• मुख्यपृष्ठ
  • पीडीऍफ़ नोट्स
  • साहित्य वीडियो
  • कहानियाँ
  • हिंदी व्याकरण
  • रीतिकाल
  • हिंदी लेखक
  • हिंदी कविता
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • हिंदी लेख
  • आर्टिकल

हिंदी साहित्य चैनल

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • मुख्यपृष्ठ
  • पीडीऍफ़ नोट्स
  • साहित्य वीडियो
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • आर्टिकल

पत्रकारिता लेखन के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:5th Oct, 2019| Comments: 1

. दोस्तों आज की इस पोस्ट में पत्रकारिता लेखन के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संकलन दिया जा रहा है जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है

समाचार किसे कहते हैं ?
उत्तर- नवीन जानकारी प्राप्त करना ही समाचार है |

  1. समाचार-पत्र क्या होता है ?
    उत्तर- वह पत्र जिसमें प्रतिदिन ताज़े समाचार, विज्ञापन, टिप्पणियाँ, संपादक के नाम पत्र आदि होते हैं, समाचार पत्र कहलाता है |
  2. संवाददाता किसे कहते हैं ?
    उत्तर- विभिन्न प्रकार के समाचार खोजकर अखबार को भेजनेवाला व्यक्ति संवाददाता कहलाता है|
  3. ऑप-एड के बारे में बताइए |
    उत्तर- समाचार पत्रों में संपादकीय पृष्ठ के सामनेवाले पन्ने में विश्लेषण, फ़ीचर, स्तंभ, साक्षात्कार आदि प्रकाशित होते हैं | यही ऑप-एड है |
  4. डेडलाइन क्या है ?
    उत्तर- समाचार माध्यमों में किसी समाचार को प्रकाशित या प्रसारित होने के लिए पहुँचने की आखिरी समय सीमा को डेडलाइन कहा जाता है |
  5. ‘डेस्क’ किसे कहते हैं ?
    उत्तर- प्रिंट मीडिया में डेस्क का आशय संपादन से है | इस पर समाचारों का संपादन करके उन्हें छापने योग्य बनाया जाता है |
  6. न्यूजपेग का अर्थ बताइए |
    उत्तर- न्यूजपेग वह है, जिसमें किसी मुद्दे पर लिखे जा रहे लेख या फ़ीचर में उसी मुद्दे पर आधारित घटना का उल्लेख किया जाता है |
  7. पीत पत्रकारिता के बारे में बताइए |
    उत्तर- पीत पत्रकारिता में सनसनी फैलाने के लिए अफ़वाहों, व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोपों, भंडाफोड़ आदि को प्रकाशित किया जाता है |
  8. पेज-थ्री पत्रकारिता का तात्पर्य क्या है ?
    उत्तर- पेज-थ्री पत्रकारिता का तात्पर्य ऐसी पत्रकारिता से है जिसमें फ़ैशन, अमीरों की पार्टियों, महफ़िलों व प्रसिद्ध लोगों के निजी जीवन के बारे में बताया जाता है | यह आम तौर पर समाचार के पृष्ठ तीन पर प्रकाशित होता है|
  9. बीट क्या है ?
    उत्तर- समाचार पत्र द्वारा अपने संवाददाताओं के बीच काम का विभाजन उनकी दिलचस्पी और ज्ञान को ध्यान में रखकर किया जाता है | इसे बीट कहते हैं |
  10. समाचारों के संपादन में किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है ?
    उत्तर- समाचारों के संपादन में तथ्यपरकता, वस्तुपरकता, निष्पक्षता और संतुलन जैसे सिद्धांतों का ध्यान रखना पड़ता है |
  11. ये भी जरूर पढ़ें 

    • रस का अर्थ व भेद जानें 
    • काव्य रीति को पढ़ें 
    • काव्य प्रयोजन क्या है 
    • काव्य हेतु क्या होते है 
    • आखिर ये शब्द शक्ति क्या होती है 

     

     

    हिन्दी साहित्य के बेहतरीन वीडियो के लिए यहाँ क्लिक करें 

  12. पत्रकारिता का मूल तत्त्व क्या है ?
    उत्तर- लोगों की जिज्ञासा की भावना ही पत्रकारिता का मूल तत्त्व है |
  13. आपसी कुशल-क्षेम पूछना समाचार क्यों नही है ?
    उत्तर- समाचार का दायरा समष्टिगत होता है बल्कि आपसी कुशलक्षेम पूछना व्यक्तिगत मामला है | अतः यह समाचार नहीं है |
  14. समाचारों की प्राथमिकता का आधार क्या है ?
    उत्तर- समाचारों की प्राथमिकता का आधार उपभोक्ता की रुचियाँ, दृष्टिकोण व मूल्य होते हैं|
  15. समाचार के कोई चार तत्त्व बताइए |
    उत्तर- समाचार के निम्नलिखित चार तत्त्व हैं-
    (क) नवीनता (ख) निकटता (ग) प्रभाव (घ) जनरुचि |
  16. सामान्यतया दैनिक समाचार पत्र की डेडलाइन क्या होती है ?
    उत्तर- सामान्यतया दैनिक समाचार पत्र रात १२ बजे तक का समाचार कवर करता है |
  17. पत्रकारिता को दैनिक इतिहास लेखन क्यों कहा जाता है?
    उत्तर- पत्रकारिता में हर रोज़ की घटनाएँ लिखी जाती हैं | इसी कारण इसे दैनिक इतिहास लेखन कहते हैं |
  18. पत्रकारिता पर किन मूल्यों का दबाव रहता है ?
    उत्तर- पत्रकारिता पर सामाजिक व नैतिक मूल्यों का दबाव रहता है |
  19. संपादकीय नीति का निर्धारण कौन करता है ?
    उत्तर- संपादकीय नीति का निर्धारण संपादक या समाचार संघटन के मालिक करते हैं |
  20. पत्रकार का मुख्य गुण बताइए ?
    उत्तर- संदेह करना पत्रकार का मुख्य गुण है |
  21. पत्रकार की कितनी बैसाखियाँ होती है ?
    उत्तर- पत्रकार की चार बैसाखियाँ होती हैं- सच्चाई, संतुलन, निष्पक्षता व स्पष्टता |
  22. समाचार की साख के लिए क्या आवश्यक है ?
    उत्तर- समाचार की साख के लिए यह आवश्यक है कि इसमें शामिल की गई सूचना या जानकारी का कोई स्रोत हो और वह स्रोत इसी तरह की सूचना देने का अधिकार रखता हो|
  23. समाचार पत्र में समाचार के अलावा और कौन से प्रमुख तत्त्व होते हैं ?
    उत्तर- समाचार पत्र में संपादकीय, फोटो, कार्टून, रेखांकन और कार्टोग्राफ़ का विशेष स्थान होता है |
  24. खोजपरक पत्रकारिता से क्या अभिप्राय है ?
    उत्तर- खोजपरक पत्रकारिता से आशय ऐसी पत्रकारिता से है जिसमें ऐसे तथ्यों की छानबीन की जाती है जिन्हें दबाने या छुपाने का प्रयास किया जाता है |
  25. खोजी पत्रकारिता कैसे मामले जनता के सामने लाती है ?
    उत्तर- खोजी पत्रकारिता सार्वजनिक महत्त्व के मामले में भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और गड़बड़ियों को सामने लाने की कोशिश करती है |
  26. खोजी पत्रकारिता का नायाब उदाहरण दीजिए |
    उत्तर- अमेरिका का वाटरगेट कांड जिसमें राष्ट्रपति निक्सन को इस्तीफा देना पड़ा था |
  27. वॉचडॉग पत्रकारिता किसे कहते हैं ?
    उत्तर- वह पत्रकारिता जो सरकार के कामकाज पर निगाह रखती है तथा गड़बड़ियों का पर्दाफ़ाश करती है, वॉचडॉग पत्रकारिता कहलाती है |
  28. एडवोकेसी पत्रकारिता क्या है ?
    उत्तर- एडवोकेसी पत्रकारिता वह है जो किसी विचारधारा या किसी खास उद्देश्य को उठाकर जनमत बनाने का प्रयास करती है |

 

  1. मुख्यधारा का मीडिया किसे कहते है ?
    उत्तर- मुख्यधारा का मीडिया वह है जो व्यवस्था के साथ तालमेल बनाकर चलता है | वह व्यवस्था की आलोचना एक निश्चित दायरे में करता है |
  2. वैकल्पिक पत्रकारिता क्या है ?
    उत्तर- इस तरह की पत्रकारिता में मीडिया स्थापित व्यवस्था के विकल्प को सामने लाने तथा उसके अनुकूल सोच को अभिव्यक्त किया जाता है |
  3. छापाखाना का आविष्कार किसने किया ?
    उत्तर- छापाखाने का आविष्कार जर्मनी के गुटेनबर्ग ने किया |
  4. यूरोप में पुनर्जागरण की शुरुआत में किसकी अहम भूमिका थी ?
    उत्तर- छापाखाना की |
  5. भारत में पहला छापाखाना कब व कहाँ खुला ?
    उत्तर- भारत में पहला छापाखाना सन 1556 में गोवा में खुला|
  6. मुद्रित माध्यमों की न्यूनता(कमी) क्या है ?
    उत्तर- मुद्रित माध्यम निरक्षरों के काम का नहीं है |
  7. स्ट्रिंगर किसे कहते हैं ?
    उत्तर- स्ट्रिंगर अंशकालिक पत्रकार को कहते हैं | यह किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करने वाला पत्रकार है |
  8. उलटा पिरामिड शैली का प्रयोग कब शुरु हुआ ?
    उत्तर- 19वीं सदी में |
  9. समाचार के छह ककार कौन-से है ?
    उत्तर- समाचार के छह ककार हैं- क्या, कौन, कहाँ, कब, क्यों, कैसे |
  10. विशेषीकृत रिपोर्टिंग से क्या अभिप्राय है ?
    उत्तर- विशेषीकृत रिपोर्टिंग में विशेष क्षेत्र से जुड़ी घटनाओं, मुद्दों तथा समस्याओं का सूक्ष्म विश्लेषण करके उसे पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है |
  11. आर्थिक पत्रकारिता का महत्त्व बढ़ने का क्या कारण है ?
    उत्तर- आम लोगों की बढ़ती रुचि |
  12. खेल पत्रकार को किन बातों का ज्ञान होना चाहिए ?
    उत्तर- खेल पत्रकार को खेल की तकनीक, उसके नियमों, बारीकियों तथा प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में पता होना चाहिए |
  13. समाचार के पाँच डब्लू व एक एच का मतलब बताइए |
    उत्तर- What- क्या- क्या घटित हुआ ?
    When- कब- कब घटित हुआ ?
    Where- कहाँ- कहाँ घटित हुआ ?
    Who- कौन- कौन संबंधित था ?
    Why- क्यों- क्यों घटित हुआ ?
    How- कैसे- घटना कैसे हुई ?
  14. पत्रकार दीर्घा क्या है ?
    उत्तर- संसद, विधानसभा आदि का वह स्थान जो पत्रकारों के बैठने के लिए सुरक्षित रहता है |
  15. प्रभात संस्करण क्या होते हैं ?
    उत्तर- समाचार पत्र की सुबह जारी होनेवाली प्रतियाँ, जिनमें देर रात तक के समाचार छापे जाते हैं|
  16. ‘खोया-पाया’ स्तंभ में क्या होता है ?
    उत्तर- इस स्तंभ में लोग उन चीज़ों का विवरण छ्पवाते हैं जो उनसे खो गई हैं या उन्हें मिली हैं |
  17. अस्तर क्या है ?
    उत्तर- दो पृष्ठों के बीच में रखा गया कागज़ जिससे एक पृष्ठ की छपाई की ताज़ा स्याही के दाग दूसरे पृष्ठ पर नहीं लगते हैं|
  18. ऑफसेट क्या है ?
    उत्तर- ऑफसेट प्रेस मुद्रण की वह विधि है, जिसमें मुद्रण सामग्री की छाप पहले रबर या जिंक प्लेट पर ली जाती है और फिर कागज़ पर छापा जाता है |
  19. ‘यूएनआई’ क्या है ?
    उत्तर- यूएनआई समाचार एजेंसी है जो अंग्रेज़ी में समाचार भेजती है | ‘वार्ता’ इसकी हिंदी सेवा है |
  20. स्टाफर कौन है ?
    उत्तर- स्टाफर समाचार पत्र का वेतनभोगी कर्मचारी है, जो समाचार एकत्र करके प्रतिदिन कार्यालय में भेजता है |
  21. पीटीआई के बारे में बताइए ?
    उत्तर- यह एशिया की सबसे बड़ी समाचार समिति है | यह अंग्रेज़ी में समाचार भेजती है |
  22. ‘प्रिंट माध्यम’ से आप क्या समझते हैं ?
    उत्तर- प्रिंट माध्यम अर्थात् मुद्रित माध्यम जनसंचार के आधुनिक माध्यमों में सबसे पुराना है | इसमें अखबार, पुस्तकें आदि हैं |
  23. हिंदी में प्रकाशित होनेवाले किन्हीं चार राष्ट्रीय समाचार पत्रों के नाम लिखिए |
    उत्तर- दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिंदुस्तान |
  24. अंशकालिक संवाददाता किसे कहा जाता है ?
    उत्तर- ‘अंशकालिक संवाददाता’ वे होते हैं,जो कुछ समय के लिए समाचार पत्र में कार्य करते हैं|
  25. छापाखाने के आविष्कार का श्रेय किसको है ?
    उत्तर- छापाखाने के आविष्कार का श्रेय गुटेनवर्ग को है |
  26. मुद्रित माध्यमों की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए |
    उत्तर- मुद्रित माध्यम की दो विशेषताएँ हैं- लिखित भाषा का विस्तार व स्थायित्व |
  27. पत्रकारीय लेखन और साहित्यिक-सृजनात्मक लेखन में अंतर बताइए |
    उत्तर- पत्रकारीय लेखन में पत्रकार पाठकों, दर्शकों व श्रोताओं तक सूचनाएँ पहुँचाने के लिए लेखन के विभिन्न रूपों का इस्तेमाल करते हैं, जबकि साहित्यिक-सृजनात्मक लेख्न में चिंतन के जरिए नई रचना का उद्भव होता है |
  28. जनसंचार के मुद्रित माध्यमों की सबसे बड़ी विशेषता क्या है ?
    उत्तर- मुद्रित माध्यम में समय की सीमा नहीं होती | इसे व्यक्ति कभी भी पढ़ सकता है, इस पर सोच सकता है तथा इसे अधिक समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है|
  29. उलटा पिरामिड शैली क्या होती है ?
    उत्तर- उलटा पिरामिड शैली में पहले इंट्रो, मध्य में बॉडी तथा अंत में समाचार होता है | दूसरे शब्दों में, इस विशिष्ट शैली में समाचार के सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य को सबसे पहले , और उसके बाद घटते हुए महत्त्वक्रम में अन्य तथ्यों व सूचनाओं को लिखा जाता है |
  30. पत्रकार की लेखन-शैली की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए |
    उत्तर- पत्रकार की लेखन शैली में अधिकतर उल्टा पिरामिड शैली का प्रयोग होता है | इस विशिष्ट शैली में समाचार के सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य को सबसे पहले, और उसके बाद घटते हुए महत्त्वक्रम में अन्य तथ्यों व सूचनाओं को लिखा जाता है |
  31. मुद्रित माध्यमों के अंतर्गत आने वाले किन्हीं दो माध्यमों का उल्लेख कीजिए |
    उत्तर- अखबार, पत्रिका |
  32. वेबसाइट पर विशुद्ध पत्रकारिता शुरू करने का श्रेय किस भारतीय वेबसाइट को जाता है ?
    उत्तर- तहलका डॉट कॉम को |
  33. फ्री-लांसर पत्रकार किसे कहते हैं ?
    उत्तर- फ्री-लांसर पत्रकार वें हैं, जो भुगतान के आधार पर अलग-अलग अखबारों में लिखते हैं |
  34. फोन इन से क्या तात्पर्य है ?
    उत्तर- एंकर के द्वारा घटनास्थल पर उपस्थित रिपोर्टर से फोन के माध्यम से घटित घटनाओं की जानकारी को दर्शकों तक पहुँचाना फोन इन कहलाता है |
  35. लाइव से क्या तात्पर्य है ?
    उत्तर- किसी समाचार का घटनास्थल से दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण लाइव कहलाता है |
  36. ड्राई एंकर कौन होता है ?
    उत्तर- ड्राई एंकर वह होता है जो समाचार के दृश्य नहीं आने तक दर्शकों को रिपोर्टर से मिली जानकारी के आधार पर समाचार से संबंधित सूचना देता है |
  37. फ्लैश या ब्रेकिंग न्यूज क्या है ?
    उत्तर- जब कोई प्रमुख समाचार सबसे पहले दर्शकों तक पहुँचाया जाता है तो उसे फ्लैश या ब्रेकिंग न्यूज कहा जाता है |
  38. एंकर पैकेज क्या है ?
    उत्तर- एंकर पैकेज किसी भी खबर को संपूर्णता के साथ पेश करने का एक जरिया है | इसमें संबंधित घटना के दृश्य,इससे जुड़े लोगों की बाइट,ग्राफिक के जरिए सूचनाएँ आदि होती हैं |
  39. संपादकीय में लेखक का नाम क्यों नहीं दिया जाता ?
    उत्तर- संपादकीय में लेखक का नाम इसलिए नहीं दिया जाता क्योंकि संपादकीय किसी व्यक्ति विशेष का विचार नहीं होता | इसके जरिए अखबार का दृष्टिकोण व्यक्त किया जाता है |
  40. स्तंभ लेखन क्या है ?
    उत्तर- स्तंभ लेखन विचारपरक लेखन का एक प्रमुख रूप है | इसमें लेखक अपनी विशिष्ट शैली में वैचारिक रुझान प्रस्तुत करते हैं |
  41. विशेष लेखन क्या है ?
    उत्तर- विशेष लेखन यानी किसी खास विषय पर सामान्य लेखन से हटकर किया गया लेखन | जैसे – व्यापार , खेल , फिल्म आदि विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा किया गया लेखन |
  42. रेडियो समाचार की भाषा कैसी होनी चाहिए ?
    उत्तर- रेडियो समाचार की भाषा ऐसी होनी चाहिए जिसमें आम बोलचाल की भाषा के साथ-साथ सटीक मुहावरों का भी प्रयोग किया गया हो |
  43. इंटरनेट पत्रकारिता क्या है ?
    उत्तर- इंटरनेट पर अखबारों का प्रकाशन या खबरों का आदान-प्रदान ही इंटरनेट पत्रकारिता है |
  44. भारत में अखबारी पत्रकारिता की शुरुआत कब और किस पत्र से हुई ?
    उत्तर- भारत में अखबारी पत्रकारिता की शुरुआत 1780 में जेम्स आगस्त हिकी के बंगाल गजट से हुई,जो कोलकाता से निकला था |
  45. हिंदी का पहला साप्ताहिक पत्र कौन था और किसके संपादन में निकला था ?
    उत्तर- हिंदी का पहला साप्ताहिक पत्र उदंत मार्तंड था जो सन् 1826 में पं.जुगल किशोर शुक्ल के संपादन में कोलकाता से निकला था |
  46. आजादी से पहले पत्रकारिता का लक्ष्य क्या था ?
    उत्तर- आजादी से पहले पत्रकारिता का लक्ष्य स्वाधीनता की प्राप्ति था |
  47. भारत में रेडियो की शुरुआत कब हुई ?
    उत्तर- भारत में रेडियो की शुरुआत 1921 में हुई |
  48. आल इंडिया रेडियो की विधिवत स्थापना कब हुई ?
    उत्तर- आल इंडिया रेडियो की विधिवत स्थापना 1936 में हुई |
  49. भारत में एफ.एम. (फ्रिक्वेंशी मॉड्यूलेशन) की शुरुआत कब हुई ?
    उत्तर- भारत में एफ.एम. (फ्रिक्वेंशी मॉड्यूलेशन) की शुरुआत 1993 में हुई |
  50. आकाशवाणी और दूरदर्शन को केंद्र सरकार के सीधे नियंत्रण से कब मुक्त किया गया ?
    उत्तर- 1997 में आकाशवाणी और दूरदर्शन को केंद्र सरकार के सीधे नियंत्रण से निकालकर प्रसार भारती नामक स्वायत्तशासी निकाय को सौंप दिया गया |
  51. भारत में टेलीविजन की शुरुआत कब हुई ?
    उत्तर- भारत में टेलीविजन की शुरुआत यूनेस्को की एक शैक्षिक परियोजना के तहत 15 सितंबर 1959 को हुई थी|
  52. भारत में विधिवत टीवी सेवा का आरंभ कब हुआ ?
    उत्तर- भारत में विधिवत टीवी सेवा का आरंभ 1965 में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ |
  53. जनसंचार का सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली माध्यम क्या है ?
    उत्तर- जनसंचार का सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली माध्यम है- सिनेमा |
  54. जनसंचार का सबसे लोकप्रिय और ताकतवर माध्यम क्या है ?
    उत्तर- जनसंचार का सबसे लोकप्रिय और ताकतवर माध्यम है- टेलीविजन |
  55. वर्तमान में इंटरनेट पत्रकारिता का कौन सा दौर चल रहा है ?
    उत्तर- वर्तमान में इंटरनेट पत्रकारिता का तीसरा दौर चल रहा है | पहला दौर था 1982 से 1992 तक, जबकि दूसरा दौर चला 1993 से 2001 तक | तीसरे दौर की इंटरनेट पत्रकारिता 2002 से अब तक की है |
  56. सच्चे अर्थों में इंटरनेट पत्रकारिता की शुरुआत कब हुई?
    उत्तर- सच्चे अर्थों में इंटरनेट पत्रकारिता की शुरुआत 1983 से 2002 के बीच हुई |
  57. भारत में इंटरनेट पत्रकारिता का अभी कौन सा दौर चल रहा है ?
    उत्तर- भारत में इंटरनेट पत्रकारिता का अभी दूसरा दौर चल रहा है | भारत के लिए पहला दौर 1993 से शुरू माना जा सकता है, जबकि दूसरा दौर सन् 2003 से शुरू हुआ है |
  58. हिंदी में नेट पत्रकारिता की शुरुआत किस पत्र से हुई ?
    उत्तर- हिंदी में नेट पत्रकारिता वेब दुनिया के साथ शुरू हुई | इंदौर के नयी दुनिया समूह से शुरू हुआ यह पोर्टल हिंदी का संपूर्ण पोर्टल है |
  59. हिंदी की वेब पत्रकारिता की सबसे बड़ी समस्या क्या है ?
    उत्तर- हिंदी की वेब पत्रकारिता की सबसे बड़ी समस्या हिंदी के फौंट की है | अब भी हमारे पास कोई एक की-बोर्ड नहीं है | अब माइक्रोसॉफ्ट और वेब दुनिया ने यूनिकोड फौंट बनाए हैं, पर ये भी खास लोकप्रिय नहीं हो पा रहे हैं | इस समस्या के समाधान के लिए जरूरत है बेलगाम फौंट संसार पर नियंत्रण और की-बोर्ड के मानकीकरण की |
  60. पत्रकारिता और साहित्य में क्या अंतर है ?
    उत्तर- पत्रकारिता जल्दी में लिखा गया साहित्य है, परंतु इसका रिश्ता तथ्यों से है न कि कल्पना से |
  61. फीचर क्या है ?
    उत्तर- फीचर आम तौर पर तथ्यों, सूचनाओं और विचारों पर आधारित कथात्मक विवरण और विश्लेषण होता है | इसका आरंभ आकर्षक और उत्सुकता पैदा करनेवाला होना चाहिए |
  62. विशेष रिपोर्ट के कोई दो प्रमुख प्रकार बताइए |
    उत्तर- विशेष रिपोर्ट के प्रमुख प्रकार हैं- इंवेस्टिगेटिव रिपोर्ट (खोजी रिपोर्ट), इन-डेफ्ट रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक रिपोर्ट और विवरणात्मक रिपोर्ट |
  • हिंदी साहित्य quiz 4 
  • quiz 5 हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य योजना से जुड़ें 
  • अज्ञेय जीवन परिचय देखें 
  • विद्यापति जीवन परिचय  देखें 
  • अमृतलाल नागर जीवन परिचय देखें 
  • रामनरेश त्रिपाठी जीवन परिचय  देखें 
  • महावीर प्रसाद द्विवेदी  जीवन परिचय देखें 
  • डॉ. नगेन्द्र  जीवन परिचय देखें 
  • भारतेन्दु जीवन परिचय देखें 
  • साहित्य के शानदार वीडियो यहाँ देखें 

ise hingish me bhi padhe


 

Tweet
Share4
Pin
Share
4 Shares
केवल कृष्ण घोड़ेला

Published By: केवल कृष्ण घोड़ेला

आप सभी का हिंदी साहित्य की इस वेबसाइट पर स्वागत है l यहाँ पर आपको हिंदी से सम्बंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी l हम अपने विद्यार्थियों के पठन हेतु सतर्क है l और हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है l धन्यवाद !

Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें

  • रीतिकाल कवि देव का जीवन परिचय – Biography Of Dev in Hindi

    रीतिकाल कवि देव का जीवन परिचय – Biography Of Dev in Hindi

  • Meera Bai in Hindi – मीराबाई का जीवन परिचय – Hindi Sahitya

    Meera Bai in Hindi – मीराबाई का जीवन परिचय – Hindi Sahitya

  • सूरदास का जीवन परिचय और रचनाएँ || Surdas

    सूरदास का जीवन परिचय और रचनाएँ || Surdas

Comments

  1. AvatarHari prakash mishra says

    28/04/2020 at 4:06 PM

    Very important news point I am satisfied and very glad

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Hindi Sahitya PDF Notes

Search

Recent Posts

  • अनुप्रास अलंकार – अर्थ | परिभाषा | उदाहरण | हिंदी काव्यशास्त्र
  • रेवा तट – पृथ्वीराज रासो || महत्त्वपूर्ण व्याख्या सहित
  • Matiram Ka Jivan Parichay | मतिराम का जीवन परिचय – Hindi Sahitya
  • रीतिकाल कवि देव का जीवन परिचय – Biography Of Dev in Hindi
  • Meera Bai in Hindi – मीराबाई का जीवन परिचय – Hindi Sahitya
  • सूरदास का जीवन परिचय और रचनाएँ || Surdas
  • उजाले के मुसाहिब – कहानी || विजयदान देथा
  • परायी प्यास का सफर – कहानी || आलमशाह खान
  • हिन्दी उपन्यास – Hindi Upanyas – हिंदी साहित्य का गद्य
  • HPPSC LT GRADE HINDI SOLVED PAPER 2020

Join us

हिंदी साहित्य चैनल (telegram)
हिंदी साहित्य चैनल (telegram)

हिंदी साहित्य चैनल

Categories

  • All Hindi Sahitya Old Paper
  • Hindi Literature Pdf
  • hindi sahitya question
  • Motivational Stories
  • NET/JRF टेस्ट सीरीज़ पेपर
  • NTA (UGC) NET hindi Study Material
  • Uncategorized
  • आधुनिक काल साहित्य
  • आलोचना
  • उपन्यास
  • कवि लेखक परिचय
  • कविता
  • कहानी लेखन
  • काव्यशास्त्र
  • कृष्णकाव्य धारा
  • छायावाद
  • दलित साहित्य
  • नाटक
  • प्रयोगवाद
  • मनोविज्ञान महत्वपूर्ण
  • रामकाव्य धारा
  • रीतिकाल
  • रीतिकाल प्रश्नोत्तर सीरीज़
  • व्याकरण
  • शब्दशक्ति
  • संतकाव्य धारा
  • साहित्य पुरस्कार
  • सुफीकाव्य धारा
  • हालावाद
  • हिंदी डायरी
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य क्विज प्रश्नोतर
  • हिंदी साहित्य ट्रिक्स
  • हिन्दी एकांकी
  • हिन्दी जीवनियाँ
  • हिन्दी निबन्ध
  • हिन्दी रिपोर्ताज
  • हिन्दी शिक्षण विधियाँ
  • हिन्दी साहित्य आदिकाल

Footer

Keval Krishan Ghorela

Keval Krishan Ghorela
आप सभी का हिंदी साहित्य की इस वेबसाइट पर स्वागत है. यहाँ पर आपको हिंदी से सम्बंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी. हम अपने विद्यार्थियों के पठन हेतु सतर्क है. और हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है. धन्यवाद !

Popular Posts

Net Jrf Hindi december 2019 Modal Test Paper उत्तरमाला सहित
आचार्य रामचंद्र शुक्ल || जीवन परिचय || Hindi Sahitya
Tulsidas ka jeevan parichay || तुलसीदास का जीवन परिचय || hindi sahitya
Ramdhari Singh Dinkar || रामधारी सिंह दिनकर || हिन्दी साहित्य
Ugc Net hindi answer key june 2019 || हल प्रश्न पत्र जून 2019
Sumitranandan pant || सुमित्रानंदन पंत कृतित्व
Suryakant Tripathi Nirala || सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

जीवन परिचय

  1. मैथिलीशरण गुप्त
  2. सुमित्रानंदन पन्त
  3. महादेवी वर्मा
  4. हरिवंशराय बच्चन
  5. कबीरदास
  6. तुलसीदास

Popular Pages

हिंदी साहित्य का इतिहास-Hindi Sahitya ka Itihas
Premchand Stories Hindi || प्रेमचंद की कहानियाँ || pdf || hindi sahitya
Hindi PDF Notes || hindi sahitya ka itihas pdf
रीतिकाल हिंदी साहित्य ट्रिक्स || Hindi sahitya
Copyright ©2020 HindiSahity.Com Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us