हिंदी साहित्य प्रश्नोतरी 4
1. दलित विमर्श पर आधारित कृति ‘जूठन’ किस लेखक की आत्मकथा है-
(अ) मोहनदास नैमिषराय
(ब) ओमप्रकाश बाल्मीकि ✔️
(स) सूरजपाल चौहान
(द) कोशल्या बैसंत्री
2. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने ‘शब्दसागर’ में लिखित किस शीर्षक लेख को परिवर्तित तथा परिमार्जित कर ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ लिखा?
(अ) हिंदी साहित्य की भूमिका
(ब) हिंदी साहित्य का इतिहास
(स) हिंदी साहित्य का विवेचन
(द) हिंदी साहित्य का विकास ✔️
3. निम्नलिखित कृतियों हो में से कौन उपेंद्र नाथ अश्क द्वारा रचित नहीं है?
(अ) शतरंज के मोहरे ✔️
(ब) सितारों का खेल
(स) गर्म राख
(द) शहर में घूमता आईना
4. ‘थ्यौरी ऑफ इस्थेटिक’ (Theory of Aesthetics) किस सामालोचक की रचना है?
(अ) अरस्तू
(ब) कॉलरिज
(स) क्रोचे ✔️
(द) टॉल्सटाय
5. हिंदी में स्त्री विमर्श की अवधारणा को चर्चा में लाने का श्रेय किस कथाकार को दिया जाता है?
(अ) कमलेश्वर
(ब) भीष्म साहनी
(स) राजेंद्र यादव ✔️
(द) काशीनाथ सिंह
6.’ अपने अपने पिंजरे’ किस दलित लेखक की आत्मकथा है?
(अ) मोहन नैमिषराय ✔️
(ब) ओमप्रकाश वाल्मीकि
(स) सूरज पाल सिंह चौहान
(द) डॉ. एन सिंह
7. ‘उक्तिव्यक्तिप्रकरण’ के रचयिता है-
(अ) दमोदर शर्मा ✔️
(ब) हेमचंद्र
(स) विजयसेन सूरि
(द) शालीभद्र सूरि
8. ‘रणमल्ल छंद’ नामक काव्य के रचयिता है?
(अ) जगनिक
(ब) मधुकर
(स) भट्ट केदार
(द) श्रीधर ✔️
9. हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन में काल विभाजन और नामकरण का प्रथम प्रयास करने वाले हैं-
(अ) ग्रियर्सन ✔️
(ब) रामचंद्र शुक्ल
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(द) गणपति चंद्र गुप्त
10.’ हिंदी नवरत्न’ का रचनाकाल है?
(अ) 1917
(ब) 1914
(स) 1910 ✔️
(द) 1909
11.’ चंदनबाला रास’ किसकी रचना है?
(अ) मुनि जिन विजय
(ब) चंदबरदाई
(स) गोरखनाथ
(द) आगसु ✔️
12.’जंबूस्वामी रासा’ के रचयिता है-
(अ) धर्म सूरि ✔️
(ब) हेमचंद्र सूरि
(स) शालिभद्र सूरि
(द) जिनदत्त सूरि
13.’ हिंदी नई चाल में ढली’- यह कथन किसका है?
(अ) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(ब) श्यामसुंदर दास
(स) राधाकृष्णदास
(द) भारतेंदु हरिश्चंद्र ✔️
14. महावीर प्रसाद द्विवेदी ‘सरस्वती’ पत्रिका के संपादक कब बने?
(अ) 1901
(ब) 1903 ✔️
(स) 1904
(द) 1905
Leave a Reply