• मुख्यपृष्ठ
  • पीडीऍफ़ नोट्स
  • साहित्य वीडियो
  • कहानियाँ
  • हिंदी व्याकरण
  • रीतिकाल
  • हिंदी लेखक
  • हिंदी कविता
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • हिंदी लेख
  • आर्टिकल

हिंदी साहित्य चैनल

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • मुख्यपृष्ठ
  • पीडीऍफ़ नोट्स
  • साहित्य वीडियो
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • आर्टिकल

नाख़ून क्यों बढ़ते है || निबंध || हजारी प्रसाद द्विवेदी || हिंदी साहित्य

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:3rd Apr, 2020| Comments: 0

हजारी प्रसाद द्विवेदी ने अपने साहित्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति की मानवातावादी को अखण्ड बनाए रखने का सराहनीय प्रयास किया है।आज हम इनके निबंध नाख़ून क्यों बढ़ते है पर चर्चा करेंगे |

हजारी प्रसाद द्विवेदी  – नाखून क्योें बढते हैं (Nakhun kyu badhte hai)

Table of Contents

  • हजारी प्रसाद द्विवेदी  – नाखून क्योें बढते हैं (Nakhun kyu badhte hai)
    • विद्यापति जीवन परिचय  देखें 
    • निबंध सारांश 
    • महावीर प्रसाद द्विवेदी  जीवन परिचय देखें 
    • अमृतलाल नागर जीवन परिचय देखें 
    •  विशेष: 
उन्होंने भारतीय और धर्म का विवेचन किया। रामायण,महाभारत,लौकिक,बौद्ध साहित्य,संत साहित्य की लोकधर्मिता व उनकी जन सम्बद्धता को उजागर किया। इनके निबन्धों में भारत की संस्कृति,परम्परा,जीवन-दर्शन,जीवन मूल्यों,आदर्शवादिता,उदारता,उदात्तता की अद्भुत छटा विद्यमान है।
इन्होंने अपने सांस्कृतिक निबंधों के माध्यम से नव- निर्माण का कार्य किया। इनके निबंधों में भारतीय संस्कृति की देन, कुटज, देवदास, अशोक के फूल, भारतवर्ष की सांस्कृतिक समस्या, हमारी संस्कृति और साहित्य का संबंध, शव साधना आदि प्रमुख हैं।
 आचार्य द्विवेदी ने 200 से अधिक निबंधों की रचना की। जो अशोक के फूल, विचार और वितर्क, विचार- प्रवाह, हमारी साहित्यिक समस्याएँ, कल्पलता, साहित्य का अर्थ, गतिशील चिंतन, मध्यकालीन धर्म साधना, कुटज आदि निबंध संग्रहों में संकलित है। 
द्विवेदी के निबंधों को सांस्कृतिक साहित्यिक, शास्त्रीय, भाषा संबंधी, हिन्दी साहित्य ज्योतिष, धर्म- नीति, रवीन्द्र-गाँधी संबंधी, प्रकृति विषय आदि कई विषयों में विभाजित किया जा सकता है।
Net Jrf Hindi Pdf Notes
    आचार्य द्विवेदी के निबंधों से उनका साहित्यिक दृष्टिकोण पता चलता है। वे साहित्य को मानव-सापेक्ष मानते हैं। वे कहते हैं कि हर चीज अशुद्ध है यदि कुछ शुद्ध है तो मानव की जिजाविषा। जो गंगा की अबाधित-अनाहित धारा के समान सब कुछ हजम करने के बाद भी पवित्र है। 

विद्यापति जीवन परिचय  देखें 

   अपने निबंधों द्वारा वे समाज के पिछङे, हाशिए पर धकेले गए वर्ग की आवाज भी उठाते हैं। ’कुटज’ उनका ऐसा ही निबंध है। 
   द्विवेदी जी कहते हैं कि भारत की किसी भी भाषा के साहित्य का समुचित अध्ययन के लिए यह आवश्यक है कि हमें अन्य भारतीय भाषाओं के साहित्य से भी परिचित होना पङेगा। हिन्दी साहित्य का अध्ययन बिना पाली, प्राकृत और अपभ्रंश के अध्ययन के संभव नहीं ।
उन्होंने सिद्धों, नाथों, तथा वज्रयानियों की साधना पद्धति, उनके परिवेश युग तथा उनकी साहित्यिक विरासत पर खूब लिखा है। 
    भाषा की सहजता, प्रवाह तथा अभिव्यक्ति के दृष्टिकोण से आचार्य द्विवेदी एक आदर्श हैं। वे कहते हैं कि सहज भाषा का अर्थ सहज ही महान् बना देने वाली भाषा है।
द्विवेदी जी कहते हैं कि मैं अन्य भाषाओं से शब्द लेने का बिल्कुल विरोधी नहीं हूँ। उनकी रचनाओं में अरबी,फारसी, अंग्रेजी आदि के शब्दों का बहुत प्रयोग हुआ है। वे भाषा में टीमटाम और आडंबर का विरोध करते हैं। 
   भाषा के समान ही द्विवेदी जी की शैली भी सरल और विविध रूप धारण करने वाली है। उन्होंने व्यास तथा समास दोेनों की शैलियों को अपनाया है। 

निबंध सारांश 

 

अपनी छोटी लङकी के यह पूछने पर कि नाखून क्यों बढते है,आचार्य हजारी प्रसाद द्विवदी का ललित निबन्धकार की प्रवृति जाग उठती है और वे इसका उत्तर खोजने के लिए मनुष्य के आदिमकाल से अब तक के जीवन पर दृष्टिपात करते है और इस ललित निबन्ध में इस निष्कर्ष पर पहुंचते है कि नाखून पशुता के प्रतीक है और उनका काटना मनुष्यता की निशानी है।
ये अस्त्र-शस्त्रों, अणु परमाणु बम्बो का बनना भी पशुता की प्रवृत्ति है।
नाखून कटने पर भी बार-बार बढकर इस बात को सूचित करते है कि अज्ञान सर्वत्र आदमी को पछाङता है और आदमी सदैव उससे लोहा लेने को कमर कसते है।
मनुष्य को सुख भौतिक सुख समृद्धि से नहीं मिलेगा, अस्त्र-शस्त्र की बाढ से नहीं मिलेगा वरन् सच्चा सुख मिलता है प्रेम से, आत्मदान से। अनावश्यक अंगों के झङने के प्राकृतिक विकास में जिस दिन मनुष्य के नाखूनों का बढ़ना बंद हो जाऐगा उस दिन मनुष्य की पशुता भी समाप्त हो जाएगे। उस दिन के आने तक मनुष्य नाखून काटता रहेगा, पशुत्व को कुचलता रहेगा। 

महावीर प्रसाद द्विवेदी  जीवन परिचय देखें 

 


  इस ललित निबंध में द्विवेदी जी ने मानवीय संस्कृति के उद्गम से लेकर उसकी आज तक की बहुविध स्थितियों का तर्कसंगत इतिहास प्रस्तुत करते हुए अपने इस ललित निबंध को बातचीत के स्तर से ऊपर उठा कर अपरिमेय क्षितिज प्रदान किया है। 
’नाखून क्यों बढते है’ हजारी प्रसाद द्विवेदी का प्रसिद्ध निबन्ध है।
नाखून मनुष्य आदिम हिंसक मनोवृत्ति का परिचायक है। नाखून बार-बार बढते हैं और मनुष्य उन्हें बार-बार काट देता है तथा हिंसा से मुक्त होने और सभ्य बनने का प्रयत्न करता है।
मानव जीवन में आए दिन अनेक सामाजिक बुराइयों का सामना होता है, सभ्य समाज इसको नियन्त्रित करने का प्रयत्न करता है, साधु-सन्त अपने उपदेशों द्वारा मानव की इन बुराइयों से दूर रहने के लिए सचेत करते रहते है।
 सरकारें भी इन बुराइयों को रोकने के लिए कानून बनाती हैं। उपर्युक्त सभी प्रयत्न एक तरह से नाखून काटने के समान हैं। बुराई को जङ से खत्म करना तो सम्भव नहीं, लेकिन जो इनमें लिप्त रहते है, वे समाज में अपवाद माने जाते हैं। 
 द्विवेदी जी ने इस आलोचनात्मक निबन्ध में स्पष्ट किया है नाखूनों का बढ़ना मनुष्य की उस अन्ध सहजावृत्ति का परिणाम है, जो उसके जीवन में सफलता(success) ले आना चाहती हैं तथा नाखूनों को काट देना स्व-निर्धारित आत्म बन्धन है, जो उसे चरितार्थ की ओर ले जाती है।

अमृतलाल नागर जीवन परिचय देखें 

नाखून का बढ़ना मनुष्य के भीतर की पशुता की निशानी है और उसे नहीं बढ़ने देना मनुष्य(human) की अपनी इच्छा है। मनुष्य का अपना आदर्श है।
इस निबंध के माध्यम से द्विवेदी जी यह स्पष्ट कर देना चाहते है कि मानव का अपने जीवन में अस्त्र-शस्त्रों को बढ़ने देना मनुष्य के अन्दर पलने वाली बर्बर पशुवृत्ति की पहचान है तथा अस्त्र-शस्त्रों की बढ़ोतरी को रोक देना मनुष्यत्व का अनुरोध तथा मानवता की पहचान तथा उसकी पहचान तथा उसकी आवश्यकता है।
द्विवेजी जी ने इस निबंध के माध्यम से नाखूनों को प्रतीक बनाकर व्यंग्य के माध्यम से आज के तथाकथित बाहर से सभ्य दिखने वाले, किन्तु अन्दर से बर्बर समाज पर कटाक्ष किया है। 

 विशेष: 

  • यह विचार प्रधान व्यक्तिनिष्ठ निबंध है ।
  • नाखून का बढ़ना पशुता का प्रतीक है, नाखून का काटना मनुष्यता का प्रतीक है।
  • मानवतावादी स्वर प्रमुख। 
  • प्राचीनता और नवीनता का समन्वयता । 
  • यह निबन्ध ‘कल्पलता’ निबन्ध संग्रह में संकलित है।

 

  • हिंदी साहित्य quiz 4 
  • quiz 5 हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य योजना से जुड़ें 
  • अज्ञेय जीवन परिचय देखें 
  • विद्यापति जीवन परिचय  देखें 
  • अमृतलाल नागर जीवन परिचय देखें 
  • रामनरेश त्रिपाठी जीवन परिचय  देखें 
  • महावीर प्रसाद द्विवेदी  जीवन परिचय देखें 
  • डॉ. नगेन्द्र  जीवन परिचय देखें 
  • भारतेन्दु जीवन परिचय देखें 
  • साहित्य के शानदार वीडियो यहाँ देखें 
Tweet
Share2
Pin
Share
2 Shares
केवल कृष्ण घोड़ेला

Published By: केवल कृष्ण घोड़ेला

आप सभी का हिंदी साहित्य की इस वेबसाइट पर स्वागत है l यहाँ पर आपको हिंदी से सम्बंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी l हम अपने विद्यार्थियों के पठन हेतु सतर्क है l और हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है l धन्यवाद !

Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें

  • Matiram Ka Jivan Parichay | मतिराम का जीवन परिचय – Hindi Sahitya

    Matiram Ka Jivan Parichay | मतिराम का जीवन परिचय – Hindi Sahitya

  • रीतिकाल कवि देव का जीवन परिचय – Biography Of Dev in Hindi

    रीतिकाल कवि देव का जीवन परिचय – Biography Of Dev in Hindi

  • Meera Bai in Hindi – मीराबाई का जीवन परिचय – Hindi Sahitya

    Meera Bai in Hindi – मीराबाई का जीवन परिचय – Hindi Sahitya

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Hindi Sahitya PDF Notes

Search

Recent Posts

  • Utpreksha Alankar – उत्प्रेक्षा अलंकार, परिभाषा || परीक्षोपयोगी उदाहरण
  • अनुप्रास अलंकार – अर्थ | परिभाषा | उदाहरण | हिंदी काव्यशास्त्र
  • रेवा तट – पृथ्वीराज रासो || महत्त्वपूर्ण व्याख्या सहित
  • Matiram Ka Jivan Parichay | मतिराम का जीवन परिचय – Hindi Sahitya
  • रीतिकाल कवि देव का जीवन परिचय – Biography Of Dev in Hindi
  • Meera Bai in Hindi – मीराबाई का जीवन परिचय – Hindi Sahitya
  • सूरदास का जीवन परिचय और रचनाएँ || Surdas
  • उजाले के मुसाहिब – कहानी || विजयदान देथा
  • परायी प्यास का सफर – कहानी || आलमशाह खान
  • हिन्दी उपन्यास – Hindi Upanyas – हिंदी साहित्य का गद्य

Join us

हिंदी साहित्य चैनल (telegram)
हिंदी साहित्य चैनल (telegram)

हिंदी साहित्य चैनल

Categories

  • All Hindi Sahitya Old Paper
  • Hindi Literature Pdf
  • hindi sahitya question
  • Motivational Stories
  • NET/JRF टेस्ट सीरीज़ पेपर
  • NTA (UGC) NET hindi Study Material
  • Uncategorized
  • आधुनिक काल साहित्य
  • आलोचना
  • उपन्यास
  • कवि लेखक परिचय
  • कविता
  • कहानी लेखन
  • काव्यशास्त्र
  • कृष्णकाव्य धारा
  • छायावाद
  • दलित साहित्य
  • नाटक
  • प्रयोगवाद
  • मनोविज्ञान महत्वपूर्ण
  • रामकाव्य धारा
  • रीतिकाल
  • रीतिकाल प्रश्नोत्तर सीरीज़
  • व्याकरण
  • शब्दशक्ति
  • संतकाव्य धारा
  • साहित्य पुरस्कार
  • सुफीकाव्य धारा
  • हालावाद
  • हिंदी डायरी
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य क्विज प्रश्नोतर
  • हिंदी साहित्य ट्रिक्स
  • हिन्दी एकांकी
  • हिन्दी जीवनियाँ
  • हिन्दी निबन्ध
  • हिन्दी रिपोर्ताज
  • हिन्दी शिक्षण विधियाँ
  • हिन्दी साहित्य आदिकाल

Footer

Keval Krishan Ghorela

Keval Krishan Ghorela
आप सभी का हिंदी साहित्य की इस वेबसाइट पर स्वागत है. यहाँ पर आपको हिंदी से सम्बंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी. हम अपने विद्यार्थियों के पठन हेतु सतर्क है. और हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है. धन्यवाद !

Popular Posts

Net Jrf Hindi december 2019 Modal Test Paper उत्तरमाला सहित
आचार्य रामचंद्र शुक्ल || जीवन परिचय || Hindi Sahitya
Tulsidas ka jeevan parichay || तुलसीदास का जीवन परिचय || hindi sahitya
Ramdhari Singh Dinkar || रामधारी सिंह दिनकर || हिन्दी साहित्य
Ugc Net hindi answer key june 2019 || हल प्रश्न पत्र जून 2019
Sumitranandan pant || सुमित्रानंदन पंत कृतित्व
Suryakant Tripathi Nirala || सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

जीवन परिचय

  1. मैथिलीशरण गुप्त
  2. सुमित्रानंदन पन्त
  3. महादेवी वर्मा
  4. हरिवंशराय बच्चन
  5. कबीरदास
  6. तुलसीदास

Popular Pages

हिंदी साहित्य का इतिहास-Hindi Sahitya ka Itihas
Premchand Stories Hindi || प्रेमचंद की कहानियाँ || pdf || hindi sahitya
Hindi PDF Notes || hindi sahitya ka itihas pdf
रीतिकाल हिंदी साहित्य ट्रिक्स || Hindi sahitya
Copyright ©2020 HindiSahity.Com Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us