आज के आर्टिकल में हम सर्वनाम के अंतर्गत अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Anishchay Vachak Sarvanam), परिभाषा, भेद, उदाहरण को विस्तार से समझेंगे।
अनिश्चयवाचक सर्वनाम – Anishchay Vachak Sarvanam
Table of Contents
अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है ?
जिन सर्वनाम शब्दों से किसी व्यक्ति या वस्तु एवं स्थान की अनिश्चितता का बोध हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। कुछ, किसी, कोई आदि शब्दों में कोई भी निश्चित नहीं हैं अर्थात् अनिश्चितता का बोध हो रहा है।
जैसे – कोई, कुछ, कई, हर, सभी।
‘कोई बुला रहा है।’
यहां पर ’कोई’ संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त हुआ है। लेकिन ’कोई’ शब्द से हमें किसी व्यक्ति या वस्तु के निश्चित नहीं होने का बोध हो रहा है। इसलिए ’कोई’ शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Anishchay Vachak Sarvanam) है।
अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण – Anishchay Vachak Sarvanam ke Example
- किसी ने उसकी मदद नहीं की।
- कोई आया था।
- सीता कुछ कर रही है।
- दही में कुछ गिर गया है, उसे निकालकर खाना।
- नीलम कुछ लिख रही है।
- मुझे कुछ खाना है।
- कुछ खिला दीजिए।
- बैग में कुछ नहीं है।
- सीता कुछ कर रही है।
- हमारे घर कोई आया है।
- मुझे कुछ खाना है।
- तुम्हें किसने चोट पहुंचाई ?
- छत पर कोई खङा है।
- पानी में कुछ पङा हुआ है।
- मुझे दूर से कोई आता दिख रहा है।
- मुझे कोई नजर आ रहा है।
- मैं कुछ फल लाया हूँ।
- बाहर कोई खङा है।
- तुम्हारे लिए कोई रिश्ता आया है।
- कई लोग जल्दबाजी में रहते है।
- दरवाजे पर कोई खङा है।
- कुछ कामों से देरी हो जाती है।
- कुछ लोगों से मिल गए और कुछ से मिलना है।
- मैं कुछ कहना चाहता हूँ।
- तुम्हारे लिए किसी का फोन है।
अनिश्चयवाचक सर्वनाम के अन्य उदाहरण
- किसी को अपने साथ ले जाओ।
- कोई आ गया।
- कोई कमेंट लिख रहा है।
- कुछ दे दीजिए।
- कोई रो रहा है।
- रात को कोई चिल्ला रहा था।
- मैं कुछ सामान लाया हूँ।
- किसी ने पसन्द किया था।
- चाय में कुछ गिर गया है।
- कोई आ गया तो हम क्या करेंगे ?
- आसमान में कुछ चमक रहा है।
- कुछ करने से ही कुछ होता है।
- मेरे पास कुछ भी नहीं है।
- दाल में कुछ मिला है।
- पानी में कुछ है।
- रमेश बाजार से कुछ लाया था।
- किसी से भी झगङा नहीं करना चाहिए।
- यह बात कौन कह रहा था ?
- दरवाजे पर कौन खङा है ?
- उसे कुछ गाना है।
- उसे कुछ मिल गया है।
- घी में कुछ गिर गया है।
- मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है।
- मेरी आंख में कुछ गिर गया है।
- यह काम हर कोई नहीं कर सकता।
- छत पर कोई है।
- सफलता पाने के लिए कुछ-न-कुछ करना पङता है।
- मोहन कुछ खा रहा है।
- वह कोई भी हो सकता है।
- हर कोई खूब नसीब नहीं होता है।
- मेरी तबीयत कुछ खराब है।
- वे कुछ खा रहे हैं।
- कुछ काम करो।
- रास्ता किसी से पूछ लेंगे।
- पेङ के पीछे कोई खङा है।
- कुछ करने से ही कुछ होता है।
- कोई आने वाला है।
- छत पर कुछ पङा हुआ है।
- मेरी चाय में कुछ पङा है।
- ऐसा ना हो कि कोई आ जाए।
- इन दोनों के बीच कुछ तो था।
- तुम्हें कोई भङका रहा है।
- किसी व्यक्ति का सम्मान होगा।
- खाने के स्वाद में कुछ कमी है।
- किसी ने कहा था।
- हर कोई कोरोना वायरस से लङ रहा है।
FAQ
1. अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है ?
उत्तर – जिन सर्वनाम शब्दों से किसी व्यक्ति या वस्तु एवं स्थान की अनिश्चितता का बोध हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
2. अनिश्चयवाचक सर्वनाम में कौन-कौन से शब्द आते है ?
उत्तर – कोई, कुछ, कई, हर, सभी।
3. ’किसी ने उसकी मदद नहीं की।’ इस वाक्य में कौनसा सर्वनाम है ?
उत्तर – अनिश्चयवाचक सर्वनाम
4. ’मुझे कुछ खाना है।’ इस वाक्य में कौनसा सर्वनाम है ?
उत्तर – अनिश्चयवाचक सर्वनाम
5. ’मुझे कोई नजर आ रहा है।’ इस वाक्य में कौनसा सर्वनाम है ?
उत्तर – अनिश्चयवाचक सर्वनाम
6. ’दरवाजे पर कौन खङा है ?’ इस वाक्य में कौनसा सर्वनाम है ?
उत्तर – अनिश्चयवाचक सर्वनाम
7. ’कई लोग जल्दबाजी में रहते है।’ इस वाक्य में कौनसा सर्वनाम है ?
उत्तर – अनिश्चयवाचक सर्वनाम
8. ’तुम्हें किसने चोट पहुंचाई ?’ इस वाक्य में कौनसा सर्वनाम है ?
उत्तर – अनिश्चयवाचक सर्वनाम
9. ’कुछ दे दीजिए।’ इस वाक्य में कौनसा सर्वनाम है ?
उत्तर – अनिश्चयवाचक सर्वनाम
10. ’कोई आने वाला है।’ इस वाक्य में कौनसा सर्वनाम है ?
उत्तर – अनिश्चयवाचक सर्वनाम
Leave a Reply