आज के आर्टिकल में हम सर्वनाम के अंतर्गत निजवाचक सर्वनाम (Nij Vachak Sarvanam), परिभाषा, भेद, उदाहरण को विस्तार से समझेंगे।
निजवाचक सर्वनाम – Nij Vachak Sarvanam
दोस्तों आज हम निजवाचक सर्वनाम को बहुत ही आसान तरीके से पढ़ेंगे। इसमें आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी इसलिए आप पूरी आर्टिकल को पढ़ें। पिछले आर्टिकल में हमने प्रश्नवाचक सर्वनाम के बारे में जाना था।
निजवाचक सर्वनाम सरल शब्दों में पढ़ें –
निज का अर्थ होता है – स्वयं और वाचक का अर्थ होता है – बोध। अपनेपन का बोध कराने वाले शब्दों को निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।
’आप’ शब्द का प्रयोग पुरुषवाचक तथा निजवाचक सर्वनाम दोनों में होता है। जहाँ ’आप’ शब्द का प्रयोग श्रोता के लिए हो वहाँ यह आदर-सूचक मध्यम पुरुष होता है और जहाँ ’आप’ शब्द का प्रयोग अपने लिए हो वहाँ निजवाचक सर्वनाम होता है।
’’जहाँ पर वक्ता अपने या अपने आप के लिए कुछ शब्दों का प्रयोग करता है, वहाँ पर निजवाचक सर्वनाम होता है।
निजवाचक सर्वनाम किसे कहते है ?
जिन सर्वनामों का प्रयोग कर्ता के साथ अपनेपन का बोध करने के लिए किया जाता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता किसी चीज को अपने साथ दर्शाने या अपनी बताने के लिए करता है।
निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा – Nij Vachak Sarvanam ki Paribhasha
जो सर्वनाम कर्ता (स्वयं) के लिए प्रयुक्त करता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते है। ऐसे शब्द जो अपनेपन का बोध कराते है उन्हें निज वाचक सर्वनाम कहा जाता है।
जिन शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है और जो सर्वनाम प्रथम पुरुष, द्वितीय पुरुष, तृतीय पुरुष में निजत्व का बोध कराते हैं, उन्हें निजवाचक सर्वनाम (Nij Vachak Sarvanam) कहते है।
निजवाचक सर्वनाम की पहचान – Nij vachak Sarvanam ki Pahchan
- हमें
- तुम
- अपने
- आप
- अपने आप
- निजी
- खुद
- स्वयं।
निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण – Nij Vachak Sarvanam ke Udaharan
‘आप आ गई पर आपकी बहन नहीं आई।’
इस वाक्य में पहला शब्द ‘आप’ जिसका प्रयोग सुनने वाले प्रश्न के लिए हुआ है। इसलिए इसे आदर सूचक मध्यम पुरुष माना जाता है।
‘आप को कोई परेशानी तो नहीं है।’
इस वाक्य में ’आप’ शब्द का प्रयोग वक्ता श्रोता के लिए कर रहा है अतः यह आदरसूचक मध्यमपुरुष है।
‘आप कहाँ जा रहे हो ?’
इस वाक्य में ‘आप’ वक्ता द्वारा श्रोता के लिए प्रयोग किया जा रहा है। अतः यह आदर सूचक मध्यम पुरुष है।
‘मम्मी आप सो जाओ, मैं अपने आप खाना बना लूंगी।’
इस वाक्य में प्रथम शब्द ’आप’ जो कि मम्मी के लिए प्रयोग हुआ है। यह शब्द कहने वाले और मम्मी के बीच का मध्यम पुरुष है। जबकि दूसरे शब्द कहने वाले के लिए प्रयोग हुआ है। इसी कारण यह उत्तम पुरुष निजवाचक सर्वनाम है।
‘मैं ये काम अपने आप कर लूंगा।’
इस वाक्य में वक्ता ‘आप’ शब्द को स्वयं के लिए कर रहा है।
निजवाचक सर्वनाम के अन्य उदाहरण
- मैं अपने आप आया हूँ।
- आप भला तो जग भला।
- अगर तुम्हें खाना खाना है तो अपने आप बना लो।
- चींटी अपना भोजन खुद ढूँढ़ती है।
- जब तक तुम खुद निश्चय नहीं करोगे, तब तक ऐसा संभव नहीं हो पायेगा।
- फूल अपने आप खिलता है।
- असलियत पता चलते ही वह अपने आप चला जाएगा।
- मैं वहां अपने आप चला जाऊंगा।
- मैं अपने आप स्कूल चला जाऊँगा।
- राम अपना पूरा काम अपने आप करता है।
- ईश्वर भी उन्हीं का साथ देता है जो अपनी मदद स्वयं करते हैं।
- यह होमवर्क मैंने खुद किया है।
- हम अपने आप कर लेंगे।
- मैं अपनी पढ़ाई अपने आप करूँगा।
- सफलता पाने के लिए तुम्हें स्वयं कठोर परिश्रम करना पङेगा।
- मैं अपने कपङे स्वयं धो लूँगा।
- वह खुद जा रहा है।
- उन्होंने मुझे यहाँ रहने को कहा, लेकिन खुद यहाँ से चले गए।
- मुझे अपने से कुछ भी करने का मन नहीं करता है।
- मैं खुद कुछ नहीं कर सकता।
- मैं अपने आप खा लूँगी।
- मैं खुद ही चित्र बनाऊँगा।
- वह गया है तो अपने आप आ जायेगा।
- तुम्हें अपने आप खाना बनाना चाहिए।
- मैं घर अपने आप चला जाऊँगा।
- मैं अपना खाना स्वयं बना लूंगा।
- राधा गई है तो, अपने आप आ जाएगी।
- मैं स्वयं मुसीबत में घिरा हूँ।
- तुम्हें यह काम अपने आप करना होगा।
- उसे अपने कपङे खुद धोने दो।
- मैं वहाँ अपने आप चला जाऊँगा।
- सोहन अपना पूरा काम अपने आप करता है।
- वह खुद एक मजदूर है।
- सफलता पाने के लिए तुम्हें स्वयं कठोर परिश्रम करना पङेगा।
- उसे अपना काम खुद करने दो।
- यह मेरी निजी कंपनी है।
- मैं अपना काम स्वयं करूँगा।
- मैं अपने आप आऊँगा।
- तुम अपना ध्यान पढ़ाई में लगाओ।
- मैंने पूरे पहाङ को स्वयं तोङ दिया।
- मम्मी स्वयं यह बात कह रही थी।
- मैं अपने आप पानी पी लूँगा।
- अपने आप काम करो।
- मैं अपनी बाइक लेकर जा रहा हूँ।
- मैं अपने भाई के साथ जाऊंगी।
- मैंने पूरे पहाङ को स्वयं तोङ दिया था।
- मैंने उन्हें कह दिया है कि यह कार्य उन्हें अपने आप करना होगा।
- आप अपना काम खुद करो।
- वह अपना ध्यान अच्छी चीजों में लगाता है।
- आप सभी हमारे अपने है।
- तुम्हें अपनी लङाई खुद लङनी चाहिए।
- मैं स्वयं गाङी चला सकती हूँ।
- उसे सहारा मत दो, वह खुद उठेगा।
- मैं खुद आ जाऊंगा।
- मैं अपनी गाङी से जाऊंगा।
- मैं अपना ध्यान अच्छी चीजों में लगाती हूँ।
- आप कहाँ से आ रहे हैं ?
- मैं खुद लिख लूंगा।
निष्कर्ष :
हमने आज के आर्टिकल में निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा और उदाहरण (Nij Vachak Sarvanam) के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। हम आशा करते है कि आपको विषयवस्तु की जानकारी समझ में आ गयी होगी। यदि आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकतें है। हमें बड़ी ख़ुशी होगी।
FAQ
1. निजवाचक सर्वनाम किसे कहते है ?
उत्तर – जिन शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है और जो सर्वनाम प्रथम पुरुष, द्वितीय पुरुष, तृतीय पुरुष में निजत्व का बोध कराते हैं, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते है।
2. निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा क्या होती है ?
उत्तर – जिन सर्वनामों का प्रयोग कर्ता के साथ अपनेपन का बोध करने के लिए किया जाता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।
3. निजवाचक सर्वनाम में कौन-कौनसे शब्द आते है ?
उत्तर – हमें, तुम, अपने, आप, अपने आप, निजी, खुद, स्वय।
4. निजवाचक सर्वनाम के दो उदाहरण बताइये ?
उत्तर – (1) मैं अपना काम स्वयं करूँगा।
(2) राम अपना पूरा काम अपने आप करता है।
5. ’मैं खुद कुछ नहीं कर सकता।’ इस वाक्य में कौनसा सर्वनाम है ?
उत्तर – निजवाचक सर्वनाम
Leave a Reply