा नग्न चित्रण . . .इसका रचयिता पापी है। इसके श्रोता पापी हैं।. . .ऐसे अधर्मी और अनाचारी कवि के सम्मान में समारोह में जो भाग ले, वह पापी है।

यह सर्ग अत्यन्त मर्यादाहीन है।…यह सर्ग बहुत अश्लील है। ‘कुमारसंभव’ पर प्रतिबंध लगाया जाए, क्योंकि कच्चे मस्तिष्तकों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा।” कीर्ति भट्ट कहता है, “इस सर्ग में वह है प्रियम्वदे, कि युवक सुने तो उत्तेजित हो जाएँ और युवतियाँ सुने तो उन्मत्त। यह काव्य नहीं, मदिरा का चषक है, सुन्दरी।” इस नाटक में यश प्राप्ति के लिए भाग-दौड़ और पदलिप्सा तत्त्व उद्घाटित हुए हैं। चन्द्रगुप्त ने अपनी सत्ता के प्रभाव से कला को खरीदा है। उत्तर आधुनिक युग में साहित्य और कला भी पण्य है, बिकाऊ है। “


5. छोटे सैयद बड़े सैयद (1982 ई.)

इसमें तत्कालीन राजनीति, राजकीय कुचक्र, दावपेंच, हिंसा, घृणा, गठबंधन, रक्तपात, कुटिल चालों का वर्णन है। इस नाटक की भाषा में यौन संदर्भ और अश्लीलता परोसी गई है। यथा, “रत्नचंदः (डपटकर)… किसी ने ज्यादा चूँ चपड़ की तो चूतड़ों पर दस-दस डँडे लगाऊँगा। …जो उल्लू का पट्ठा ज्यादा तेहा दिखाये न, उसे फौरन उसकी माँ की…।” इस नाटक में वर्णित राजनीति उत्तर आधुनिक कालीन है जो मूल्यों, नैतिकता, आदर्शों का विखंडन करती है। हर रिश्ते को गौण बनाती है।


6. एक-दूनी एक (1987 ई.)

इसमें अकेले रहने वाले स्त्री-पुरुषों की स्थिति वर्णित की गई है। इसमें यह उद्घाटित है कि उत्तर आधुनिकता के दौर में नारी-पुरुष में एक ही सम्बंध सच्चा हो सकता है, वह यौन सम्बंध। इसमें आदमी और औरत के वार्तालाप से काम सम्बंधों, यौन बिम्बों और यौन शब्दावली वाली भाषा के दर्शन होते हैं। उत्तर आधुनिकता ने सभी पुरानी मान्यताओं का खंडन कर दिया है। प्रेम केवल ‘एडजस्टमेंट’ है। इस नाटक में प्रेम के नाम पर दैहिक सम्बंधों को ही तरजीह दी गई है।


7. शकुंतला की अंगूठी (1990 ई.)

इस नाटक में स्पष्ट हुआ है कि व्यवसाय कला से अधिक महत्त्वपूर्ण है। उत्तर आधुनिक युग में कला पैसे की सामने बौनी है। मैनेजर का कथन है , “माना कि आप बड़े आर्टिस्ट हैं। अखबार में आपका फोटो छपता है, लेकिन कम्पनी ने आपको यह नट, बोल्ट और स्क्रू की बिक्री के हिसाब से रखा है। शकुंतला की खोयी अंगूठी ढूँढने के लिए नहीं।” नाटक में नील कनक से प्रेम नहीं करता, पर शारीरिक सम्बंध बनाने में नहीं हिचकता। शादी नहीं करना चाहता। ये विखंडन, यौन सन्दर्भ, अन्तर्पाठीयता उत्तर आधुनिक संदर्भ हैं।

अन्य नाटक – 

वर्तमान समय में पैसा हर कला, हर हुनर, हर आदर्श से बड़ा है। भौतिकता के इसी प्रभाव के कारण परवेज कला को त्याग देता है, “जी हाँ, अब मैं शेर नहीं कहता। परवेज की परवाज खत्म हो गई।”౼कैद-ए-हयात
“विकेन्द्रीयता की प्रवृत्ति उभर रही है। दमित, दलित, नारी, अल्पसंख्यक जो कभी हाशिए पर थे, केन्द्र में आ रहे हैं। उत्तर आधुनिकता में आधुनिकतावाद के पूरे चिंतन को चुनौती दी जा रही है।”౼ कृष्णदत्त पालीवाल

ये भी पढ़ें 

  • अज्ञेय जीवन परिचय देखें 
  • विद्यापति जीवन परिचय  देखें 
  • अमृतलाल नागर जीवन परिचय देखें 
  • रामनरेश त्रिपाठी जीवन परिचय  देखें 
  • महावीर प्रसाद द्विवेदी  जीवन परिचय देखें 
  • डॉ. नगेन्द्र  जीवन परिचय देखें 
  • भारतेन्दु जीवन परिचय देखें 
  • साहित्य के शानदार वीडियो यहाँ देखें 
Tweet
Share45
Pin
Share
45 Shares
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें

  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register

    My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register

  • First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF

    First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF

  • Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game

    Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Subscribe Us Now On Youtube

Search

सम्पूर्ण हिंदी साहित्य पीडीऍफ़ नोट्स और 5000 वस्तुनिष्ठ प्रश्न मात्र 100रु

सैकंड ग्रेड हिंदी कोर्स जॉइन करें

ट्विटर के नए सीईओ

टेलीग्राम चैनल जॉइन करें

Recent Posts

  • द्वन्द्व समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dwand samas
  • द्विगु समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dvigu Samas
  • NTA UGC NET Hindi Paper 2022 – Download | यूजीसी नेट हिंदी हल प्रश्न पत्र
  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register
  • First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF
  • Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game
  • कर्मधारय समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Karmadharaya Samas
  • Rush Apk Download – Latest Version App, Login, Register
  • AJIO App Download – Latest Version Apk, Login, Register
  • अव्ययीभाव समास – परिभाषा, भेद और उदाहरण || Avyayibhav Samas

Categories

  • All Hindi Sahitya Old Paper
  • App Review
  • General Knowledge
  • Hindi Literature Pdf
  • hindi sahitya question
  • Motivational Stories
  • NET/JRF टेस्ट सीरीज़ पेपर
  • NTA (UGC) NET hindi Study Material
  • Uncategorized
  • आधुनिक काल साहित्य
  • आलोचना
  • उपन्यास
  • कवि लेखक परिचय
  • कविता
  • कहानी लेखन
  • काव्यशास्त्र
  • कृष्णकाव्य धारा
  • छायावाद
  • दलित साहित्य
  • नाटक
  • प्रयोगवाद
  • मनोविज्ञान महत्वपूर्ण
  • रामकाव्य धारा
  • रीतिकाल
  • रीतिकाल प्रश्नोत्तर सीरीज़
  • विलोम शब्द
  • व्याकरण
  • शब्दशक्ति
  • संतकाव्य धारा
  • संधि
  • समास
  • साहित्य पुरस्कार
  • सुफीकाव्य धारा
  • हालावाद
  • हिंदी डायरी
  • हिंदी पाठ प्रश्नोत्तर
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य क्विज प्रश्नोतर
  • हिंदी साहित्य ट्रिक्स
  • हिन्दी एकांकी
  • हिन्दी जीवनियाँ
  • हिन्दी निबन्ध
  • हिन्दी रिपोर्ताज
  • हिन्दी शिक्षण विधियाँ
  • हिन्दी साहित्य आदिकाल

हमारा यूट्यूब चैनल देखें

Best Article

  • बेहतरीन मोटिवेशनल सुविचार
  • बेहतरीन हिंदी कहानियाँ
  • हिंदी वर्णमाला
  • हिंदी वर्णमाला चित्र सहित
  • मैथिलीशरण गुप्त
  • सुमित्रानंदन पन्त
  • महादेवी वर्मा
  • हरिवंशराय बच्चन
  • कबीरदास
  • तुलसीदास

Popular Posts

Net Jrf Hindi december 2019 Modal Test Paper उत्तरमाला सहित
आचार्य रामचंद्र शुक्ल || जीवन परिचय || Hindi Sahitya
तुलसीदास का जीवन परिचय || Tulsidas ka jeevan parichay
रामधारी सिंह दिनकर – Ramdhari Singh Dinkar || हिन्दी साहित्य
Ugc Net hindi answer key june 2019 || हल प्रश्न पत्र जून 2019
Sumitranandan pant || सुमित्रानंदन पंत कृतित्व
Suryakant Tripathi Nirala || सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

Footer

हिंदी व्याकरण

 वर्ण विचार
 संज्ञा
 सर्वनाम
 क्रिया
 वाक्य
 पर्यायवाची
 समास
 प्रत्यय
 संधि
 विशेषण
 विलोम शब्द
 काल
 विराम चिह्न
 उपसर्ग
 अव्यय
 कारक
 वाच्य
 शुद्ध वर्तनी
 रस
 अलंकार
 मुहावरे लोकोक्ति

कवि लेखक परिचय

 जयशंकर प्रसाद
 कबीर
 तुलसीदास
 सुमित्रानंदन पंत
 रामधारी सिंह दिनकर
 बिहारी
 महादेवी वर्मा
 देव
 मीराबाई
 बोधा
 आलम कवि
 धर्मवीर भारती
मतिराम
 रमणिका गुप्ता
 रामवृक्ष बेनीपुरी
 विष्णु प्रभाकर
 मन्नू भंडारी
 गजानन माधव मुक्तिबोध
 सुभद्रा कुमारी चौहान
 राहुल सांकृत्यायन
 कुंवर नारायण

कविता

 पथिक
 छाया मत छूना
 मेघ आए
 चन्द्रगहना से लौटती बेर
 पूजन
 कैदी और कोकिला
 यह दंतुरित मुस्कान
 कविता के बहाने
 बात सीधी थी पर
 कैमरे में बन्द अपाहिज
 भारत माता
 संध्या के बाद
 कार्नेलिया का गीत
 देवसेना का गीत
 भिक्षुक
 आत्मकथ्य
 बादल को घिरते देखा है
 गीत-फरोश
Copyright ©2020 HindiSahity.Com Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us