• Home
  • PDF Notes
  • Videos
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • साहित्य ट्रिक्स
  • आर्टिकल

हिंदी साहित्य चैनल

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • PDF NOTES
  • VIDEOS
  • कहानियाँ
  • व्याकरण
  • रीतिकाल
  • हिंदी लेखक
  • कविताएँ
  • Web Stories

NTA UGC NET Hindi Paper 2022 – Download | यूजीसी नेट हिंदी हल प्रश्न पत्र

Author: केवल कृष्ण घोड़ेला | On:11th Aug, 2023| Comments: 0

Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

आज के आर्टिकल में NTA UGC NET Hindi Paper 2022 ( 30 September) को हुए पेपर को हल सहित दिया गया है , आप अपना मूल्याकंन कर सकते है। UGC NET 2022 Hindi Paper Answer Key, UGC NET HINDI QUESTION PAPER 2022, NTA NET HINDI 2022, UGC NET HINDI QUESTION PAPER ANALYSIS 2022। NTA NET HINDI Solved Paper 2022.

नेट हिंदी पेपर सॉल्व्ड पेपर – 2022

1. द्वैतवादी वैष्णव संप्रदाय के प्रवर्तक है –
(अ) रामानुजाचार्य (ब) मध्वाचार्य ✔
(स) वल्लभाचार्य (द) रामानंद

नेट/जे.आर. एफ. हिंदी नि:शुल्क  टेस्ट सीरीज  के लिए एप्प डाउनलोड करें 

2. राम-रावण के युद्ध को रूपायित करने के लिए निराला ने –
(अ) संस्कृत की सरल पद मैत्री का प्रयोग किया है।
(ब) अधिकतर द्वित्व वर्णों का प्रयोग किया है।
(स) संस्कृत-पद मैत्री, नाद-योजना और अनुप्रास-विधान पर विशेष बल दिया है। ✔
(द) देशज शब्दों का लाक्षणिक प्रयोग किया है।

3. नंददास के बारे में रामचंद्र शुक्ल के विचार हैं –
(क) इनकी रचना भी बङी सरस और मधुर है।
(ख) कृष्ण की रासलीला का अनुप्रासदियुक्त साहित्यिक भाषा में विस्तार के साथ वर्णन है।
(ग) इनकी रचना रासपंचाध्यायी सोरठा छंदों में लिखी गयी है।
(घ) अनुप्रास और चुने हुए संस्कृत पदविन्यास आदि नंददास की कविता में नहीं पाए जाते।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ग (ब) केवल क और ख ✔
(स) केवल ख और ग (द) केवल ग और घ

4. निम्नलिखित में से किसकी पुस्तक का नाम ’द्वंद्ववादी तर्क की समीक्षा’ (क्रिटीक आॅफ डाइलेक्टिक रीजन) है –
(अ) कार्ल मार्क्स (ब) राल्फ फाक्स
(स) एडलर (द) सार्त्र ✔

5. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –

सूची-। सूची-।।
(क) शरत चंद्र 1. गेहूँ और गुलाब
(ख) शिवरानी देवी 2. नीड का निर्माण फिर
(ग) रामवृक्ष बेनीपुरी 3. प्रेमचंद घर में
(घ) हरिवंशराय बच्चन  4. आवारा मसीहा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –

कूट –
क ख ग घ
(अ) 3 1 2 4
(ब) 1 2 3 4
(स) 4 3 2 1
(द) 4 3 1 2 ✔

6. जगपती की बीमारी और बेरोजगारी से उपजी आर्थिक मजबूरियों से त्रस्त पत्नी ’चंदा’ की कहानी है –
(अ) राजा निरबंसिया ✔
(ब) नीली झील
(स) सफेद तितलियाँ
(द) सीने का दर्द

7. भुतही पारिवारिक पृष्ठभूमि किस आत्मकथा का प्रथम अध्याय है ?
(अ) जूठन (ब) मुर्दहिया ✔
(स) अपने अपने पिंजरे (द) मेरी पत्नी और भेङिया

8. ’उदासी सम्प्रदाय’ के प्रवर्तक थे –
(अ) लक्ष्मीचन्द (ब) श्रीचन्द ✔
(स) मूलचन्द (द) मलूकदास

9. निम्नलिखित उपन्यासों का प्रकाशन वर्ष के अनुसार सही अनुक्रम हैं –
(क) निस्सहाय हिन्दू
(ख) परीक्षा गुरु
(ग) देवरानी जेठानी की कहानी
(घ) नूतन ब्रह्मचारी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क, ख, ग, घ
(ब) ग, ख, घ, क ✔
(स) ख, ग, क, घ
(द) घ, क, ग, ख

10. निम्नलिखित में से देवसेना के कथन है –
(क) विजय का क्षणिक उल्लास हृदय की भूख मिटा देगा ? कभी नहीं। वीरों का भी क्या ही व्यवसाय है, क्या ही उन्मत्त भावना है।
(ख) पवित्रता की माप है मलिनता, सुख का आलोचक है दुःख, पुण्य की कसौटी है पाप। विजया! आकाश के सुन्दर नक्षत्र आँखों से केवल देखे ही जाते हैं।
(ग) नये ढंग के आभूषण, सुन्दर, वसन, भरा हुआ यौवन – यह सब तो चाहिए ही, परन्तु एक वस्तु और चाहिए पुरुष को वशीभूत करने से पहले – धोखे की टट्टी।
(घ) ऐसा जीवन तो विडंबना है, जिसके लिए दिन-रात लङना पङे।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल क और ग
(स) केवल ख और ग ✔
(द) केवल ख और घ

11. ’ईदगाह’ कहानी में व्यक्त हुए हैं –
(क) सांप्रदायिक सौमनस्य
(ख) बाल मनोविज्ञान
(ग) मातृ वात्सल्य
(घ) राजनीतिक चेतना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल क और ग
(स) केवल ख और घ
(द) केवल ख और ग ✔

12. ’शेखर: एक जीवनी’ उपन्यास की विशेषताएँ हैं –
(क) हिन्दी का यह प्रथम मनोवैज्ञानिक उपन्यास है।
(ख) इसका कोई भी पात्र असामान्य मानसिकता से ग्रस्त नहीं है।
(ग) पिता के प्रति शेखर की मानसिकता सौमनस्यपूर्ण है।
(घ) शेखर, एक जन्मना विद्रोही पात्र है जिसके मन के विकास का अध्ययन लेखक का अभिप्रेत है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल ख और ग
(स) केवल ख और घ ✔
(द) केवल क और घ

13. प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से सही अनुक्रम है –
(क) आचार्य रामचंद्र शुक्ल और हिन्दी आलोचना
(ख) हिन्दी जाति का साहित्य
(ग) भारतीय सौन्दर्य बोध और तुलसीदास
(घ) परंपरा का मूल्यांकन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क, ग, ख, घ
(ब) ख, घ, ग, क
(स) घ, ग, ख, क
(द) क, घ, ग, ख

नोट – यह प्रश्न गलत है।

14. मुक्तिबोध की रचना है –
(अ) अजय की डायरी (ब) एक साहित्यिक की डायरी ✔
(स) प्रवास की डायरी (द) सैलानी की डायरी

15. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –

सूची-। सूची-।।
(क) शकुन 1. सौदागर सिंह
(ख) महामाया 2. रामबोला
(ग) पार्वती 3. बंटी
(घ) हलीमा 4. अघोर भैरव

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट –
क ख ग घ
(अ) 3 4 2 1 ✔
(ब) 1 2 3 4
(स) 2 3 4 1
(द) 4 1 2 3

16. ’विभ्रम और यथार्थ’ (इल्यूजन एण्ड रियलिटी) के लेखक हैं –
(अ) फायर बाख (ब) अन्स्र्ट फिशर
(स) जाॅर्ज लुकाच (द) काॅडवेल ✔

17. पद्माकर भट्ट के बारे में रामचन्द्र शुक्ल का विचार है –
(क) ऐसा सर्वप्रिय कवि इस काल के भीतर बिहारी को छोङ दूसरा नहीं हुआ।
(ख) परन्तु पद्माकर की कल्पना दृष्टि बिहारी से कमतर थी।
(ग) पद्माकर की रमणीयता ही सर्वप्रियता का एकमात्र कारण है।
(घ) पद्माकर की भाषा कङकती होते हुए भी कबीर जैसी नहीं है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ग ✔
(ब) केवल ख और ग
(स) केवल ग और घ
(द) केवल ख और घ

18. कोमल कपोल पाली में सीधी सादी स्मित रेखा
जनेगा वही कुटिलता जिसने भी में बल देखा।
उपर्युक्त छंद से संबंधित सही तथ्य हैं –
(क) कपोल – सागर के तट पर मुस्कान रुपी नाव तैर रही है।
(ख) भौंहो की कुटिलता से प्रेमिका के कुटिल हृदय का पता चलता है।
(ग) भौंहों की कुटिलता से अनुराग सूचित हो रहा है।
(घ) यह अनुराग गालों पर फैली मुस्कान से व्यक्त हो रहा है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ग
(ब) केवल ख और घ
(स) केवल क और घ
(द) केवल ग और घ ✔

19. ’’सतपुङा के घने जंगल/नींद में डूबे हुए से,
ऊंघते अनमने जंगल।
झाङ ऊँचे और नीचे/चुप खङे हैं आंख मीचे,
घास चुप है, काश चुप है। मूक शाल, पलाश चुप है,
बन सके तो धँसो इनमें/धँस न पाती हवा जिनमें……
उपर्युक्त काव्य पंक्तियों का आशय है –
(अ) जंगल घना और भयावह है।
(ब) जंगल में जीवन का कोई निशान नहीं है।
(स) यहाँ जंगल केवल जंगल नहीं, जीवन की चुनौती है। ✔
(द) यह जंगल केवल योगी-यतियों के लिए उपयुक्त है।

20. हरिवंशराय बच्चन ने अपने पूर्वजों का चित्रण आत्मकथा के किस खंड में किया है ?
(अ) नीङ का निर्माण फिर (ब) बसेरे से दूर
(स) दशद्वार से सोपान तक (द) क्या भूलूं क्या याद करूं ✔

21. ’’गोरी सुन्दर पातली, केसर काले रंग।
ग्यारह देवर छोङ के, चली जेठ के संग।।’’
इस पहेली का सही उत्तर है –
(अ) अरहर ✔ (ब) उङद
(स) मूंग (द) मसूर

22. बिसोबा खेचर या खेचरनाथ निम्नलिखित में से किसके गुरु थे ?
(अ) दादू दयाल (ब) सुंदरदास
(स) नामदेव ✔ (द) मलूकदास

23. ’शिवशंभु के चिट्ठे’ से संबंधित हैं –
(क) आनंदकादंबिनी
(ख) कलकत्ता
(ग) चुनार
(घ) भारत मित्र
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल ख और ग
(स) केवल ग और घ
(द) केवल ख और घ ✔

24. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –

सूची-। सूची-।।
(क) भारतेन्दु हरिश्चंद्र 1. फागुन दुई रे दिना
(ख) महावीर प्रसाद द्विवेदी 2. मेरी जन्मभूमि
(ग) हजारीप्रसाद द्विवेदी 3. कवि और कविता
(घ) विद्यानिवास मिश्र 4. जातीय संगीत

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट –
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4
(ब) 4 2 3 1
(स) 4 3 2 1 ✔
(द) 2 3 4 1

25. ’’जेहि पंखी के निअर होइ, कहे बिरह के बात।
सोइ पंखी जाइ जरि, तरिवर होइ निपात।।’’
इस दोहे में अत्युक्ति है, लेकिन यह –
(अ) संवेदना अभिव्यक्ति के रूप में है। ✔
(ब) परिणाम निर्देश के रूप में है।
(स) केवल ऊहात्मक पद्धति के निर्वाह के लिए है।
(द) अभिधात्मक अर्ध-बोध के लिए है।

26. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (क) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (ख) के रूप में।
अभिकथन (क): आज की विषम और संकटपूर्ण स्थिति में व्यक्ति अपनी असहायता और अकेलेपन में निर्णय नहीं ले पाता और ले भी पाता है तो उसकी परिणति अर्थहीनता में होती है।
कारण (ख): क्योंकि आधुनिक काल में मशीनीकरण के वर्चस्व के कारण व्यक्ति की अपनी पहचान खो गयी है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क और ख दोनों सही हैं और ख, क की सही व्याख्या है। ✔
(ब) क और ख दोनों सही हैं परन्तु ख, क की सही व्याख्या है।
(स) क सही है परन्तु ख सही नहीं है।
(द) क सही नहीं है परन्तु ख सही है।

27. निम्नलिखित में से कौन-सा निबन्ध भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने लिखा है ?
(अ) रामायण का समय ✔ (ब) बन्धुत्व किसे कहते है
(स) अब मैं नाच्यो बहुत गुपाल (द) रसात्मक बोध के विविध स्वरुप

28. ’आवारा मसीहा’ किस साहित्यकार के जीवन पर आधारित गं्रथ है ?
(अ) शरतचन्द्र ✔ (ब) रवीन्द्रनाथ
(स) बंकिमचन्द्र (द) माइकेल मधुसूदन दत्त

29. ’तददोषौ शब्दार्थौ सगुणावनलंकृति पुनः क्वापि’ – उक्ति किस आचार्य की है ?
(अ) भामह (ब) धनजंय
(स) मम्मट ✔ (द) भोजराज

30. ’मेरी भव-बाधा हरौ….’ दोहे में प्रयुक्त ’झाँई’ शब्द के सही अर्थ हैं –
(क) परछाई (ख) झलक
(ग) मुस्कान (घ) दृष्टि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख ✔
(ब) केवल क और ग
(स) केवल ख और ग
(द) केवल ग और घ

31. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –

सूची-। सूची-।।
(क) शेखर (1) निपुणिका
(ख) सिलिया (2) तारा
(ग) जयदेव पुरी (3) मातादीन
(घ) बाणभट्ट (4) सरस्वती

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट –
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4
(ब) 4 3 2 1 ✔
(स) 2 1 4 3
(द) 3 4 1 2

32. ’विद्यापति की पदावली’ में वर्णित मुख्य विषय हैं –
(क) राजनीतिक द्वंद्व (ख) वयः संधि
(ग) पुरुष परीक्षा (घ) अनमेल विवाह
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल ख और ग
(स) केवल ख ओर घ ✔
(द) केवल ग और घ

33. ’तीसरी कसम’ कहानी के पात्र हैं –
(क) रमपतिया (ख) चुरमुनियां
(ग) धुन्नीराम (घ) पलटदास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल ख और ग
(स) केवल ख और घ
(द) केवल ग और घ ✔

34. निम्नलिखित में से कवि की दृष्टि से कविता की रचना-प्रक्रिया पर विचार करने वाले पाश्चात्य आलोचक है –
(अ) प्लेटो (ब) अरस्तू
(स) वर्ड्सवर्थ (द) टी.एस. इलियट ✔

35. छायावाद के बारे में रामचंद्र शुक्ल की स्थापनाएं हैं –
(क) छायावाद बङी सहृदयता के साथ प्रभाव साम्य पर ही विशेष लक्ष्य रखकर चला है।
(ख) छायावाद की रचनाएं गीतों के रूप में ही अधिकतर होती हैं।
(ग) छायावाद में रचना अन्योक्ति पद्धति पर नहीं की जाती है।
(घ) व्यंजना पद्धति का प्रगल्भ और प्रचुर विकास छायावाद की काव्यशैली की असली विशेषता नहीं है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख ✔
(ब) केवल क और ग
(स) केवल ख और ग
(द) केवल ग और घ

36. निम्नलिखित में से कौन सी कृतियाँ आत्मकथा नहीं हैं ?
(क) एक कहानी यह भी
(ख) बाणभट्ट की आत्मकथा
(ग) अन्या से अनन्या
(घ) शेखर: एक जीवनी
नीचे दिए गए विकल्पोें में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल ख और ग
(स) केवल ग और घ
(द) केवल ख और घ ✔

37. ’रामचरितमानस’ के अंत में कही गई तुलसीदास की कौन-सी बातें सही हैं ?
(क) मेरे समान कोई दूसरा दीन नहीं है, इसलिए हे राम, मेरी भवबाधा को दूर करो।
(ख) राम-कथा का गान वेदों, पुराणों और कवियों ने किया है, किन्तु संतों ने नहीं।
(ग) जो भक्त रामचरितमानस का अवगाहन करता है वह मध्याह्न के सूर्य की तरह प्रखर तेजवाला होता है।
(घ) जिस तरह कामी को स्त्री और लोभी को धन प्रिय है, उसी तरह हे राम, तुम हमेशा मुझे प्रिय लगो।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल क और ग
(स) केवल क और घ ✔
(द) केवल ख और घ

38. प्रथम विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि पर रचित कहानी है –
(अ) अमृतसर आ गया है (ब) परिंदे
(स) दुनिया का सबसे अनमोल रतन (द) उसने कहा था ✔

39. निम्नलिखित में से मैथिलीशरण गुप्त की रचना नहीं है –
(अ) किसान (ब) विकट भट
(स) केशों की कथा (द) राष्ट्रभारती ✔

40. ’’फटिक भूमि पर कर पग छाया यह शोभा अति राजति करि करि प्रति पद प्रतिमनि बसुधा कमल बैठकी साजति’’ उपर्युक्त काव्य पंक्तियाँ किसकी हैं ?
(अ) तुलसीदास (ब) मलिक मुहम्मद जायसी
(स) सूरदास ✔ (द) कबीरदास

41. ’कविता की भाषा विरोधाभास की ही भाषा होती है’ – यह कथन निम्नलिखित में से किसका है ?
(अ) एजरा पाउंड (ब) क्लीन्थ बु्रक्स ✔
(स) जाॅन डन (द) हाइडेगर

42. देवगिरि को जीतकर दिल्ली आने के बाद चामुंडराय दाहिम ने पृथ्वीराज को किस बात के लिए प्रेरित किया ?
(अ) रेवातट पर मृगया के लिए ✔
(ब) रेवा नदी में नौका विहार के लिए
(स) गुर्जर नरेश से युद्ध के लिए
(द) मुहम्मद गौरी के मान-भंग के लिए

43. निम्नलिखित में से कौन आर्यभाषाओं में शामिल नहीं है ?
(अ) संस्कृत (ब) अंग्रेजी
(स) अरबी✔ (द) फारसी

44. निम्नलिखित में अज्ञेय की रचनाएँ हैं –
(क) आंगन के पार द्वार
(ख) इतने पास अपने
(ग) नदी पर बांक की छाया
(घ) कुछ पते कुछ चिट्ठियाँ
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल ख और ग
(स) केवल ग और घ
(द) केवल क और ग ✔

45. ’राग दरबारी’ उपन्यास में व्यक्त हुए हैं –
(क) मुफ्त शिक्षा
(ख) ग्रामीण – करुणाई जिंदगी की आलोचना
(ग) बैंकों का राष्ट्रीयकरण
(घ) कस्बाई जीवन की व्यंग्यपूर्ण अभिव्यक्ति
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल ख और घ ✔
(स) केवल क और ग
(द) केवल ख और ग

46. प्रकाशन वर्ष के अनुसार निम्निलिखित उपन्यासों का सही अनुक्रम है –
(क) आपका बंटी (ख) धरती धन न अपना
(ग) झूठा – सच (घ) मय्यादास की माङी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क, ख, ग, घ
(ब) ख, ग, घ, क
(स) घ, क, ग, ख
(द) ग, ख, क, घ ✔

47. प्रकाशन वर्ष के अनुसार निम्नलिखित ग्रंथों का सही अनुक्रम है –
(अ) आँखों देखा पाकिस्तान
(ब) चीङों पर चाँदनी
(स) नये चीन में दस दिन
(द) पैरों में पंख बांधकर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
कूट –
(अ) ग, घ, क, ख
(ब) ख, ग, घ, क
(स) घ, ख, ग, क ✔
(द) क, ख, ग, घ

48. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –

सूची-।  सूची-।।
(क) विषमता की पीङा से व्यस्त हो रहा स्पंदित विश्व महान। 1. जयशंकर प्रसाद
(ख) मिलन के पल केवल दो-चार, विरह के कल्प अपार। 2. मैथिलीशरण गुप्त
(ग) दिन बारह वर्षों में घूङे के भी सुने गए हैं फिरते। 3. सुमित्रानंदन पंत
(घ) तोङ दो यह क्षितिज में भी देख लूँ उस ओर क्या है। 4. महादेवी वर्मा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट –
क ख ग घ
(अ) 2 1 4 3
(ब) 3 4 2 1
(स) 1 2 3 4
(द) 1 3 2 4 ✔

49. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (क) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (ख) के रूप में।
कारण (ख) – क्योंकि अपने उत्पाद को पूंजीवादी सत्ता के हाथ बेचना व्यक्ति की मजबूरी है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क और ख दोनों सही हैं और ख, क की सही व्याख्या हैं ✔
(ब) क और ख दोनों सही है परन्तु ख, क ही सही व्याख्या नहीं है।
(स) क सही है परन्तु ख सही नहीं है।
(द) क सही नहीं है परन्तु ख सही है

50. ’’जात ले जात, टके सेर जात। एक टका दो, हम अभी अपनी जात बेचते हैं। टके के वास्ते……’’ अंधेर नगरी में जात बेचने वाले ब्राह्मण के इस संवाद का व्यंग्यार्थ है –
(अ) यहाँ नगण्य साधारण, विशिष्ट असाधारण सब एक ही भाव बिक रहे हैें। ✔
(ब) यहाँ नगण्य साधारण विशिष्ट हो जाता है।
(स) यहाँ सामंती मूल्य अक्षुण्ण रहते हैं।
(द) राजतंत्र में मूल्य-व्यवस्थाएं अपरिवर्तनीय होती हैं।

51. ऋतु वसंत का सुप्रभात था, मंद-मंद था अनिल बह रहा,
बलारुण की मृदु किरणें थीं, अगल-बगल स्वर्णाभ शिखर थे,
एक-दूसरे से विरहित हो अलग-अलग रह कर ही जिनको
सारी रात बितानी होती, निशाकाल के चिर-अभिशापित
बेबस उन चकवा-चकई का बंद हुआ क्रंदन…….
उपर्युक्त पंक्तियों में चकवा-चकई के बारे में व्यक्त नागार्जुन के विचार को साहित्य जगत में कहा जाता है –
(अ) जीवनानुभव (ब) समाज-बोध
(स) कवि प्रसिद्धि ✔ (द) अपवाद

52. ’कामायनी’ के निम्नलिखित सर्गों का सही अनुक्रम है –
(क) स्वप्न (ख) संघर्ष
(ग) निर्वेद (घ) दर्शन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) ख, क, घ, ग
(ब) ख, ग, क, घ
(स) क, ख, ग, घ ✔
(द) ग, क, घ, ख

53. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –

सूची-। सूची-।।
(क) मित्रता बङा अनमोल रतन,

कब इसे तोल सकता है धन ?

1 मैथिलीशरण गुप्त
(ख) इस देश को हे दीन बंधो! आप फिर अपनाइए,

भगवान! भारतवर्ष को फिर पुण्य-भूमि बनाइए।

2. जयशंकर प्रसाद
(ग) शीतल ज्वाला जलती है,

ईंधन होता दृग-जल का।

3. महादेवी वर्मा
(घ) नाश भी हूँ मैं अनंत विकास का क्रम भी,

त्याग का दिन भी चरम आसक्ति का तम भी।

4. रामधारी सिंह दिनकर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट –
क ख ग घ
(अ) 1 2 4 3
(ब) 3 4 1 2
(स) 2 3 1 4
(द) 4 1 2 3 ✔

54. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (क) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (ख) के रूप में।
अभिकथन (क): डार्विन का मानना है कि ईश्वर सृष्टि का निर्माता नहीं है।
कारण (ख): क्योंकि मनुष्य सृष्टि का निर्माता है, कारण कि वह ईश्वर की सृष्टि है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) (क) और (ख) दोनों सही हैं और (ख), (क) की सही व्याख्या है।
(ब) (क) और (ख) दोनों सही है परन्तु (ख), (क) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (क) सही है परन्तु (ख) सही नहीं है। ✔
(द) (क) सही नहीं है परन्तु (ख) सही है

55. ’फिर विकल हैं प्राण मेरे गीत के निहितार्थ हैं:
(क) स्त्री आगे बढ़ने के लिए पुरुष का संबल चाहती है।
(ख) अपनी सीमित दुनिया के घेरे को तोङकर स्त्री अनदेखी-अनजानी दुनिया को देखना चाहती है।
(ग) अपनी यात्रा के तिमिराच्छन्न हो जाने की कल्पना करके स्त्री अकेेले यात्रा आरंभ करना नहीं चाहती।
(घ) स्त्री ने अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया है और वह आगे बढ़ने के लिए व्यग्र है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल ख और घ ✔
(ब) केवल क और ग
(स) केवल ख और ग
(द) केवल ग और घ

56. ’’तेरी बांकी अदा पर मैं खुद हूं फिदा,
तेरी चाहत को दिलबर बयां क्या करुं।
यही ख्वाहिश है कि इ-इ-इ-तू मुझको देखा करे
और दिलोजान मैं तुमको देखा करूं।’’
उपर्युक्त गीत निम्नलिखित में से किस कहानी में प्रयुक्त है ?
(अ) रसप्रिया (ब) पंचलाइट
(स) लाल पान की बेगम (द) तीसरी कसम ✔

57. ’वंशीधर’ निम्नलिखित में से किस कहानी का प्रमुख पात्र है ?
(अ) उसने कहा था (ब) दुलाई वाली ✔
(स) गैंग्रीन (द) अपना-अपना भाग्य

58. प्रकाशनवर्ष की दृष्टि से सही अनुक्रम है –
(क) अग्निखोर (ख) पिंजरा
(ग) नीलमदेश की राजकन्या (घ) जयदोल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क, ख, ग, घ
(ब) ग, ख, घ, क ✔
(स) ख, ग, घ, क
(द) घ, क, ख, ग

59. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –

सूची-। सूची-।।
(क) विदुर 1. पत्थर की खानों से मणियाँ निकलती हैं बाधा मत डालो……
(ख) गांधारी 2. मैंने प्रतिशोध ले लिया धृष्टद्युम्र से पिता की पाप – हत्या का
(ग) अश्वत्थामा 3. अंधों को सत्य दिखाने में क्या मुझको भी अँधा ही होना है
(घ) संजय 4. हृदय तुम्हारा पत्थर का है गांधारी।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट –
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4
(ब) 4 1 2 3 ✔
(स) 2 3 4 1
(द) 3 4 1 2

60. ’’धनी कौन होता है, इसका कोई विचार नहीं करता। वह जो अपने कौशल से दूसरों को बेवकूफ बना सकता है…..उपर्युक्त संवाद ’गोदान’ में किन पात्रों के मध्य हुआ है ?
(अ) मेहता और मालती
(ब) गोविन्दी और मेहता ✔
(स) दिग्विजय और मीनाक्षी
(द) मिर्जा खुर्शद और राय अमरपाल सिंह

61. ’’शीतला माँ के नाराज हो जाने के भय से लोग बच्चों को चेचक का टीका तक नहीं लगवाते थे –
उपर्युक्त प्रसंग निम्नलिखित में से किस उपन्यास में वर्णित है।
(अ) देवरानी जेठानी की कहानी ✔
(ब) रहस्य कथा
(स) परीक्षा गुरु
(द) श्यामा स्वप्न

62. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –

सूची-। सूची-।
(क) आचार्य रामचंद्र शुक्ल और हिन्दी आलोचना 1. शिवकुमार मिश्र
(ख) आचार्य रामचंद्र शुक्ल – आलोचना का अर्थ: अर्थ की आलोचना 2. रामचंद्र तिवारी
(ग) आचार्य रामचंद्र शुक्ल आलोचना कोष 3. रामविलास शर्मा
(घ) हिन्दी आलोचना की परंपरा और आचार्य रामचंद्र शुक्ल 4. रामस्वरूप चतुर्वेदी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट –
क ख ग घ
(अ) 3 2 4 1
(ब) 4 2 3 1
(स) 3 4 2 1 ✔
(द) 2 3 1 4

63. ’परिन्दे’ कहानी के पात्र हैं –
(क) डाॅक्टर मुकर्जी
(ख) ह्यबर्ट
(ग) शामनाथ
(घ) लतिका
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख ✔
(ब) केवल ख और ग
(स) केवल ग और घ
(द) केवल क और ग

64. ’संलक्ष्यक्रमध्वनि’ के भेद हैं –
(क) रसादि ध्वनि (ख) वस्तुध्वनि
(ग) अलंकार ध्वनि (घ) वर्णगत ध्वनि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल ख और घ
(स) केवल क और ग
(द) केवल ख और ग ✔

65. इनमें से कौन-सा निबन्धकार द्विवेदी युग का नहीं है ?
(अ) माधव प्रसाद मिश्र (ब) गोविन्द नारायण मिश्र
(स) कुबेरनाथ राय ✔ (द) अध्यापक पूर्ण सिंह

66. भल्ला हुआ जु मारिया, बहिणि म्हारा कंतु।
लज्जेजं तु बयंसिअहु जइ भग्गा घरु एंतु।। का तात्पर्य है –
(क) हे बहना! अच्छा हुआ जो मेरा कंत मारा गया।
(ख) अच्छा नहीं हुआ। क्योंकि वह मारे जाने लायक भी नहीं था।
(ग) उसके मारे जाने से देश का भला ही हुआ।
(घ) हे बहन! युद्ध में अपने पति के मारे जाने से मैं खुश हूँ क्योंकि मैं सखियों के बीच लज्जा से बच गयी।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और घ ✔
(ब) केवल क और ख
(स) केवल क और ग
(द) केवल ख और ग

67. निम्नलिखित में से यह कथन-’सा काव्यघटनानुकूल शब्दोपस्थितिः – किसका है ?
(अ) रुद्रट (ब) कुन्तक
(स) जगन्नाथ ✔ (द) वामन

68. पुरोहित के अनुसार रामगुप्त का धु्रवस्वामिनी पर कोई अधिकार नहीं, क्योंकि –
(अ) वह मृतप्राय और प्रव्रजित था।
(ब) वह परस्त्रीगामी था।
(स) वह जीवन से उदासीन था।
(द) वह गौरव से नष्ट और आचरण से पतित था। ✔

69. ’आषाढ़ का एक दिन – ’’राज्याश्रय और व्यक्ति-स्वातन्त्र्य के बीच भटकती हुई सर्जनात्मकता का नाट्यबिंब है।’’ यह कथन किस आलोचक का है ?
(अ) नेमिचन्द्र जैन (ब) बच्चन सिंह ✔
(स) गिरीश रस्तोगी (द) जयदेव तनेजा

70. प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से निम्नलिखित नाटकों का सही अनुक्रम है –
(क) बकरी (ख) कबिरा खङा बाजार में
(ग) मादा कैक्टस (घ) कोणार्क
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क, ख, घ, ग
(ब) ग, घ, ख, क
(स) घ, ग, क, ख ✔
(द) ख, क, ग, घ

71. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –

सूची-। सूची-।।
(क) औपम्य गर्भ 1. विभावना
(ख) सादृश्य मूलक 2. एकावली
(ग) विरोध गर्भ 3. उत्प्रेक्षा
(घ) शृंखला मूलक 4. व्यतिरेक

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट –
क ख ग घ
(अ) 1 3 2 4
(ब) 4 3 1 2 ✔
(स) 4 2 1 3
(द) 2 1 3 4

72. ’एक और द्रोणाचार्य’ में द्रोणाचार्य के कथन हैं –
(क) उस दिन भूख मेरे सिद्धांत से बङी हो गई।
(ख) राजकीय अन्न की दासता ने मेरा विवेक खरीदा।
(ग) व्यवस्था उसकी पीठ धपधपाती थी।
(घ) याद है जब तुमने विरोध की भाषा अपनाई, सत्ता ने तुम्हारे अस्तित्व पर सीधे हमला किया। इसलिए विरोध मत करो।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख ✔
(ब) केवल क और ग
(स) केवल ख और ग
(द) केवल ख और घ

73. प्रकाशनवर्ष की दृष्टि से सही अनुक्रम है –
(क) दूसरी परंपरा की खोज
(ख) व्योमेकेश दरवेश
(ग) शांतिनिकेतन से शिवालिक तक
(घ) साहित्यकार और चिन्तक आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क, ख, ग, घ
(ब) ख, ग, घ, क
(स) ग, क, घ, ख ✔
(द) घ, क, ख, ग

74. ’परीक्षा गुरु’ उपन्यास – निम्नलिखित में से किस विषय पर केंद्रित है ?
(अ) प्रतीक रुप में ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा भारत के आर्थिक शोषण और लूट का यथार्थ। ✔
(ब) प्रथम स्वाधीनता संग्राम में ब्रिटिश शासन द्वारा भारतीयों में फूट डालने का प्रयास।
(स) सामन्त वर्ग के पतनोन्मुख चरित्र का वर्णन
(द) स्त्रियों की शिक्षा पर विशेष बल।

75. नीचे दो कथन किए गए हैं: एक अभिकथन (क) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (ख) के रूप में:
अभिकथन (क): अस्तित्ववाद व्यक्ति को अपने कर्मों के लिए उत्तरदायी मानता है।
कारण (ख): क्योंकि अस्तित्ववाद व्यक्ति के अस्तित्व को किसी बाह्य सत्ता के अधीन नहीं मानता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क और ख दोनों सही हैं और ख, क की सही व्याख्या है। ✔
(ब) क और ख दोनों सही हैं परन्तु ख, क की सही व्याख्या नहीं है।
(स) क सही है परन्तु ख सही नहीं है।
(द) क सही नहीं है परन्तु ख सही है।

76. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (क) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (ख) के रूप में:
अभिकथन (क): स्त्री-पुरुष में अधिकारों की समानता संभव नहीं है।
कारण (ख): क्योंकि स्त्री-पुरुष की जैविक संरचना में भिन्नता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क और ख दोनों सही हैं और ख, क की सही व्याख्या है।
(ब) क और ख दोनों सही है परन्तु ख, क की सही व्याख्या नहीं है।
(स) क सही है परन्तु ख सही नहीं है।
(द) क सही नहीं है परन्तु ख सही है। ✔

77. सूची-। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए –

सूची-। सूची-।।
(क) मालती 1. आकाशदीप
(ख) वजीरासिंह 2. तीसरी कसम
(ग) बुद्धगुप्त 3. उसने कहा था
(घ) लाल मोहर 4. गैंग्रीन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
कूट –
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4
(ब) 2 3 4 1
(स) 4 3 1 2 ✔
(द) 3 1 2 4

78. निम्नलिखित में से कौन सी रचना अमृतलाल नागर द्वारा रचित नहीं है –
(अ) बिखरे तिनके (ब) अग्निगर्भी
(स) करवट (द) अर्धनारीश्वर ✔

79. ’आपका बंटी’ उपन्यास में वर्णित है –
(क) समाज के प्रति विद्वेष
(ख) बालक में असुरक्षा की भावना
(ग) मातृप्रेम की भावना
(घ) आत्महत्या का विचार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
(अ) केवल ख और ग ✔
(ब) केवल क और ख
(स) केवल क और ग
(द) केवल क और घ

80. ’’स्वछंद वृत्तिवालों की संवेदना अनेक प्रकार की हो सकती है। पर मध्यकाल के इन स्वछंदकर्ताओं की संवेदना केवल प्रेम की संवेदना था, ये ’प्रेम की पीर’ के पक्षी थे।’’
यह कथन किस आलोचक का है ?
(अ) रामचंद्र शुक्ल (ब) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ✔
(स) चन्द्रबली पांडेय (द) शिवकुमार मिश्र

81. रामचंद्र शुक्ल के ’हिन्दी साहित्य का इतिहास’ में दर्ज अष्टछाप के प्रारम्भिक चार कवियों का सही अनुक्रम है –
(क) नंददास (ख) सूरदास
(ग) परमानंददास (घ) कृष्ण दास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) ख, क, घ, ग ✔
(ब) क, ख, ग, घ
(स) घ, ग, ख, क
(द) ग, घ, क, ख

82. ब्रजभाषा पद्य का संग्रह ’सभाविलास’ किसकी रचना है ?
(अ) सदल मिश्र (ब) लल्लू लाल ✔
(स) विट्ठलनाथ (द) नाभादास

83. निम्नलिखित में से कौन-सी भारतेन्दु की अनूदित रचना नहीं है ?
(अ) विद्यासुंदर (ब) पाखंड विडंबन
(स) सत्यहरिश्चंद्र (द) सती प्रताप ✔

84. ’’यह देह-भाव भ्रान्ति है।’’ यह कथन किसका है ?
(अ) पुरुरवा (ब) उर्वशी ✔
(स) औशीनरी (द) महर्षि च्यवन

85. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है –
(अ) आग (ब) बयार
(स) पंख (द) अक्षर ✔

86. अरस्तू के त्रासदी के सिद्धांत के अंगों का सही अनुक्रम है –
(क) कथानक (ख) चरित्र
(ग) विचार (घ) पदयोजना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) क, घ, ग, ख
(ब) क, ख, घ, ग
(स) क, ख, ग, घ ✔
(द) क, ग, ख, घ

87. संस्मरण की पुस्तकें हैं –
(क) नंगा तलाई का गांव
(ख) ऋण जल धन जल
(ग) आछे दिन पाछे गए
(घ) वे लङेंगे हजार साल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल ख और ग
(स) केवल क और ग ✔
(द) केवल ग और घ

88. टी.एस. इलियट की आलोचना की विशेषता में शामिल हैं:
(क) कविता आत्मगत अभिव्यक्ति से पलायन है।
(ख) कविता आत्मगत अनुभूति की अभिव्यक्ति है।
(ग) कवि काव्य का माध्यम भर है।
(घ) कविता अपवर्जी और अंतर्वेशी होती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल क और ग ✔
(ब) केवल ख और ग
(स) केवल ग और घ
(द) केवल क और घ

89. ’भोलाराम का जीव’ कहानी के विषय हैं –
(क) भ्रष्टाचार की पक्षघरता
(ख) भ्रष्टाचार की अनावरण
(ग) सदाचरण का निषेध
(घ) सरकारी कार्यालयों में व्याप्त रिश्वतखोरी की अभिव्यक्ति
नीचे दिए गए विकल्पोें में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल ख और घ ✔
(ब) केवल क और ख
(स) केवल ख और ग
(द) केवल ग और घ

90. ’झूठा-सच’ उपन्यास में वर्णित है –
(क) ग्रामीण अंचलों का सामाजिक यथार्थ
(ख) विभाजन की भवोत्पादक आशंका
(ग) शहरी जीवन की विसंगतियाँ
(घ) सांप्रदायिक विद्वेष की आग में मानवीय संवेदनाओं की हत्या
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल ख और घ ✔
(ब) केवल क और ख
(स) केवल ख और ग
(द) केवल क और ग

निम्नलिखित अवतरण ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों से चुनिए।

साहित्य के उपासक अपने पैर के नीचे की मिट्टी की उपेक्षा नहीं कर सकते। हम सारे बाह्य जगत को असुन्दर छोङकर सौंदर्य की सृष्टि नहीं कर सकते। सुंदरता सामंजस्य का नाम है। जिस दुनिया में छोटाई और बङाई में, धनी और निर्धन में, ज्ञानी और अज्ञानी में आकाश-पाताल का अंतर हो, वह दुनिया बाह्य सामंजस्यमय नहीं कही जा सकती और इसलिए वह सुन्दर भी नहीं है। इस बाह्य असुन्दरता के ’ढूह’ में खङे होकर आन्तरिक सौन्दर्य की उपासना नहीं हो सकती। हमें उस बाह्य असौन्दर्य को देखना ही पङेगा। निरन्न, निर्वसन जनता के बीच खङे आप परियों के सौन्दर्य-लोक की कल्पना नहीं कर सकते। साहित्य सुंदर का उपासक है, इसलिए साहित्यिक असामंजस्य को दूर करने का प्रयत्न पहले करना होगा, अशिक्षा और कुशिक्षा से लङना होगा, भय और ग्लानि से लङना होगा। सौन्दर्य और असौन्दर्य का कोई समझौता नहीं हो सकता। सत्य अपना पूरा मूल्य चाहता है।

91. ’सौंदर्य और असौंदर्य का कोई समझौता नहीं हो सकता।’’ का अभिप्राय है –
(अ) असुंदर को कम किए बिना सुन्दर नहीं हुआ जा सकता है। ✔
(ब) सुन्दरता और असुन्दरता दोनों विरोधी गुण हैं। दोनों में कभी मेल नहीं हो सकता
(स) सुन्दर बनने के लिए असुन्दर को पूरी तरह समाप्त करना आवश्यक है
(द) सुंदरता और असुन्दरता को अक्षुण्ण रखते हुए मध्यम मार्ग अपनाना

92. उपर्युक्त अवतरण के आधार पर ’सुन्दर दुनिया’ का अभिप्राय है –
(अ) असुन्दर की अनदेखी और सुन्दर का प्रदर्शन।
(ब) विषमता को कम करके बाह्य परिस्थितियों में सामंजस्य स्थापित करना। ✔
(स) अमीर-गरीब, शिक्षित-अशिक्षित और छोटे-बङे को एक जैसा बनाना।
(द) दुनिया की बाह्य विषमताओं को समाप्त करके समरसता स्थापित करना।

93. ’सौंदर्य की सृष्टि’ के लिए आवश्यक है –
(अ) अपने भूखंड और उसकी सभ्यता – संस्कृति को साथ लेकर चलना ✔
(ब) अपनी रचना में धूल-मिट्टी के गुणों का वर्णन करना
(स) रचनाकार का अपने पर्यावरण से अंसपृक्त होना
(द) रचनाकार का असुन्दर को जङ से न मिटाना

94. उपर्युक्त अवतरण के आधार पर साहित्य का उद्देश्य होना चाहिए –
(अ) अशिक्षा-कुशिक्षा और भय-ग्लानि से लङने के लिए प्रेरित न करना।
(ब) बाहरी असुन्दरता पर परदा डालकर सौंदर्य लोक का अवतरण करना।
(स) भूखी और अभावग्रस्त जनता के साथ खङे होकर समाज में बाह्य सामंजस्य स्थापित करना। ✔
(द) निरन्न, निर्वसन और अशिक्षित – कुशिक्षित जनता की समस्याओं की उपेक्षा करना।

95. उपर्युक्त अवतरण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा बात सही है ?
(अ) हमारे देश का अंतर्बाह्य अत्यंत प्रीतिकर है।
(ब) हमारा देश इसलिए महान है कि वह अन्दर-बाहर से प्रीतिकार है।
(स) आँख और कान को अच्छा न लेगने के बावजूद बोद्धिक सृष्टि से हमारा देश प्रीतिकर है।
(द) आंतरिक दृष्टि से हमारा देश प्रोज्वल है, किन्तु बाह्य रूप सें अप्रीतिकर है। ✔

निम्नलिखित अवतरण ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों से चुनिए।

विवाह से पुरुष को तो कुछ छोङना नहीं होता और न उनकी परिस्थितियों में कोई अन्तर ही आता है, परन्तु इसके विपरीत स्त्री के लिए विवाह मानो एक परिचित संसार छोङ कर नवीन संसार में जाना है, जहाँ उसका जीवन सर्वथा नवीन होगा। पुरुष के मित्र, उसकी जीवनचर्या, उसके कर्तव्य सब पहले जैसे ही रहते है वह अनुदार न होने पर भी शिक्षिता पत्नी के परिचित मित्रों, अध्ययन तथा अन्य परिचित दैनिक कार्यों के अभाव को नहीं देख पाता। साधारण परिस्थिति होने पर भी घर में इतर कार्यों से स्त्री को अवकाश रहता है, संयुक्त कुटुम्ब न होने से बङे परिवार के प्रबन्ध की उलझनें भी नहीं घेर रहती, उसके लिए पुरुष-मित्र वज्र्य है, और उसे मित्र बनाने के लिए शिक्षिता स़्ित्रयाँ कम मिलती है, अतः एक विचित्र अभाव का उसे बोध होने लगता है। कभी-कभी पति के आने-जाने जैसी छोटी बातों में, बाधा देने पर वह विरक्त भी हो उठती है। अच्छी गृहिणी कहलाने के लिए उसे केवल पति की इच्छा के अनुसार कार्य करने तथा मित्रों और कर्तव्यों से अवकाश के समय उसे प्रसन्न रखने के अतिरिक्त और विशेष कुछ नहीं करता होता, परन्तु यह छोटा-सा कर्तव्य उसके महान अभाव को नहीं भर पाता।

96. उपर्युक्त अवतरण के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है –
(अ) स्त्री के घर के बाहर – भीतर आने – जाने जैसी छोटी – छोटी बातों में अक्सर पति के रोक – टोक के कारण स्त्री विरक्त हो जाती है।
(ब) घर के बाहर भीतर पति के माता-पिता छोटी-छोटी बातों में अक्सर पति के रोक-टोक के कारण विरक्त हो जाती है।
(स) घर के बाहर – भीतर आने-जाने जैसी छोटी-छोटी बातों पर सास-ननद के प्रायःटोकने पर स्त्री विरक्त हो जाती है।
(द) स्त्री के घर के बाहर – भीतर आने-आने जैसी सामन्य बातों पर कभी-कभार टोकने पर स्त्री विरक्त हो जाती है। ✔

97. उपर्युक्त अवतरण के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
(अ) विवाह से पुरुष की दिनचर्या में काफी बदलाव आ जाता है, क्योंकि घर में पत्नी आ जाती है।
(ब) विवाह से पुरुष के कर्तव्यों में बढ़ा भारी परिवर्तन आ जाता है, क्योंकि पत्नी का ध्यान उन पर रहता है।
(स) विवाह से पुरुष को अपने मित्रों की संख्या कम करनी पङती है, क्योंकि उसे पत्नी का विशेष ध्यान रखना होता है।
(द) उदार होने पर भी विवाह से पुरुष अपनी शिक्षिता पत्नी के परिचित मित्रों के अभाव को महसूस नहीं कर पाता है।✔

98. उपर्युक्त अवरण के आधार पर सही कथन है –
(अ) विवाह से पुरुष को बहुत कुछ जोङना और छोङना पङता है।
(ब) विवाह से पुरुष की परिस्थितियां पहले जैसी नहीं रक जाती हैं, उनमें बङा भारी अंतर आ जाता है।
(स) विवाह से पुरुष अपने घर-परिवार में रहता है, उसकी परिस्थितियों में खास फर्क नहीं पङता है। ✔
(द) विवाह से पुरुष बंधनों में ऐसा जकङ जाता है कि उसे पहले जैसी आजादी नसीब नहीं होती है।

99. उपर्युक्त अवतरण के आधार पर निम्नलिखित में सही कथन है –
(अ) विवाह स्त्री को एक ऐसे घर-परिवार का सदस्य बना देता है, जिससे वह पहले से परिचित होती है।
(ब) विवाह स्त्री को एक ऐसे घर-परिवार में ले जाता है, जहाँ उसको कोई नवीन अनुभव नहीं होता है।
(स) विवाह स्त्री को उसके चिर-परिचित, घर-परिवार को छोङकर एक-दूसरे घर-परिवार में ले जाकर उसके जीवन को नये अनुभव से संपन्न कराता है। ✔
(द) विवाह स्त्री के एक-ऐसे घर-परिवार का हिस्सा बना देता है जिसमें सर्वथा लोकेतर अनुभव होता है।

100. उपर्युक्त अवतरण के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
(अ) स्त्री के बङे से बङे अभाव को सास-ससुर के प्रति उसका कर्तव्य-पालन पूरा नहीं कर पाता है।
(ब) स्त्री के बङे अभाव को पति की इच्छापूर्ति और उसके प्रति कर्तव्य निर्वाह पूरा नहीं कर पाता है। ✔
(स) स़्त्री बङे अभाव को अपने माता-पिता की इच्छा का आदर, आज्ञा का पालन पूरा नहीं कर पाता है।
(द) स्त्री के बङे अभाव को अपने भाई-बहनों के पति प्रेम और कर्तव्य-निर्वाह पूरा नहीं कर पाता है।

पदबंध क्या है  तत्सम व तद्भव शब्द पारिभाषिक शब्दावली
वचन हिंदी बारहखड़ी सीखें प्रत्यय
शब्द शुद्धि ओर वाक्य शुद्धि के नियम शब्द भेद वाक्य रचना अन्वय
हिंदी पत्र लेखन सर्वनाम हिंदी में लिंग बदलना सीखें
व्याकरण किसे कहते हैं लेटर क्या होता है  लिंग
कारक स्वर व्यंजन क्रिया
हिंदी मात्रा सीखें हिंदी वर्णमाला चित्र सहित संयुक्त व्यंजन कितने होते हैं ?
हिन्दी मुहावरे वर्ण-विच्छेद क्या होता है ? गुणवाचक विशेषण
संख्यावाचक विशेषण परिमाणवाचक विशेषण सार्वनामिक विशेषण
अनेकार्थी शब्द विशेषण वाक्य शुद्धि
विलोम शब्द मुहावरे और लोकोक्ति में अंतर अव्यय के बारे मे जानें
शब्द समूह के लिए एक शब्द

वाक्य 

संज्ञा
काल भाषा किसे कहते है तुकांत शब्द
तत्पुरुष समास अव्ययीभाव समास समास
उपसर्ग वाच्य : परिभाषा, भेद और उदाहरण विराम चिह्न क्या है
वर्ण किसे कहते है निश्चयवाचक सर्वनाम समुच्चयबोधक अव्यय
संधि  हिंदी वर्णमाला  
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

ये भी पढ़ें

  • समासोक्ति अलंकार – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Samasokti Alankar

    समासोक्ति अलंकार – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Samasokti Alankar

  • मिश्र वाक्य – परिभाषा, उदाहरण || Mishra Vakya

    मिश्र वाक्य – परिभाषा, उदाहरण || Mishra Vakya

  • कवित्त छंद – परिभाषा, भेद , उदाहरण  – Kavitt Chhand in Hindi

    कवित्त छंद – परिभाषा, भेद , उदाहरण – Kavitt Chhand in Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Subscribe Us Now On Youtube

Search

सम्पूर्ण हिंदी साहित्य हिंदी साहित्य एप्प पर

सैकंड ग्रेड हिंदी कोर्स जॉइन करें

ट्विटर के नए सीईओ

टेलीग्राम चैनल जॉइन करें

Recent Posts

  • प्रतीप अलंकार – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Prateep Alankar
  • संयुक्त वाक्य – परिभाषा, उदाहरण || Sanyukt Vakya in Hindi
  • सरल वाक्य – परिभाषा, उदाहरण || Saral Vakya in Hindi
  • समासोक्ति अलंकार – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Samasokti Alankar
  • मिश्र वाक्य – परिभाषा, उदाहरण || Mishra Vakya
  • कवित्त छंद – परिभाषा, भेद , उदाहरण – Kavitt Chhand in Hindi
  • द्वन्द्व समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dwand samas
  • द्विगु समास – परिभाषा, उदाहरण, पहचान || Dvigu Samas
  • NTA UGC NET Hindi Paper 2022 – Download | यूजीसी नेट हिंदी हल प्रश्न पत्र
  • My 11 Circle Download – Latest Version App, Apk 2023 Register

Categories

  • All Hindi Sahitya Old Paper
  • App Review
  • General Knowledge
  • Hindi Literature Pdf
  • hindi sahitya question
  • Motivational Stories
  • NET/JRF टेस्ट सीरीज़ पेपर
  • NTA (UGC) NET hindi Study Material
  • Uncategorized
  • आधुनिक काल साहित्य
  • आलोचना
  • उपन्यास
  • कवि लेखक परिचय
  • कविता
  • कहानी लेखन
  • काव्यशास्त्र
  • कृष्णकाव्य धारा
  • छायावाद
  • दलित साहित्य
  • नाटक
  • प्रयोगवाद
  • मनोविज्ञान महत्वपूर्ण
  • रामकाव्य धारा
  • रीतिकाल
  • रीतिकाल प्रश्नोत्तर सीरीज़
  • विलोम शब्द
  • व्याकरण
  • शब्दशक्ति
  • संतकाव्य धारा
  • संधि
  • समास
  • साहित्य पुरस्कार
  • सुफीकाव्य धारा
  • हालावाद
  • हिंदी डायरी
  • हिंदी पाठ प्रश्नोत्तर
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी साहित्य क्विज प्रश्नोतर
  • हिंदी साहित्य ट्रिक्स
  • हिन्दी एकांकी
  • हिन्दी जीवनियाँ
  • हिन्दी निबन्ध
  • हिन्दी रिपोर्ताज
  • हिन्दी शिक्षण विधियाँ
  • हिन्दी साहित्य आदिकाल

हमारा यूट्यूब चैनल देखें

Best Article

  • बेहतरीन मोटिवेशनल सुविचार
  • बेहतरीन हिंदी कहानियाँ
  • हिंदी वर्णमाला
  • हिंदी वर्णमाला चित्र सहित
  • मैथिलीशरण गुप्त
  • सुमित्रानंदन पन्त
  • महादेवी वर्मा
  • हरिवंशराय बच्चन
  • कबीरदास
  • तुलसीदास

Popular Posts

Net Jrf Hindi december 2019 Modal Test Paper उत्तरमाला सहित
आचार्य रामचंद्र शुक्ल || जीवन परिचय || रचनाएँ और भाषा शैली
तुलसीदास का जीवन परिचय || Tulsidas ka jeevan parichay
रामधारी सिंह दिनकर – Ramdhari Singh Dinkar || हिन्दी साहित्य
Ugc Net hindi answer key june 2019 || हल प्रश्न पत्र जून 2019
Sumitranandan pant || सुमित्रानंदन पंत कृतित्व
Suryakant Tripathi Nirala || सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

Footer

हिंदी व्याकरण

 वर्ण विचार
 संज्ञा
 सर्वनाम
 क्रिया
 वाक्य
 पर्यायवाची
 समास
 प्रत्यय
 संधि
 विशेषण
 विलोम शब्द
 काल
 विराम चिह्न
 उपसर्ग
 अव्यय
 कारक
 वाच्य
 शुद्ध वर्तनी
 रस
 अलंकार
 मुहावरे लोकोक्ति

कवि लेखक परिचय

 जयशंकर प्रसाद
 कबीर
 तुलसीदास
 सुमित्रानंदन पंत
 रामधारी सिंह दिनकर
 बिहारी
 महादेवी वर्मा
 देव
 मीराबाई
 बोधा
 आलम कवि
 धर्मवीर भारती
मतिराम
 रमणिका गुप्ता
 रामवृक्ष बेनीपुरी
 विष्णु प्रभाकर
 मन्नू भंडारी
 गजानन माधव मुक्तिबोध
 सुभद्रा कुमारी चौहान
 राहुल सांकृत्यायन
 कुंवर नारायण

कविता

 पथिक
 छाया मत छूना
 मेघ आए
 चन्द्रगहना से लौटती बेर
 पूजन
 कैदी और कोकिला
 यह दंतुरित मुस्कान
 कविता के बहाने
 बात सीधी थी पर
 कैमरे में बन्द अपाहिज
 भारत माता
 संध्या के बाद
 कार्नेलिया का गीत
 देवसेना का गीत
 भिक्षुक
 आत्मकथ्य
 बादल को घिरते देखा है
 गीत-फरोश
Copyright ©2020 HindiSahity.Com Sitemap Privacy Policy Disclaimer Contact Us