• Home
  • PDF Notes
  • Videos
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • आर्टिकल

हिंदी साहित्य चैनल

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • PDF NOTES
  • VIDEOS
  • कहानियाँ
  • व्याकरण
  • रीतिकाल
  • हिंदी लेखक
  • कविताएँ
  • Web Stories

Visheshan ke Kitne Bhed Hote Hain – विशेषण की परिभाषा

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:8th Aug, 2021| Comments: 0

Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

आज के आर्टिकल में हम विशेषण(Visheshan) के बारे में बात करेंगे। इसके अंतर्गत विशेषण की परिभाषा(Visheshan Ki Paribhasha) ,विशेषण के कितने भेद होते हैं(Visheshan ke Kitne Bhed hote Hain),विशेषण के प्रकार(Visheshan Kitne Prakar ke Hote Hain) पढेंगे।

visheshan kitne prakar ke hote hain

विशेषण की परिभाषा – Visheshan ki Paribhasha

Table of Contents

  • विशेषण की परिभाषा – Visheshan ki Paribhasha
    •  विशेषण के भेद – Visheshan ke Bhed
    • 1. गुणवाचक विशेषण – Gunvachak Visheshan
    • 2. संख्यावाचक विशेषण – Sankhya Vachak Visheshan
    • 3. परिमाणवाचक विशेषण –
    • 4. सार्वनामिक विशेषण या संकेतवाचक विशेषण-
    • प्रविशेषण किसे कहते है
    • महत्त्वपूर्ण लिंक :

किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि के स्वभाव, रंग, गुण, दोष, आकार, अवस्था, स्थिति-निश्चिय, प्रकार आदि को बताने वाली ये बातें विशेषता कहलाती है और इन विशेषताओं को बताने वाले शब्द विशेषण(Visheshan) कहते है। ये विशेषण जिनकी विशेषता बताते है वह सभी संज्ञा या सर्वनाम होते है। इसलिए हम कह सकते है-

संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण(Visheshan) कहलाते है। जैसे – काला घोड़ा। यहाँँ ’काला’ शब्द घोड़े की विशेषता को दर्शाता है इसलिए ’काला’ शब्द यहाँ विशेषण है।

ध्यान देवें

विशेषण शब्द जिन संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषतता बताते है ; वे विशेष्य कहलाते है। ’काला घोड़ा’ में काला विशेषण है और घोड़ा विशेष्य है।

विशेषण के उदाहरण – Visheshan ke Udaharan

विशेषणविशेष्य
तेजवर्षा
बड़ेमामा
बड़ापेड़
सुंदरबिल्ली
समझदारलड़की
कालेबादल
शैतानबच्चे
मूर्खशुतुरमुर्ग
सारीदुनियां
बड़ाकूडे़दान
गंदीसड़क
छोटीझोंपड़ी
अनेकबीमारियाँ
सुंदरमहल
एककविता
सुंदरमोर
खट्टीइमली
लंबीपूँछ
शुद्धघी
सुनहरापत्ता
मीठाआम
नटखटबच्चा
चारपक्षी
कालाकपड़ा
दसकिलो आटा
बड़ीइमारतें
गंदापानी
कँटीलापौधा
छोटीनाव
प्याराबालक

 विशेषण के भेद – Visheshan ke Bhed

visheshan ke kitne bhed hote hain

  • गुणवाचक विशेषण
  • परिमाणवाचक विशेषण
  • संख्यावाचक विशेषण
  • सार्वनामिक विशेषण

1. गुणवाचक विशेषण – Gunvachak Visheshan

जो विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के दोष, गुण, रंग, स्वभाव और आकार आदि को बताते हैं, वे गुणवाचक विशेषण(Gunvachak Visheshan) कहलाते हैं।

जैसे-

  • मेरे पास सुंदर पेन है।
  • पैन लाल रंग का है।
  • दुल्हन लाल जोड़े में सुंदर लग रही है।
  • अरे, कच्चे अमरूद मत तोड़ो।
  • मेरे घर के सामने पीपल का विशाल वृक्ष है।

यहाँँ रेखांकित शब्द गुणवाचक विशेषण है। गुणवाचक विशेषण के अन्तर्गत ये उदाहरण भी आते है- गोरा, काला, मोटा, पतला, अच्छा, बुरा, ऊँचा, दुष्ट, पापी, रोगी, बूढ़ा, पतला, नीचा, वीर, कायर, कमजोर, बहादुर, बीमार, स्वस्थ, सही, गलत, गोल, चौकोर, नुकीला, छोटा, चटपटा, चैड़ा, लंबा, मुलायम, खुरदरा, चिकना, ठंडा, कठोर, कोमल, गरम, नरम, पुराना, नया, प्राचीन, दैनिक, चीनी, जापानी, ग्रामीण, शहरी, भारतीय, विदेशी देशी, साप्ताहिक, खट्टा, मीठाा, कड़वा, सुगंधित, बदबूदार, नमकीन, तीखा, गंधहीन और सभी रंगों के नाम।

2. संख्यावाचक विशेषण – Sankhya Vachak Visheshan

जो विशेषण शब्द संज्ञा का सर्वनाम शब्दों की संख्या की जानकारी देते है, वे संख्यावाचक विशेषण(Sankhya Vachak Visheshan) कहलाते है। संख्या वाचक विशेषण के दो भेद होते है-

  • निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  • अनिश्चित संख्या वाचक विशेषण

निश्चित संख्या वाचक विशेषण – जो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित संख्या का बोध कराते है, उन्हें निश्चित संख्या वाचक विशेषण कहते है।

जैसे –

  • आज मैंने दो चिड़िया देखी।
  • एक चिड़िया आकाश में उड़ रही थी।
  • पेड़ पर सात कबूतर बैठे है।
  • मुझे एक दर्जन पेन चाहिए।

अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण – जो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का निश्चित बोध नहीं कराते, उन्हें अनिश्चित संख्या वाचक विशेषण कहते है

जैसे-

  • कुछ बच्चे खेल रहे है।
  • सभी लोग मंच को देख रहे है।
  • मेरे पास ढेर सारे पैसे है।

यहाँँ रेखांकित शब्द संख्या वाचक विशेषण है। अन्य उदाहरण- पहला, दूसरा, चौथा, छठा, सात, पाँच, सात, कुछ, दो, आठ और सभी क्रमवाचक शब्द संख्यावाचक विशेषण है।

3. परिमाणवाचक विशेषण –

जो विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के परिमाण (मात्रा), माप-तौल के बारे में जानकारी देते है, वे परिमाणवाचक विशेषण कहलाते है। परिमाणवाचक विशेषण के भी दो भेद होते है- निश्चिित परिमाण वाचक विशेषण और अनिश्चित परिमाण वाचक विशेषण।

निश्चित परिमाण वाचक विशेषण – जो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित मात्रा या माप-तौल का बोध कराते है, उन्हें निश्चित परिमाण वाचक विशेषण कहते है।

जैसे –

  • मुझे दो लीटर दूध दे दो।
  • अगर हो तो तीन लीटर दूध दे दो।

अनिश्चित परिमाण वाचक विशेषण – जो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा या माप-तौल का निश्चित बोध नहीं कराते, उन्हें अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते है।

जैसे-

  • भाईसाहब, थोड़ी चीनी देना।
  • मुझे सारी सब्जियाँ दे दो।
  • आज मैंने बहुत आइसक्रीम खाई।

यहाँँ रेखांकित शब्द परिमाण वाचक विशेषण है। अन्य उदाहरण – चार लीटर, दस किग्रा, पाच टन, दो तोला, कुछ किलोमीटर, थोड़ा-सा आदि।

4. सार्वनामिक विशेषण या संकेतवाचक विशेषण-

सर्वनाम शब्द संज्ञा से पहले लगकर उसकी विशेषता के बारे में बताते है, उन्हें सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण कहते है।

जैसे-

  • यह बच्चा बड़ा होशियार है।
  • इसे हर पेपर में पूरे नम्बर मिलते है।

इन वाक्यों में ’यह’ और ’इसे’ सार्वनामिक विशेषण है। कुछ अन्य उदाहरण- वह पर्वत, उस तालाब, यह गाड़ी, वे बच्चे, तुम्हारी बेटी, आप लोग आदि।

प्रविशेषण किसे कहते है

विशेषणों की विशेषता बताने वाले विशेषणों को प्रविशेषण कहते है।

जैसे-

  • यह बहुत सुंदर बिल्ली है।
  • दीदी अब आप बिल्कुल स्वस्थ है।
  • वह अत्यंत बुद्धिमान है।
  • तुम बड़े मूर्ख हो।

वाक्यों में रेखांकित शब्द प्रविशेषण है।

आज के अर्टिकल में हमने विशेषण की परिभाषा(Visheshan ki Paribhasha) और विशेषण के कितने भेद होते हैं(Visheshan ke Kitne Bhed Hote Hain) के बारे में चर्चा की ,हमें आशा है कि आप इस टॉपिक को अच्छे से समझ गए होंगे। आप विशेषण को ज्यादा विस्तृत पढना चाहते है तो यहाँ से पढ़ें।

महत्त्वपूर्ण लिंक :

सूक्ष्म शिक्षण विधि    🔷 पत्र लेखन      

  🔷प्रेमचंद कहानी सम्पूर्ण पीडीऍफ़    🔷प्रयोजना विधि 

🔷 सुमित्रानंदन जीवन परिचय    🔷मनोविज्ञान सिद्धांत

🔹रस के भेद  🔷हिंदी साहित्य पीडीऍफ़  

🔷शिक्षण कौशल  🔷लिंग (हिंदी व्याकरण)🔷 

🔹सूर्यकांत त्रिपाठी निराला  🔷कबीर जीवन परिचय  🔷हिंदी व्याकरण पीडीऍफ़    🔷 महादेवी वर्मा

Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें

  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register

    My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register

  • First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF

    First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF

  • Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game

    Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Subscribe Us Now On Youtube

Search

सम्पूर्ण हिंदी साहित्य पीडीऍफ़ नोट्स और 5000 वस्तुनिष्ठ प्रश्न मात्र 100रु

सैकंड ग्रेड हिंदी कोर्स जॉइन करें

ट्विटर के नए सीईओ

टेलीग्राम चैनल जॉइन करें

Recent Posts

  • द्वन्द्व समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dwand samas
  • द्विगु समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dvigu Samas
  • NTA UGC NET Hindi Paper 2022 – Download | यूजीसी नेट हिंदी हल प्रश्न पत्र
  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk , Login, Register
  • First Grade Hindi Solved Paper 2022 – Answer Key, Download PDF
  • Ballebaazi App Download – Latest Version Apk, Login, Register, Fantasy Game
  • कर्मधारय समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Karmadharaya Samas
  • Rush Apk Download – Latest Version App, Login, Register
  • AJIO App Download – Latest Version Apk, Login, Register
  • अव्ययीभाव समास – परिभाषा, भेद और उदाहरण || Avyayibhav Samas

Categories

  • All Hindi Sahitya Old Paper
  • App Review
  • General Knowledge
  • Hindi Literature Pdf
  • hindi sahitya question
  • Motivational Stories
  • NET/JRF टेस्ट सीरीज़ पेपर
  • NTA (UGC) NET hindi Study Material
  • Uncategorized
  • आधुनिक काल साहित्य
  • आलोचना
  • उपन्यास
  • कवि लेखक परिचय
  • कविता
  • कहानी लेखन
  • काव्यशास्त्र
  • कृष्णकाव्य धारा
  • छायावाद
  • दलित साहित्य
  • नाटक
  • प्रयोगवाद
  • मनोविज्ञान महत्वपूर्ण
  • रामकाव्य धारा
  • रीतिकाल
  • रीतिकाल प्रश्नोत्तर सीरीज़
  • विलोम शब्द
  • व्याकरण
  • शब्दशक्ति
  • संतकाव्य धारा
  • संधि
  • समास
  • साहित्य पुरस्कार
  • सुफीकाव्य धारा
  • हालावाद
  • हिंदी डायरी
  • हिंदी पाठ प्रश्नोत्तर
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य क्विज प्रश्नोतर
  • हिंदी साहित्य ट्रिक्स
  • हिन्दी एकांकी
  • हिन्दी जीवनियाँ
  • हिन्दी निबन्ध
  • हिन्दी रिपोर्ताज
  • हिन्दी शिक्षण विधियाँ
  • हिन्दी साहित्य आदिकाल

हमारा यूट्यूब चैनल देखें

Best Article

  • बेहतरीन मोटिवेशनल सुविचार
  • बेहतरीन हिंदी कहानियाँ
  • हिंदी वर्णमाला
  • हिंदी वर्णमाला चित्र सहित
  • मैथिलीशरण गुप्त
  • सुमित्रानंदन पन्त
  • महादेवी वर्मा
  • हरिवंशराय बच्चन
  • कबीरदास
  • तुलसीदास

Popular Posts

Net Jrf Hindi december 2019 Modal Test Paper उत्तरमाला सहित
आचार्य रामचंद्र शुक्ल || जीवन परिचय || Hindi Sahitya
तुलसीदास का जीवन परिचय || Tulsidas ka jeevan parichay
रामधारी सिंह दिनकर – Ramdhari Singh Dinkar || हिन्दी साहित्य
Ugc Net hindi answer key june 2019 || हल प्रश्न पत्र जून 2019
Sumitranandan pant || सुमित्रानंदन पंत कृतित्व
Suryakant Tripathi Nirala || सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

Footer

हिंदी व्याकरण

 वर्ण विचार
 संज्ञा
 सर्वनाम
 क्रिया
 वाक्य
 पर्यायवाची
 समास
 प्रत्यय
 संधि
 विशेषण
 विलोम शब्द
 काल
 विराम चिह्न
 उपसर्ग
 अव्यय
 कारक
 वाच्य
 शुद्ध वर्तनी
 रस
 अलंकार
 मुहावरे लोकोक्ति

कवि लेखक परिचय

 जयशंकर प्रसाद
 कबीर
 तुलसीदास
 सुमित्रानंदन पंत
 रामधारी सिंह दिनकर
 बिहारी
 महादेवी वर्मा
 देव
 मीराबाई
 बोधा
 आलम कवि
 धर्मवीर भारती
मतिराम
 रमणिका गुप्ता
 रामवृक्ष बेनीपुरी
 विष्णु प्रभाकर
 मन्नू भंडारी
 गजानन माधव मुक्तिबोध
 सुभद्रा कुमारी चौहान
 राहुल सांकृत्यायन
 कुंवर नारायण

कविता

 पथिक
 छाया मत छूना
 मेघ आए
 चन्द्रगहना से लौटती बेर
 पूजन
 कैदी और कोकिला
 यह दंतुरित मुस्कान
 कविता के बहाने
 बात सीधी थी पर
 कैमरे में बन्द अपाहिज
 भारत माता
 संध्या के बाद
 कार्नेलिया का गीत
 देवसेना का गीत
 भिक्षुक
 आत्मकथ्य
 बादल को घिरते देखा है
 गीत-फरोश
Copyright ©2020 HindiSahity.Com Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us